सॉफ्टवेयर अपडेट में निम्न शामिल हो सकते हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं है
अपने डिवाइस का सर्वश्रेष्ठ लाभ लेने के लिए, कृपया अपना डिवाइस अप टू डेट रखें और नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट्स जांचें।

Galaxy A42 5G (SM-A426B)


बिल्ड नंबर : A426BXXS7DXF1
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2024-06-20
सैमसंग पैच स्तर : 2024-06-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXS6DXA1
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2024-01-23
सैमसंग पैच स्तर : 2024-01-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXU5DWE1
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2023-05-22
सैमसंग पैच स्तर : 2023-05-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXU4DVL3
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2023-01-17
सैमसंग पैच स्तर : 2022-12-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXS4DVK5
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-11-23
सैमसंग पैच स्तर : 2022-10-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXU3DVG3
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-08-19
सैमसंग पैच स्तर : 2022-08-01
• स्थिरता और विश्वसनीयता
डिवाइस के व्यवहार में सुधार किया गया है।
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXS3DVF3
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-07-25
सैमसंग पैच स्तर : 2022-07-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXU3DVE2
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-06-13
सैमसंग पैच स्तर : 2022-05-01
• आपकी डिवाइस की समग्र स्थिरता में सुधार किया गया है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXU3DVC2
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-04-05
सैमसंग पैच स्तर : 2022-03-01
One UI 4.1 अपडेट
One UI 4.1 आपके Galaxy डिवाइसेस के लिए नवीनतम सुविधाएं लेकर आया है। पहले से कहीं अधिक सहजज्ञान युक्त, अधिक मजेदार, अधिक सुरक्षित और आसान।
नीचे दिए गए परिवर्तनों को देखें।

गैलरी
अपनी यादों के साथ अधिक कार्य करें। गैलरी आपकी तस्वीरों और वीडियो को रीमास्टर और संयोजित करने के लिए परिष्कृत सुविधाएं ला रही है, साझा करना अब पहले से भी अधिक आसान है।
पोर्ट्रेट प्रभाव जोड़ें
अब आप किसी भी तस्वीर में व्यक्ति के पीछे धुंधला बैकग्राउंड जोड़ सकते हैं।
पोर्ट्रेट रीलाइटिंग
पोर्ट्रेट लेने के बाद भी उनके लिए प्रकाश को समायोजित करें, ताकि सुनिश्चित हो सके कि आपको हमेशा परफेक्ट शॉट प्राप्त हो।
अनावश्यक गति फोटो को स्थिर छवियों में बदलें
गति फोटो को स्थिर छवियों में बदलकर स्टोरेज स्थान बचाएँ। जब गति की आवश्यकता नहीं होती है, जैसे दस्तावेज़ों के लिए, गैलरी तस्वीरों का सुझाव देगी।
एल्बमों को लिंक के रूप में साझा करें
अब लोगों को साझा एल्बम्स पर अलग-अलग आमंत्रित करने की जरूरत नहीं है। बस एक लिंक बनाएं जिसे किसी के भी साथ साझा किया जा सकता है, भले ही उनके पास Samsung account या Galaxy डिवाइस न हो।
आपके सभी आमंत्रण एक साथ
साझा एल्बम्स के लिए आमंत्रण आसानी से स्वीकार करें, भले ही आप सूचनाएं नहीं देख पाते हों। वे आमंत्रण जिनका आपने अभी तक जवाब नहीं दिया है, आपकी साझा एल्बम्स सूची के शीर्ष पर दिखेंगे।

AR जोन
ऑगमेंटेड रियालिटी में अपना एकदम नया रूप प्रस्तुत करें। अपने खुद के इमोजी, स्टिकर्स, डूडल, इत्यादि बनाएँ।
आपके इमोजी स्टिकर्स के लिए अधिक सजावटें
अपने कस्टम AR इमोजी स्टिकर्स के लिए सजावटों के रूप में Tenor से GIFs जोड़कर आपकी अपनी अनोखी शैली प्रदर्शित करें।
मास्क मोड में बैकग्राउंड रंग
AR इमोजी को मास्क के रूप में पहनते समय उस पर फोकस बनाए रखें। अपने बैकग्राउंड के रूप में उपयोग करने के लिए विविध रंगों में से चुनें।

गूगल डुओ
बढ़िया गुणवत्ता की वीडियो कॉल के साथ संपर्क में रहें। One UI आपको विशिष्ट सुविधाएं प्रदान करता है।
वीडियो कॉल के दौरान अधिक कार्य करें
आप गूगल डुओ में वीडियो कॉल के दौरान किसी और ऐप का स्क्रीन साझा कर सकते हैं। साथ मिलकर यूट्यूब देखें, फोटो साझा करें, मानचित्रों को एक्सप्लोर करें।
वीडियो कॉल से प्रेजेंटेशन मोड में जुड़ें
अपने फोन पर वीडियो कॉल के दौरान, आप अपनी टैबलेट पर प्रेजेंटेशन मोड में उसी कॉल से जुड़ सकते हैं। आपकी टैबलेट का स्क्रीन अन्य सहभागियों के साथ साझा किया जाएगा जबकि आपके फोन पर ऑडियो और वीडियो जारी रहेंगे।

Samsung Health
Samsung Health के ताज़ा संस्करण में अपने स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी और कसरत की बेहतर ट्रैकिंग प्राप्त करें।
अपनी शारीरिक संरचना के बारे में जानकारी प्राप्त करें
अपने भार, शारीरिक वसा के प्रतिशत, और कंकालीय मांसपेशी पिंड के लिए लक्ष्य सेट करें। आपको अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए युक्तियाँ प्राप्त होंगी।
निद्रा की बेहतर आदतों का निर्माण करें
अपनी निद्रा को ट्रैक करें और अपने निद्रा पैटर्नों पर आधारित कोचिंग प्राप्त करें।
कसरत की परिष्कृत ट्रैकिंग
अपनी Galaxy Watch4 पर, आप दौड़ना या साइकल चलाना शुरू करने से पहले अंतराल प्रशिक्षण लक्ष्य सेट कर सकते हैं। जब आप काम समाप्त कर लेगें तो आपको अपने फोन पर रिपोर्ट प्राप्त होगी। आपकी घड़ी आपके दौड़ते समय पसीना निकलने और एयरोबिक कसरत के लिए हृदय गति रिकवरी की जानकारी भी दे सकती है।

Smart Switch
पुराने फोन या टैबलेट से अपने नए Galaxy पर संपर्क, फोटो, संदेश, और सेटिंग्स स्थानांतरित करें। One UI 4.1 आपको पहले से अधिक स्थानांतरण की अनुमति देता है।
अधिक स्थानांतरण विकल्प
अपने नए Galaxy पर सामग्री का स्थानांतरण करते समय आपको 3 विकल्प प्राप्त होंगे। आप कुछ भी स्थानांतरित कर सकते हैं, बस अपने अकाउंट, संपर्क, कॉल्स, और संदेश स्थानांतरित करें, या कस्टम पर जाकर ठीक उसे चुनें जिसे आप स्थानांतरित करना चाहते हैं।

SmartThings Find
SmartThings Find के साथ अपना फोन, टैबलेट, घड़ी, इयरबड, इत्यादि को खोजें।
किसी चीज को भूल जाने पर सूचना प्राप्त करें
सामान भूल जाने की बात को अतीत का हिस्सा बनाएं। जब भी आपका Galaxy SmartTag इतना दूर हो कि वह आपके फोन से कनेक्ट न कर सके तो अलर्ट प्राप्त करें।
खोई हुई डिवाइस को मिलकर खोजें
आप अपनी डिवाइसेस के स्थान को दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं। यदि कोई डिवाइस खो जाती है, तो आप उसे आसपास में स्कैन करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति की मदद प्राप्त कर सकते हैं।

साझा करना
One UI 4.1 आपको दूसरों के साथ साझा करने के और भी अधिक तरीके देता है।
अपने Wi-Fi नेटवर्क को साझा करें
अपना वर्तमान Wi-Fi नेटवर्क किसी और के साथ साझा करने के लिए शीघ्र साझा का उपयोग करें। जिस व्यक्ति के साथ आपने साझा किया वह व्यक्ति पासवर्ड प्रविष्ट किए बिना स्वचालित रूप से कनेक्ट कर सकेगा।
तस्वीरें और वीडियो साझा करते समय संपादन का इतिहास शामिल करें
शीघ्र साझा के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते समय, आप संपादन का पूरा इतिहास शामिल कर सकते हैं, प्राप्तकर्ता देख सके कि मूल में क्या बदला या वापस प्रविष्ट किया गया है।

अधिक सुविधाएँ और सुधार
रंग पैलेट
अपने वॉलपेपर के आधार पर अपने फोन को अनूठे रंगों के साथ कस्टमाइज़ करें। आपका कस्टम रंग पैलेट अब, गूगल द्वारा प्रदान किए गए एप्स सहित, अधिक एप्स में दिखाई देता है।
अपने कैलेंडर में इमोजी जोड़ें
अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए अब आप स्टिकर्स के अलावा अपने कैलेंडर पर किसी तिथि में इमोजी भी जोड़ सकते हैं।
ब्राउज़ करते समय तेजी से नोट्स बनाएं
Samsung Notes के लिए नए क्लिपिंग विकल्पों के साथ अपने स्रोतों को ट्रैक करें। शीघ्र पैनल या Tasks Edge पैनल का उपयोग करके टिप्पणी लिखते समय आप सैमसंग इंटरनेट या गैलरी से सामग्री शामिल कर सकते हैं।
सैमसंग कीबोर्ड में टेक्स्ट सही करने के लिए एप्स चुनें
वे एप्स चुनें जिनसे आप टेक्स्ट में स्वचालित सुधार करना चाहते हैं।  लेखन एप्स में स्पेलिंग और ग्रामर सही रखने के लिए इसे ऑन करें, और औपचारिक होने की कम जरूरत वाले टेक्स्टिंग एप्स में ऑफ करें।
अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध कीबोर्ड विकल्प
कीबोर्ड लेआउट, इनपुट की विधियाँ और विशिष्ट भाषाओं के लिए सुविधाएँ अब और अधिक प्रांतों के लिए उपलब्ध हैं, इसलिए आप चाहे जहां भी हों, आसानी से टाइप कर सकते हैं। आप हमेशा सेटिंग्स में अपने पिछले लेआउट का वापस चुनाव कर सकते हैं।
अपनी वर्चुअल मेमोरी को कस्टमाइज़ करें
डिवाइस केयर में RAM Plus के साथ अपने फोन की वर्चुअल मेमोरी का आकार चुनें। कार्यप्रदर्शन को बढ़ाने के लिए अधिक के साथ या स्टोरेज स्थान बचाने के लिए कम के साथ जाएं।
गेम अनुकूलन सेवा
खेलने के दौरान प्रारंभिक चरणों में CPU/GPU को सीमित नहीं सीमित होगी। (डिवाइस के तापमान के आधार पर प्रदर्शन प्रबंधन सुविधा बनी रहेगी।) गेम बूस्टर में “वैकल्पिक गेम कार्यप्रदर्शन प्रबंधन मोड” प्रदान किया जाएगा। तीसरी पार्टी एप्स को गेम अनुकूलन सेवा को बाइपास करने की अनुमति मिलेगी।
One UI 4.1 अपडेट के बाद कुछ एप्स को अलग से अपडेट करना होगा।

बिल्ड नंबर : A426BXXU3CVA9
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-02-15
सैमसंग पैच स्तर : 2022-01-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXU3CUL9
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-02-09
सैमसंग पैच स्तर : 2021-12-01
One UI 4 अपग्रेड (एन्‍ड्रॉइड 12)
One UI 4 आपके Galaxy डिवाइसेस के लिए नई सुविधाओं और एन्हांस्मेंट की एक विस्तृत शृंखला लाता है। पहले से कहीं अधिक सहजज्ञान युक्त, अधिक मजेदार, अधिक सुरक्षित और आसान।
रंग पैलेट
अपने वॉलपेपर के आधार पर अपने फोन को अनूठे रंगों के साथ कस्टमाइज़ करें।
गोपनीयता
एक नज़र में अनुमति की जानकारी
देखें कि अनुमति के उपयोग में प्रत्येक एप संवेदनशील अनुमतियों जैसे स्थान, कैमरा या माइक्रोफोन तक कब पहुँचता है।
कैमरा और माइक्रोफोन इंडिकेटर
जब कोई एप कैमरा या माइक्रोफोन का उपयोग कर रहा होगा तब स्क्रीन के ऊपरी दाएँ कोने में एक हरा बिंदु दिखाई देगा।
सैमसंग कीबोर्ड
GIF, इमोजी, और स्टिकर्स तक शीघ्र एक्सेस
कीबोर्ड के एक ही बटन से अपने इमोजी, GIF और स्टिकर्स प्राप्त करें।
एनिमेटेड इमोजी जोड़े
अपनी भावनाओं को वास्तव में व्यक्त करने के लिए दो इमोजी एक साथ मिलाएं और फिर एक एनिमेशन जोड़ें।
लेखन सहायक
Grammarly (केवल अंग्रेज़ी) द्वारा चालित नए लेखन सहायक के साथ अपने व्याकरण और वर्तनी को बिलकुल सही रखें।
होम स्क्रीन
नया विजेट डिजाइन
विजेट्स ऐसी जानकारी के साथ पहले से बेहतर दिखते हैं जिसे एक नज़र में देखना आसान है और जो एक अधिक सुसंगत शैली में है।
आसान विजेट चयन
प्रत्येक एप से क्या उपलब्ध है, यह देखने के लिए विजेट सूची में से स्क्रॉल करें। उपयोगी विजेट्स को आज़माने के लिए आपको रिकमेंडेशन भी मिलेंगे।
लॉक स्क्रीन
जहाँ आप चाहें वहाँ सुनें
लॉक स्क्रीन से ऑडियो आउटपुट को बड्स से स्पीकर में और वहाँ से अपने फोन पर स्विच करें।
वॉइस रिकॉर्डिंग
अपना फोन अनलॉक किए बिना वॉइस मेमो रिकॉर्ड करें।
एक बार में कैलेंडर और निर्धारण
लॉक स्क्रीन पर बाकी माह के लिए अपने कैलेंडर के साथ आज का निर्धारण देखें।
कैमरा
अधिक स्पष्ट फोटो मोड
दृश्‍य ऑप्टिमाइजर बटन फोटो मोड में केवल तभी दिखाई देता है जब कम प्रकाश हो या जब आप किसी दस्तावेज़ को स्कैन कर रहे होते हैं।
अधिक स्पष्ट ज़ूम लेवल
लेंस आइकन मैग्नीफिकेशन स्तर दिखाते हैं, ताकि आप जान सकें कि आपने कितना जूम-इन किया है।
शीघ्रता से वीडियो लें
फोटो मोड में, शीघ्र एक वीडियो रिकॉर्ड करना प्रारंभ करने के लिए आप शटर बटन को स्पर्श करके होल्ड रख सकते हैं, फिर रिकॉर्डिंग जारी रखने के लिए शटर को दबाए बिना अपनी अंगुली को लॉक चिह्न पर खींचकर ले जा सकते हैं।
प्रो फोटोग्राफी
प्रो मोड में अधिक स्पष्ट लुक आपको शॉट पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है, और नए लेवल इंडिकेटर शॉट्स को संतुलित रखने में आपकी सहायता करते हैं।
गैलरी
एन्हांस्ड स्टोरीज
प्रत्येक स्टोरी के शीर्ष पर प्रिव्यू पर टैप करके स्वचालित रूप से बनाए गए हाइलाइट वीडियो का आनंद लें। आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपकी स्टोरीज की तस्वीरें नए मानचित्र दृश्य में कहाँ खींची गई थीं।
अधिक आसान एल्बम
एल्बमों को इस आधार पर छाँटें कि उनमें कितनी तस्वीरें और वीडियो हैं। जब आप कोई एल्बम देखते हैं तो स्क्रीन के शीर्ष पर एक कवर छवि भी दिखाई देती है।
जानकारी पर अधिक नियंत्रण
इसे ठीक करने या इसे निजी रखने के लिए अपनी तस्वीरों की तिथि, समय और स्थान को बदलें या निकालें।
फोटो और वीडियो संपादक
इमोजी और स्टिकर्स
एक शर्मीले दोस्त का चेहरा ढकने या मजेदार तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए स्टिकर्स जोड़ने के लिए इमोजी का उपयोग करें।
वीडियो कोलाज
मूविंग कोलाज बनाएँ जिनमें तस्वीरें, वीडियो या दोनों का एक संयोजन शामिल हो।
मूल प्रति को कभी न खोएँ
अब आप तस्वीरों और वीडियो दोनों को सुरक्षित किए जाने के बाद उनके मूल संस्करणों में वापस ला सकते हैं, या मूल और संपादित दोनों संस्करणों को रखने के लिए उन्हें कॉपी के रूप में सुरक्षित कर सकते हैं।
AR इमोजी
अपने प्रोफाइल को पॉलिश करें
संपर्क और Samsung account में अपने प्रोफाइल तस्वीर के रूप में एक AR इमोजी का उपयोग करें।
चेहरे के स्टिकर्स
अपने इमोजी के चेहरे के नए स्टिकर्स को अपना इमोजी होने की कल्पना करें।
डांस करते रात बिता दें
#मजेदार, #सुंदर, और #पार्टी सहित 10 अलग-अलग श्रेणियों के मूव्स के साथ अपने इमोजी से डांस करवाएं।
अपने खुद के कपड़े डिजाइन करें
अपने AR इमोजी के लिए विशिष्ट कपड़े बनाने के लिए अपने स्वयं के आरेखों का उपयोग करें।
साझा करना
अधिक कस्टमाइजेशन
सामग्री साझा करते समय दिखाई देने वाले एप्स की सूची को कस्टमाइज़ करें ताकि अव्यवस्था दूर रहे और केवल उन एप्स पर ध्यान केंद्रित हो जिनका आप नियमित रूप से उपयोग करते हैं।
अधिक आसान नेविगेशन
जब आप साझा कर रहे हों तब एप्स और संपर्कों में होकर स्क्रॉल करने के लिए बाएं या दाएं स्वाइप करें।
फोटो साझा करना
जब आप कोई ऐसी तस्वीर साझा करते हैं जो फोकस से बाहर हो या फिर ठीक से फ्रेम न हो, तो हम आपको इस बारे में बताएँगे और इसे ठीक करने के सुझाव देंगे।
कैलेंडर
शीघ्र प्रसंग जोड़ें
जल्दी से अपने कैलेंडर में कुछ जोड़ने की आवश्यकता है? बस एक टाइटल प्रविष्ट करें और आपका काम पूर्ण।
हटाए गए प्रसंगों को पुनःप्राप्त करें
आपके द्वारा हटाए गए प्रसंग ट्रैश में 30 दिनों तक रहेंगे।
दूसरों के साथ साझा करें
अपने कैलेंडर को अन्य Galaxy उपयोगकर्ताओं के साथ साझा करना अब अधिक आसान हो गया है।
सैमसंग इंटरनेट
होम स्क्रीन से खोजें
नया खोज विजेट आपको सीधे होम स्क्रीन से जिसकी आप खोज कर रहे हैं उसे खोजने में सहायता करता है।
गुप्त मोड में शुरू करें
यदि आप अपने पिछले ब्राउजिंग सत्र के दौरान गुप्त मोड का उपयोग कर रहे थे, तो सैमसंग इंटरनेट स्वत: गुप्त मोड में शुरू हो जाएगा।
डिवाइस केयर
बैटरी और सुरक्षा एक नज़र में
बैटरी और सुरक्षा समस्याएँ ठीक मुख्य स्क्रीन पर ही दिखाई देंगी ताकि आप समस्याओं को शीघ्र हल कर सकें।
अपने फोन की पूरी स्थिति को समझें
आपके फोन की पूरी स्थिति इमोजी के रूप में दिखाई जाती है, जिससे आप तुरंत ही समझ सकते हैं।
निदान जाँचें
डिवाइस केयर से Samsung Members निदान को एक्सेस करें। यह पता लगाने के लिए निदान परीक्षणों को आजमाएं कि क्या आपके फोन में कोई समस्या है और इसका हल करने के लिए सुझाव प्राप्त करें।
Samsung Health
बिल्कुल नया डिजाइन
जो भी आपको चाहिए वह स्क्रीन के निचले भाग में चार टैब के रूप में आसान पहुँच में है।
मेरा पेज
मेरा पेज टैब पर अपने स्वास्थ्य आंकड़ों, उपलब्धियों, श्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शनों और उन्नति का सारांश प्राप्त करें।
अपने मित्रों को चुनौती दें
एक Together चुनौती शुरू करना पहले से कहीं ज्यादा आसान है। लिंक भेजकर मित्रों को आमंत्रित करें।
उपलब्धता
जब आपको इसकी आवश्यकता हो तब हमेशा वहाँ
हमेशा उपलब्ध रहते फ्लोटिंग बटन के साथ एक्सेसिबिलिटी सुविधाएँ अधिक शीघ्र एक्सेस करें।
माउस जेस्चर
अपने माउस पॉइंटर को स्क्रीन के 4 कोनों में से किसी एक पर ले जाकर अधिक शीघ्रता से कार्य करें।
अपना स्क्रीन एक बार में एडजस्ट करें
कस्टम डिस्प्ले मोड के साथ एक ही समय में कंट्रास्ट व आकार को समायोजित करें (उच्च कंट्रास्ट या बड़ा डिस्प्ले)।
आँखों को आराम
आप अपनी आँखों को आराम देने के लिए पारदर्शिता या धुँधलेपन को कम कर सकते हैं।
एक्स्ट्रा डिम स्क्रीन
अँधेरे में अधिक आरामदेह ढंग से पढ़ने के लिए एक्स्ट्रा डिम चालू करें।
अधिक सुविधाएँ और सुधार
वर्धित गहरा मोड
गहरा मोड अब वॉलपेपरों और चिह्नों को स्वतः डिम कर देता है। Samsung Apps के चित्रों में अब अधिक गहरे रंगों को साथ गहरा मोड संस्करण हैं।
सुरक्षा और आपातकालीन मेन्यू
सेटिंग्स में रहा नया सुरक्षा और आपातकालीन मेन्यू आपको अपने आपातकालीन संपर्कों और सुरक्षा जानकारी को एक ही स्थान पर प्रबंधित करने देता है।
अपनी दृष्टि मार्ग पर रखें
डिजिटल कल्याण का नया ड्राइविंग मॉनिटर यह ट्रैक करता है कि आप गाड़ी चलाते समय अपने फोन का इस्तेमाल किस समय करते हैं।
अलार्म को बस एक बार छोड़ें
आप अलार्म को केवल एक बार के लिए बंद कर सकते हैं। यह छोड़े जाने के बाद खुद-ब-खुद वापस ऑन हो जाएगा।
टेक्स्ट से कॉल में स्विच करें
वार्तालाप में सबसे ऊपर व्यक्ति के नाम पर टैप करके उनका विवरण देखें या वॉइस या वीडियो कॉल शुरू करें।
One UI 4 अपग्रेड के बाद कुछ एप्स को अलग से अपडेट करना होगा।

बिल्ड नंबर : A426BXXS3BUKF
Android संस्करण : R(Android 11)
जारी करने की तिथि : 2021-12-20
सैमसंग पैच स्तर : 2021-11-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXU3BUI5
Android संस्करण : R(Android 11)
जारी करने की तिथि : 2021-11-25
सैमसंग पैच स्तर : 2021-10-01
• निम्नलिखित एप्लीकेशन या सुविधाएं जोड़ी गईं: RAM Plus
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXU3BUH2
Android संस्करण : R(Android 11)
जारी करने की तिथि : 2021-10-01
सैमसंग पैच स्तर : 2021-09-01
• आपकी डिवाइस की समग्र स्थिरता में सुधार किया गया है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXU2BUF2
Android संस्करण : R(Android 11)
जारी करने की तिथि : 2021-08-05
सैमसंग पैच स्तर : 2021-07-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXU2BUE1
Android संस्करण : R(Android 11)
जारी करने की तिथि : 2021-06-12
सैमसंग पैच स्तर : 2021-05-01
• उन्नत शीघ्र साझा
- शीघ्र साझा का उपयोग करके Galaxy डिवाइसेस के बीच फाइल साझा करना सुधारें
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXS1BUD3
Android संस्करण : R(Android 11)
जारी करने की तिथि : 2021-04-28
सैमसंग पैच स्तर : 2021-04-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXU1BUB7
Android संस्करण : R(Android 11)
जारी करने की तिथि : 2021-03-24
सैमसंग पैच स्तर : 2021-02-01
One UI 3 अपग्रेड (एन्‍ड्रॉइड 11)

जो चीज़ मायने रखती है उस पर ध्यान केंद्रित करने में आपकी सहायता के लिए One UI 3 को डिज़ाइन किया गया है। हमारे विज़ुअल रिडिज़ाइन ने होम स्क्रीन और शीघ्र पैनल जैसी आपके द्वारा सबसे अधिक देखे जाने वाले स्थानों को विकर्षण कम करने, महत्वपूर्ण जानकारी को उजागर करने और आपके अनुभव को और अधिक सुसंगत बनाने के लिए सुधार किया है। प्रदर्शन में सुधार कम बैटरी पावर का उपयोग करते हुए एप्स को तेज़ी से चलाने में सहायता करेगा। और One UI 3 नए प्राइवेसी कंट्रोल, वन-टाइम परमिशन और बढ़ाए गए डिजिटल कल्याण द्वारा नियंत्रण आपके हाथों में रखता है।



परिवर्तनों की पूरी सूची के लिए नीचे स्क्रॉल करें।



विज़ुअल डिज़ाइन

हमने बहुत सारे बड़े और छोटे तरीकों, नए और अधिक सुसंगत आइकन से लेकर शीघ्र पैनल और सूचनाओं के होशियार व्यवस्थापन तक, के द्वारा One UI 3 के लुक और फील को ताजा किया है। सामान्य इंटरैक्शन के लिए बेहतर एनिमेशन और हैप्टिक फीडबैक के साथ गति पहले से कहीं अधिक सहज और स्वाभाविक है। और इंटरफ़ेस किसी भी डिवाइस पर सबसे अच्छा अनुभव प्रदान करने के लिए विभिन्न स्क्रीन आकारों पर प्रतिक्रिया करता है, चाहे वह फोन हो, फोल्डेबल या टैबलेट हो।



बेहतर प्रदर्शन

हमने संवर्धित डायनेमिक मेमोरी आवंटन के साथ One UI 3 को अनुकूलित किया है, ताकि एप्स तेज़ी से चलें और बेहतर प्रदर्शन करें। हमने बेहतर प्रदर्शन और पॉवर यूसेज प्रदान करने के लिए बैकग्राउंड गतिविधियों को भी प्रतिबंधित किया है।



बेहतर कस्टमाइज़ेशन

• नई छवि श्रेणियों को डायनामिक लॉक स्क्रीन में जोड़ा गया है, और आप एक बार में 5 श्रेणियों तक का चयन कर सकते हैं।

• लॉक स्क्रीन पर, आप अपने उपयोग के समय की जांच करने के लिए एक विजेट जोड़ सकते हैं।

• वॉलपेपर सेट करते समय एक इंटरैक्टिव प्रिव्यू प्राप्त करें।

• जब आप कॉल करते हैं या प्राप्त करते हैं, तो तस्वीर या वीडियो देखने के लिए एक कॉल बैकग्राउंड जोड़ें।

• Samsung इंटरनेट में, आप टैब को फिर से रिऑर्डर और लॉक कर सकते हैं।

• नए आइकन और लॉक स्क्रीन विजेट्स आपकी दिनचर्या को खोजना और नियंत्रित करना आसान बनाते हैं।

• अलग-अलग व्यक्तिगत और कार्य प्रोफाइल के साथ डिजिटल कल्याण का उपयोग करें।



उन्नत सुविधाएँ

होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन

• होम स्क्रीन पर एक ऐप को छूते और रोके हुए विजेट्स को जोड़ें।

• होम या लॉक स्क्रीन पर खाली स्थान पर डबल टैप करके स्क्रीन बंद करें। (इसे सेटिंग्स > उन्नत सुविधाएँ > गति और जेस्चर्स में जाकर सेट करें।)

• लॉक स्क्रीन पर, कैलेंडर, मौसम और संगीत जैसे विजेट देखने के लिए घड़ी क्षेत्र पर टैप करें।



कॉल और चैट

• सूचना पैनल में अलग से वार्तालाप देखें। सन्देश और आपके पसंदीदा चैट एप्स के साथ काम करता है।

• संपर्कों में समान खाते में संग्रहित दोहरे संपर्कों को आसानी से निकालें। हटाए गए संपर्कों की स्टोरेज अवधि 15 दिनों से बढ़ाकर 30 दिनों की कर दी गई है।

• अकलेी स्क्रीन से अनेक लिंक संपर्कों को संपादित करने के लिए योग्यता को जोड़ा गया है।

• संदेशों में ट्रैश जोड़ा गया ताकि हाल ही में हटाए गए संदेश 30 दिनों के लिए संग्रहित हो सकें।



तस्वीर और वीडियो

• बेहतर स्वतः फोकस और स्वतः एक्सपोजर के साथ तेज़ी से तस्वीरें लें।

• गैलरी से अधिक आसानी से तस्वीरें और वीडियो देखें, संपादित करें और साझा करें।

• गैलरी में नई खोज सुविधाओं और श्रेणियों के साथ तस्वीरों और वीडियो को तेज़ी से खोजें।

• अपने सुरक्षित की गई तस्वीरों को सुरक्षित करने के बाद भी उनके मूल संस्करणों में संपादित करें, ताकि आप कभी कोई भी शॉट न गंवाएं।



सेटिंग्स

• सेटिंग्स में एक नया सरल लुक और अनुभव है। आपका Samsung account शीर्ष पर दिखाया गया है, और होम स्क्रीन सेटिंग्स तक पहुंच अब और भी आसान हो गई है।

• नई खोज सुविधाओं के साथ उन सेटिंग्स को अधिक आसानी से ढूँढ़ें जिनकी आपको आवश्यकता है। आपको पर्यायवाची और सामान्य गलत वर्तनी के लिए बेहतर परिणाम मिलेंगे, और आप संबंधित सेटिंग्स के समूहों को देखने के लिए टैग पर टैप कर सकते हैं।

• शीघ्र सेटिंग्स बटन केवल सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली सुविधाओं को प्रदान करने के लिए ही कम किए गए हैं। अपने खुद के कस्टमाइज़्ड शीघ्र पैनल को बनाने के लिए आप बटन भी जोड़ सकते हैं।



Samsung कीबोर्ड

• इनपुट भाषाओं की संख्या बढ़ाकर 370 कर दी गई।

• कॉपी की गई छवियों और सत्यापन कोडों को टेक्‍स्‍ट संदेशों से पेस्‍ट करना आसान बना दिया गया है।

• टेक्स्ट-आधारित इमोटिकॉन प्रविष्ट करते समय इमोजी और स्टिकर के सुझाव देना जोड़ा गया है।

• वेब और ईमेल पते प्रविष्ट करते समय एक बड़ा स्पेस बार प्रदान करने के लिए कीबोर्ड लेआउट में सुधार किया गया है।

• पुनर्गठित कीबोर्ड सेटिंग्स ताकि अक्सर उपयोग की जाने वाली सेटिंग्स तक पहुंचना आसान हो।



उत्पादकता

दोहराव वाले और जटिल कार्यों को कम से सम करके और उन्हें कुशलता से करके काम और जीवन के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाए रखें।

• आपके दैनिक जीवन और उपयोग के पैटर्न के आधार पर नई दिनचर्या की सिफारिश की जाएगी।

• इंटरनेट में, आप अधिक मगन करने वाले अनुभव के लिए स्टेटस और नेविगेशन बार छिपा सकते हैं और जल्दी से वेबपृष्ठों का अनुवाद कर सकते हैं।

• आपको उन वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए इशारा दिया जाएगा जो बहुत अधिक पॉप-अप या सूचनाएं भेजती हैं।

• आप ब्राउज़ कर सकते हैं और मेरी फाइलें में फ़ाइल चयन स्क्रीन से क्लाउड ड्राइव फ़ाइलों का चयन कर सकते हैं।

• अब आप स्टोरेज स्थान को आसानी से खाली करने के लिए मेरी फाइलें में कैश फाइलें हटा सकते हैं।

• कैलेंडर में एक ही प्रारंभ समय वाले कार्यक्रम महीने में एक साथ प्रदर्शित होते हैं और सूची दृश्य में होते हैं।



आसान मीडिया और डिवाइस नियंत्रण

सूचनाओं में बेहतर मीडिया पैनल के साथ मीडिया और डिवाइस नियंत्रण आसान है। आप हाल ही में उपयोग किए गए मीडिया एप्स देख सकते हैं और प्लेबैक डिवाइस को तेज़ी से बदल सकते हैं। आप सेटिंग्स में उन्नत सुविधाएँ मेनू में एन्‍ड्रॉइड स्वतः सेटिंग्स की भी जाँच कर सकते हैं।



अपनी डिजिटल आदतों को पहचानें और उनमें सुधार करें

बेहतर डिजिटल कल्याण फ़ीचर्स यह जांचना आसान बनाते हैं कि आप अपने फोन या टैबलेट का उपयोग कैसे कर रहे हैं और ये अच्छी डिजिटल आदतें बनाने में आपकी सहायता करते हैं। वाहन चलाते समय अपने उपयोग की जाँच करें या उन्नत स्क्रीन रिपोर्ट के माध्यम से एक नज़र में फंक्शन द्वारा अपने स्क्रीन समय में साप्ताहिक परिवर्तन देखें।



प्रत्येक के लिए उपलब्धता

One UI 3 आपके उपयोग के आधार पर आपके लिए उपयोगी उपलब्धता सुविधाओं की सिफारिश करता है। बेहतर उपलब्धता शॉर्टकट, उपलब्धता सुविधाओं को शुरू करने और उपयोग करने में आसान बनाता है। TalkBack के बंद होने पर भी आप अपने टाइपिंग के वॉइस फीडबैक को प्राप्त करने के लिए कीबोर्ड इनपुट को जोर से बोलें फीचर का उपयोग कर सकते हैं।



मज़बूत गोपनीयता संरक्षण

अब आप एक एप को अपने माइक्रोफ़ोन, कैमरा या स्थान को केवल एक बार एक्सेस करने दे सकते हैं। कोई भी अनुमति जिसका किसी एप ने कुछ समय तक उपयोग नहीं किया हो स्वत: निरस्त हो जाएगी। अब आप नियमित अनुमति पॉपअप में एप्स को हमेशा अपना स्थान देखने की अनुमति नहीं दे सकते हैं। जब वे उपयोग में न हों, तो एप्स को आपके स्थान पर पहुंच देने के लिए, आपको सेटिंग में ऐप के लिए स्थान अनुमति पृष्ठ पर जाने की आवश्यकता होगी।



कैलेंडर

• प्रसंग शीर्षक से तिथि और पता निकालें और स्वचालित पंजीकरण की अनुशंसा करें।

• SmartThings डिवाइसेस से सूचनाएँ प्राप्त करें जिनमें निर्धारण सूचनाएँ भी निर्दिष्ट हैं।

कैमरा

• कम रोशनी में जूम करने पर कैमरा फ़ंक्शन जैसे छवि गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

प्रदर्शन

• आंखों को आराम देने वाली शील्ड फंक्शन जोड़ा गया है।

• स्क्रीन का रंग तापमान स्वचालित रूप से दिन के समय के लिए समायोजित करता है।

मल्टी विंडो

• पॉप-अप व्यू स्क्रीन को स्क्रीन के किनारे तक खींचकर, अब विंडो को छिपाना और खेलना जारी रखना संभव है।

बड्स की स्वतः स्विचिंग

• Galaxy फोन और टैबलेट के बीच बड्स की स्वतः स्विचिंग का समर्थन करता है।

रिमाइंडर

• रिमाइंडर मेमो से तिथि और पता निकालें और स्वचालित रूप से पंजीकृत करने की सलाह दें, और स्थिति से महत्वपूर्ण जानकारी याद दिलाएं।

शीट साझा करें

• अब सोशल मीडिया पर साझा करने या पोस्ट करने से पहले पूर्व में ली गई फोटो की स्थान जानकारी को हटाकर आपकी गोपनीयता की रक्षा करना संभव है।

सामाजिक मंच

• समान पंजीकृत Samsung account के साथ डिवाइसेस पर बनाए गए मान्य लिंक को सिंक करें।

• सोशल मीडिया सेवाओं के उपयोग को सरल बनाया गया है। प्रोफाइल, फोटो, टिप्पणी, निर्धारण और अधिक को अपने Samsung account में लॉग इन करके दोस्तों के साथ साझा करना संभव है।

फोटो संपादक

• फोटो संपादक में ऑब्जेक्ट इरेजर फीचर को लैब्स में जोड़ा गया है।

• इरेज ऑब्जेक्ट्स का उपयोग करके आप जिसे चाहें उस ऑब्जेक्ट को फोटो से मिटा सकते हैं।

अतिरिक्त सुधार

• घड़ी में, आप अलार्म बजने पर अलार्म के जोर से पढ़े जाने के समय और प्रीसेट नाम को सुन सकते हैं।



One UI 3 अपडेट के बाद कुछ एप्स को अलग से अपडेट करना होगा।



डुअल मैसेंजर का उपयोग करके बनाई गईं एप की प्रतियाँ अब सीधे SD कार्ड फाइलों तक पहुँच नहीं प्राप्त कर सकती हैं। एप कॉपी में SD कार्ड फाइलों को साझा करने के लिए, गैलरी या मेरी फाइलें में फाइलों का चयन करें, साझा करें पर टैप करें और एप कॉपी करें का चयन करें।



आप अब अन्य डिवाइस पर फाइलों को भेजने के लिए Wi-Fi Direct का उपयोग नहीं कर सकते। आप इसकी बजाय पास के साझा का उपयोग कर सकते हैं। आप अभी भी Wi-Fi Direct का उपयोग करके फाइलों को प्राप्त कर सकते हैं।



आप अब Smart View का उपयोग करके Chromecast से कनेक्ट नहीं कर सकते हैं। आप इसकी बजाय गूगल होम का उपयोग कर सकते हैं।

बिल्ड नंबर : A426BXXU1ATL4
Android संस्करण : Q(Android 10)
जारी करने की तिथि : 2021-01-27
सैमसंग पैच स्तर : 2020-12-01
• कैमरे के तस्वीर की गुणवत्ता में सुधार किया गया है।
• टच स्क्रीन की स्थिरता को सुधारा गया है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXU1ATK4
Android संस्करण : Q(Android 10)
जारी करने की तिथि : 2020-12-02
सैमसंग पैच स्तर : 2020-11-01
• कैमरे के तस्वीर की गुणवत्ता में सुधार किया गया है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : A426BXXU1ATJ5
Android संस्करण : Q(Android 10)
जारी करने की तिथि : 2020-11-03
सैमसंग पैच स्तर : 2020-10-01
• कैमरा की स्थिरता को सुधारा गया है।
• कैमरे के तस्वीर की गुणवत्ता में सुधार किया गया है।
• टच स्क्रीन की स्थिरता को सुधारा गया है।