सॉफ्टवेयर अपडेट में निम्न शामिल हो सकते हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं है
अपने डिवाइस का सर्वश्रेष्ठ लाभ लेने के लिए, कृपया अपना डिवाइस अप टू डेट रखें और नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट्स जांचें।
Galaxy S22 (SM-S901E)
बिल्ड नंबर : S901EXXSEGZE3
Android संस्करण : B(Android 16)
जारी करने की तिथि : 2026-06-01
सैमसंग पैच स्तर : 2026-05-05
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
ग्राहक परिवेश के मॉडल, देश या नेटवर्क ऑपरेटर के आधार पर ये बदलाव भिन्न हो सकते हैं।
बिल्ड नंबर : S901EXXSDGZB6
Android संस्करण : B(Android 16)
जारी करने की तिथि : 2026-03-09
सैमसंग पैच स्तर : 2026-02-05
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
ग्राहक परिवेश के मॉडल, देश या नेटवर्क ऑपरेटर के आधार पर ये बदलाव भिन्न हो सकते हैं।
बिल्ड नंबर : S901EXXSCGZA2
Android संस्करण : B(Android 16)
जारी करने की तिथि : 2026-02-02
सैमसंग पैच स्तर : 2026-01-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
ग्राहक परिवेश के मॉडल, देश या नेटवर्क ऑपरेटर के आधार पर ये बदलाव भिन्न हो सकते हैं।
बिल्ड नंबर : S901EXXSCGYL1
Android संस्करण : B(Android 16)
जारी करने की तिथि : 2025-12-23
सैमसंग पैच स्तर : 2025-12-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
ग्राहक परिवेश के मॉडल, देश या नेटवर्क ऑपरेटर के आधार पर ये बदलाव भिन्न हो सकते हैं।
बिल्ड नंबर : S901EXXSCGYK2
Android संस्करण : B(Android 16)
जारी करने की तिथि : 2025-11-25
सैमसंग पैच स्तर : 2025-11-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
ग्राहक परिवेश के मॉडल, देश या नेटवर्क ऑपरेटर के आधार पर ये बदलाव भिन्न हो सकते हैं।
बिल्ड नंबर : S901EXXUCGYJ1
Android संस्करण : B(Android 16)
जारी करने की तिथि : 2025-10-27
सैमसंग पैच स्तर : 2025-10-01
• स्थिरता और विश्वसनीयता
डिवाइस के व्यवहार में सुधार किया गया है।
ग्राहक परिवेश के मॉडल, देश या नेटवर्क ऑपरेटर के आधार पर ये बदलाव भिन्न हो सकते हैं।
बिल्ड नंबर : S901EXXUCGYIF
Android संस्करण : B(Android 16)
जारी करने की तिथि : 2025-10-13
सैमसंग पैच स्तर : 2025-10-01
One UI 8.0 (एन्ड्रॉइड 16)
पर्सनलाइज़ेशन
सुंदर नए वॉलपेपर
आपके लिए सही वॉलपेपर खोजने में सहायता के लिए अब और भी विकल्प उपलब्ध हैं। नए एडिशन में इंटरैक्टिव और डायनेमिक वॉलपेपर जैसे कलर ग्रेडिएंट शामिल हैं जो हमेशा बदलते रहते हैं।
उत्पादकता
अनलॉक किए बिना स्टॉक की कीमतें देखें
गूगल फाइनेंस पर जिन स्टॉक्स को आप फॉलो करते हैं और जिनमें बड़े मूल्य परिवर्तन होते हैं, वे व्यापार दिवस के अंत में आपके Now bar में दिखाई देंगे।
क्विक शेयर के साथ आसान फ़ाइल शेयरिंग
फ़ाइलें भेजना और प्राप्त करना कभी इतना आसान नहीं था। शुरू करने के लिए क्विक सेटिंग्स में क्विक शेयर बटन पर टैप करें। क्विक शेयर स्क्रीन खुली रहने पर आप फ़ाइलें प्राप्त कर सकते हैं और क्विक शेयर से सीधे दूसरों को फ़ाइलें भेज सकते हैं।
स्टिकी नोट्स
Samsung Notes में दस्तावेज़ों के शीर्ष पर तुरंत एनोटेशन जोड़ें। आप जितने चाहें उतने स्टिकी नोट्स जोड़ सकते हैं और बाद में मूल दस्तावेज़ में कोई भी बदलाव किए बिना उन्हें आसानी से हटा सकते हैं।
तेज़ी से डाउनलोड खोजें
अब आप उन ऐप्स के आधार पर फ़ाइलें फिल्टर कर सकते हैं जिनसे उन्हें डाउनलोड किया गया था। यह मेरी फ़ाइलें के डाउनलोड किए गए और हाल ही के दृश्य में काम करता है।
फिर से डिज़ाइन किया गया सैमसंग इंटरनेट
आवश्यक फ़ीचर्स को तुरंत एक्सेस करें। सैमसंग इंटरनेट मेन्यू को इस तरह से उपयुक्त बनाया गया है कि आप अपने सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले फ़ीचर्स को आसानी से एक्सेस कर सकें। आप अपनी पसंद के अनुसार लेआउट को भी मनमुताबिक बना सकते हैं।
पोर्ट्रेट दृश्य में साइटिफ़िक कैलकुलेटर
स्क्रीन को घुमाए बिना साइटिफ़िक कैलकुलेटर का उपयोग करें। साइटिफ़िक कैलकुलेटर अब लैंडस्केप के साथ-साथ पोर्ट्रेट दृश्य में भी काम करता है।
मल्टीटास्किंग
कनेक्ट किए गए डिस्प्ले पर DeX के माध्यम से और भी अधिक कार्य करें
अब आप कनेक्ट किए गए डिस्प्ले पर DeX का उपयोग करते समय अपने होम स्क्रीन पर विजेट्स जोड़ सकते हैं, साथ ही माउस और ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड की सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं।
DeX के लिए उन्नत डिस्प्ले समर्थन
नया Samsung DeX आपको बाहरी मॉनिटर या टीवी से कनेक्ट होने पर अधिक विकल्प उपलब्ध कराता है। आप WQHD तक का अनुकूलित डिस्प्ले रिजॉल्यूशन चुन सकते हैं और डिस्प्ले को 90, 180, या 270 डिग्री तक घुमा सकते हैं।
उन्नत स्प्लिट स्क्रीन दृश्य
जब 2 ऐप्स स्प्लिट स्क्रीन दृश्य में खुले हों, तो आप एक ऐप को स्क्रीन के किनारे पुश कर सकते हैं ताकि वह आंशिक रूप से दिखे और आप दूसरे ऐप पर ज़्यादा ध्यान दे सकें। छोटे ऐप पर कभी भी टैप करें ताकि आप जल्दी से ऐप्स के बीच स्विच कर सकें।
रिमाइंडर
नया रिमाइंडर इंटरफ़ेस
रिमाइंडर ऐप का नया डिज़ाइन तैयार किया गया है जिसमें स्क्रीन के शीर्ष पर श्रेणियाँ दिखती हैं, जिससे आप आसानी से एक क्विक ग्लांस पा सकते हैं कि हर श्रेणी में कितने रिमाइंडर हैं। कस्टम कैटेगरी को एक त्वरित टैप से छुपाया जा सकता है ताकि अधिक स्क्रीन स्थान मिल सके। फिर से प्रदर्शित करने के लिए एक बार और टैप करें।
नए सैम्पल रिमाइंडर
रिमाइंडर की क्षमता को डिस्कवर करें। रिमाइंडर ऐप में अब सैम्पल रिमाइंडर टेम्पलेट उपलब्ध हैं। इन रिमाइंडर्स का पता लगाएं और जानें कि आप अपने रोज़मर्रा के महत्वपूर्ण कार्यों को कैसे मैनेज कर सकते हैं।
आसानी से रिमाइंडर जोड़ें
नए रिमाइंडर जोड़ना पहले कभी इतना आसान नहीं था। सिर्फ़ स्क्रीन के नीचे दिए गए बॉक्स में अपना रिमाइंडर टाइप करें। जैसे ही आप टाइप करेंगे, आपको सुझाव दिखाई देंगे जिन्हें आप समय बचाने के लिए टैप कर सकते हैं। आप चेकलिस्ट, स्थान और तस्वीरों को टेक्स्ट बॉक्स के नीचे दिए गए बटन का उपयोग करके जोड़ सकते हैं। या, अगर आप टाइप नहीं करना चाहते हैं, तो वॉयस इनपुट के लिए माइक आइकन पर टैप करें।
कैलेंडर
कैलेंडर में रिमाइंडर को प्रबंधित करें
अब आप रिमाइंडर ऐप को खोले बिना आसानी से कैलेंडर ऐप में रिमाइंडर बना सकते हैं। जब भी आप + बटन पर टैप करेंगे तब आपको एक इवेंट या रिमाइंडर जोड़ने का विकल्प मिलेगा। आप अपने कैलेंडर पर रिमाइंडर को ड्रैग और ड्रॉप करके उन्हें फिर से शेड्यूल कर सकते हैं।
जल्दी से इवेंट जोड़ें
जब आप क्विक ऐड मेन्यू में इवेंट जोड़ना शुरू करेंगे, तो आपको आपके पिछले इवेंट्स के आधार पर इवेंट नाम और समय के सुझाव मिलेंगे। बस एक सुझाव पर टैप करें और बिना अतिरिक्त टाइपिंग के इवेंट जोड़ें।
Samsung Health
दौड़ कोच
चाहे आप एक शुरुआती रनर हों या अनुभवी रनर हों, Samsung Health का नया दौड़ कोच फ़ीचर आपको निजीकृत ट्रेनिंग प्रोग्राम और टिप प्रदान करता है, जिससे आप तेज़ और दूर तक दौड़ सकने में सहायता मिल सके और चोट लगने के जोखिम को कम किया जा सके। Galaxy Watch7 या उसके बाद के संस्करण के साथ काम करता है।
सोने के समय संबंधी मार्गदर्शन
सही समय पर सोएं ताकि सुबह उठकर आप तरोताजा महसूस कर सकें। नया सोने के समय संबंधी मार्गदर्शन फ़ीचर आपकी स्लीप डाटा को देखकर बताता है कि हर रात कब सोना सबसे बेहतर रहेगा।
दौड़ने की चुनौतियाँ
स्टेप चैलेंज के अलावा, अब आप अपने दोस्तों को दौड़ने के लिए भी चुनौती दे सकते हैं। आप एक लक्षित दूरी सेट कर सकते हैं और देख सकते हैं कि कौन सबसे जल्दी पहुँचता है या समय सीमा सेट कर सकते हैं और देख सकते हैं कि कौन सबसे अधिक दूरी तक दौड़ता है।
एंटीऑक्सीडेंट सेवन पर नज़र रखें
एंटीऑक्सीडेंट इंडेक्स (लैब्स) फ़ीचर आपके Galaxy Watch का उपयोग करके आपकी त्वचा में कैरोटेनॉइड्स का लेवल पहचानता है। कैरोटीनॉयड्स एक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फलों और सब्जियों में पाए जाते हैं और ये शारीरिक बुढ़ापे को रोकने में सहायता कर सकते हैं। Galaxy Watch8 और Galaxy Watch Ultra के साथ काम करता है।
खाने को रिकॉर्ड करने के लिए रिमाइंडर
आपके कैलोरी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ट्रैक पर बने रहें। अब आप Samsung Health में अपने भोजन के सेवन का रिकॉर्ड रखने के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं।
अपना संवहनी दबाव ट्रैक करें
अपनी Galaxy Watch का उपयोग करके अपने संवहनी दबाव को मापें, जो आपकी रक्त वाहिकाओं पर पड़ने वाले तनाव की मात्रा को दर्शाता है। सबसे पहले, कम से कम 3 दिनों तक सोते समय अपनी घड़ी पहनकर एक आधारभूत माप बनाएं, फिर आप देख पाएँगे कि समय के साथ आपका संवहनी दबाव कब अधिक या कम होता है। Galaxy Watch8 और Galaxy Watch Ultra के साथ काम करता है।
फोटो और वीडियो
क्विक कंट्रोल्स खोलने के लिए ऊपर या नीचे की ओर स्वाइप करें
अब कैमरा में प्रिव्यू क्षेत्र में कहीं भी ऊपर या नीचे स्वाइप करके आप पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी से क्विक कंट्रोल्स एक्सेस कर सकते हैं। कैमरा सेटिंग्स में, क्विक कंट्रोल्स खोलने के लिए ऊपर/नीचे की ओर स्वाइप करें।
ऑडियो एनहांसमेंट
Galaxy Buds सेटिंग्स तक त्वरित पहुँच
अपने Galaxy Buds को कंट्रोल करना अब पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है। अब आप Galaxy Wearable ऐप को खोले बिना सीधे अपने फोन की सेटिंग्स से Buds सेटिंग्स को समायोजित कर सकते हैं।
संचार
स्क्रीन पर कॉल देखें
कॉल कैप्शन कॉल के दौरान हर व्यक्ति क्या कहता है, उसे रियल टाइम में स्क्रीन पर दिखाते हैं। अपने स्क्रीन पर बातचीत को फॉलो करें ताकि आप कोई भी बात मिस न कर दें।
बेहतर प्रोफाइल कार्ड
अपने नाम और तस्वीर के लिए एक आदर्श लेआउट प्राप्त करने के लिए आपकी प्रोफाइल कार्ड को बनाना और संपादित करना आसान हो गया है। बनाने के बाद, आप अपने प्रोफाइल कार्ड को शेयर कर सकते हैं ताकि जब आप कॉल करें तो दूसरे लोग इसे देख सकें।
संपर्कों में रिकॉर्ड की गई कॉल को देखें
अब अपनी पिछली बातचीतों की जानकारी देखना पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है। अब आपकी रिकॉर्ड की गई कॉल संपर्क हिस्ट्री स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
सुरक्षा और प्राइवेसी
उन्नत सुरक्षित फोल्डर
संवेदनशील ऐप्स और डाटा को अपने फोन में एक अलग और सुरक्षित स्थान में रखें। अब आप सुरक्षित फोल्डर को सेट कर सकते हैं ताकि इसे लॉक करने पर ऐप्स बंद हो जाएं और नोटिफिकेशंस रोकी जा सकें। आप अपने सुरक्षित फोल्डर को पूरी तरह से छिपा सकते हैं और अधिकतम सुरक्षा के लिए इसे एन्क्रिप्ट भी कर सकते हैं।
मज़बूत अकाउंट सुरक्षा
Knox Matrix नियमित रूप से आपके Samsung account में साइन इन किए गए डिवाइसों को सुरक्षा खतरों के लिए स्कैन करता है। जब किसी डिवाइस में गंभीर सुरक्षा जोखिम पाया जाता है, तो उस डिवाइस को स्वचालित रूप से आपके Samsung account से साइन आउट कर दिया जाएगा ताकि सुरक्षा जोखिम आपके अकाउंट और अन्य डिवाइसों तक न फैल सके। आप किसी भी समय सुरक्षा और प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर अपने डिवाइस की सुरक्षा स्थिति को चेक कर सकते हैं।
लॉक होने पर नोटिफिकेशन कंटेंट को दिखाने या छिपाने का विकल्प उपलब्ध है
अब अपने फोन को लॉक करते समय नोटिफिकेशन कंटेंट को दिखाने या छिपाने का विकल्प नोटिफिकेशंस सेटिंग्स में उपलब्ध है। आप कंटेंट को दिखाने का विकल्प चुन सकते हैं ताकि बिना फोन अनलॉक किएनो टिफिकेशंस को जल्दी एक्सेस कर सकें या आप कंटेंट को छिपा सकें ताकि आपकी नोटिफिकेशंस प्राइवेट रहें और अन्य लोग उन्हें न देख पाएँ।
उपलब्धता
सहायक मेन्यू से पिंच और ज़ूम करें
अब सहायक मेन्यू स्क्रीन पर ज़ूम इन और आउट करने के लिए और भी ऑप्शन मौजूद हैं। एक उंगली से ड्रैग करने के अलावा, अब आप स्क्रीन पर बटन दबाकर ज़ूम लेवल को समायोजित कर सकते हैं।
अपने कीबोर्ड से माउस क्रियाओं को कंट्रोल करें
अगर आप माउस का उपयोग नहीं करना चाहते हैं या उपयोग नहीं कर सकते हैं, तो उपलब्धता सेटिंग्स में माउस के बटन को चालू करें ताकि आप अपने फिज़िकल कीबोर्ड का उपयोग करके माउस पॉइंटर को मूव करके क्लिक, होल्ड और स्क्रॉल कर सकें।
अपने कीबोर्ड को मैग्निफाई करें
अब आप ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड के बटन को बड़ा कर सकते हैं, जिससे उन्हें देखना और टैप करना आसान हो जाएगा। इसे आज़माने के लिए मैग्निफिकेशन सेटिंग्स में टाइप करते समय मैग्निफाई कीबोर्ड को चालू करें।
मोड्स और दिनचर्याएँ
नई प्रीसेट दिनचर्याएँ
नए प्रीसेट दिनचर्या देखें जो मौसम और अन्य उन्नत परिस्थितियों के लिए उपलब्ध हैं। इन्हें वैसे ही उपयोग करें या अपनी ज़रूरतों के हिसाब से मनमुताबिक बनाएँ।
नई दिनचर्या क्रियाएँ
अब घड़ी, कैलेंडर और Samsung Notes ऐप्स से डाटा प्राप्त करने के लिए नई क्रियाएँ उपलब्ध हैं। डाटा प्राप्त करने के बाद, आप इसे अपनी दिनचर्या में अन्य परिस्थितियों या क्रियाओं में उपयोग में ला सकते हैं।
और भी अधिक सुधार
आसानी से अलार्म को व्यवस्थित करें
अब आप अलार्म ग्रुप पर + बटन दबाकर मौजूदा अलार्म को एक अलार्म ग्रुप में जोड़ सकते हैं। आप एक अलार्म ग्रुप को अपने होम स्क्रीन पर एक विजेट में जोड़ सकते हैं, ताकि आप एक ही टैप से पूरे ग्रुप के अलार्म को चालू या बंद कर सकें।
उन्नत ऐप नोटिफिकेशन सेटिंग्स
अब आप हर एक ऐप की नोटिफिकेशन सेटिंग्स में अलग-अलग पॉप-अप नोटिफिकेशन स्टाइल चुन सकते हैं।
नया मौसम दृश्य
वेदर ऐप अब अधिक समृद्ध और वास्तविक इमेज प्रदान करता है, जो आपको वर्तमान मौसम की स्थितियों को सहजता से समझने में सहायता करती हैं।
बिल्ड नंबर : S901EXXSCFYI2
Android संस्करण : V(Android 15)
जारी करने की तिथि : 2025-09-15
सैमसंग पैच स्तर : 2025-09-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
ग्राहक परिवेश के मॉडल, देश या नेटवर्क ऑपरेटर के आधार पर ये बदलाव भिन्न हो सकते हैं।
बिल्ड नंबर : S901EXXSCFYH1
Android संस्करण : V(Android 15)
जारी करने की तिथि : 2025-08-28
सैमसंग पैच स्तर : 2025-08-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
ग्राहक परिवेश के मॉडल, देश या नेटवर्क ऑपरेटर के आधार पर ये बदलाव भिन्न हो सकते हैं।
बिल्ड नंबर : S901EXXSCFYG1
Android संस्करण : V(Android 15)
जारी करने की तिथि : 2025-07-22
सैमसंग पैच स्तर : 2025-07-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
ग्राहक परिवेश के मॉडल, देश या नेटवर्क ऑपरेटर के आधार पर ये बदलाव भिन्न हो सकते हैं।
बिल्ड नंबर : S901EXXSCFYF1
Android संस्करण : V(Android 15)
जारी करने की तिथि : 2025-06-24
सैमसंग पैच स्तर : 2025-06-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
ग्राहक परिवेश के मॉडल, देश या नेटवर्क ऑपरेटर के आधार पर ये बदलाव भिन्न हो सकते हैं।
बिल्ड नंबर : S901EXXSCFYE3
Android संस्करण : V(Android 15)
जारी करने की तिथि : 2025-06-02
सैमसंग पैच स्तर : 2025-05-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXUCFYDA
Android संस्करण : V(Android 15)
जारी करने की तिथि : 2025-05-07
सैमसंग पैच स्तर : 2025-04-01
One UI 7.0 अपग्रेड (एन्ड्रॉइड 15)
नया दमदार लुक
विजुअल एनहांसमेंट
अधिक आधुनिक और अनोखे लुक का आनंद लें। One UI 7 बटन, मेन्यू, नोटिफिकेशंस और कंट्रोल बार सहित मुख्य कंपोनेंट्स को एक जबरदस्त तरीके से रीडिजाईन करके कर्व्स और सर्कल्स वाला एक समान विजुअल अनुभव प्रदान करता है। One UI के खूबसूरत नए रंग, हल्के एनिमेशन और एक नया ब्लर प्रभाव जो केवल इसी में दिया गया है, जानकारी की संरचना को स्पष्ट बना देता है और आपको महत्वपूर्ण जानकारी पर ध्यान केंद्रित में सहायता करता है।
नई होम स्क्रीन
एक दम नए एप आइकॉन नए विजुअल डिज़ाइन और रंगों के साथ, आपकी होम स्क्रीन पर शानदार दिखेंगे, जिससे ज़रूरत की एप को आसानी से पहचाना जा सकता है। अधिक रंगीन छवियों और समान लेआउट्स के साथ विजेट्स को पूरी तरह फिर से डिज़ाइन किया गया है। आपकी होम स्क्रीन पर मौजूद फ़ोल्डर्स को बड़ा भी किया जा सकता है, ताकि आप सबसे पहले फोल्डर खोले बिना तुरंत एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सरलीकृत होम स्क्रीन ग्रिड
आपकी होम स्क्रीन अब पहले से अधिक बेहतर दिखती है। एक नया स्टैंडर्ड ग्रिड लेआउट चीजों को व्यवस्थित रखता है और स्टैंडर्ड साइज़ के One UI विजेट्स का इस्तेमाल करना आसान बना देता है।
बेहतर होम स्क्रीन भू-दृश्य
अपने होम स्क्रीन के लिए और अधिक समान रूप प्राप्त करें, चाहे आप अपने फोन का इस्तेमाल क्षैतिज रूप में कर रहे हों। भू-दृश्य में विजेट्स में अब समान पक्ष अनुपात रहता है और टेक्स्ट लेबल आइकॉन के बगल में होने के बजाए उनके नीचे दिखाई देते हैं।
अपने एप और विजेट की शैली बदलें
आप जैसा चाहते हैं अपनी होम स्क्रीन को वैसा बनाएं। अब आप एप आइकॉन के साइज़ को समायोजित कर सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि टेक्स्ट के लेबल एप आइकॉन और दिए गए विजेट्स के नीचे दिखाई दें या नहीं। आप साइज़, बैकग्राउंड रंग और ट्रांसपेरेंसी को प्रत्येक विजेट की सेटिंग्स में जाकर समायोजित कर सकते हैं।
लॉक स्क्रीन और Always On Display
नाउ बार के जरिए महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा करें
ज़रूरी जानकारी अभी देखें और अपने फोन को अनलॉक किए बिना आवश्यक फीचर्स शुरू करें। चल रहे कार्य आपकी लॉक स्क्रीन के नीचे Now bar में दिखेंगे, जिससे आप ज़रूरी जानकारी तुरंत देख सकेंगे। जानकारी में मीडिया नियंत्रक, स्टॉपवॉच, टाइमर, वॉइस रिकॉर्डर, Samsung Health और अधिक शामिल है।
अपनी घड़ी को अपनी पसंद का लुक दें
अपनी लॉक स्क्रीन के लिए कई तरह की नई घड़ी शैलियां डिस्कवर करें। आप डिफॉल्ट घड़ी शैली में रेखाओं की मोटाई भी समायोजित कर सकते हैं या आपकी पसंद से मेल खाने वाली एक नई एनिमेटेड घड़ी भी आजमाकर देख सकते हैं। आप अपनी पसंद के किसी भी साइज़ में अपनी घड़ी का साइज़ बदल सकते हैं और लॉक स्क्रीन पर मनचाही पोजीशन पर उसे ड्रैग कर सकते हैं।
अधिक विजेट्स और शॉर्टकट
भले ही आपका फ़ोन लॉक हो, तब भी आप अधिक देख सकते हैं और अधिक कार्य कर सकते हैं। अपनी गैलरी से तस्वीरें और स्टोरीज दिखाने के लिए एक विजेट जोड़ें या एक ऐसा शॉर्टकट आजमाएं जो क्विक स्वाइप से QR कोड स्कैनर खोल देता हो।
शीघ्र पैनल और नोटिफिकेशंस
अलग नोटिफिकेशन और शीघ्र पैनल
शीघ्र सेटिंग्स के लिए अधिक स्थान के साथ अपने लिए आवश्यक पैनल का तुरंत इस्तेमाल करें। शीघ्र सेटिंग्स पैनल खोलने के लिए स्क्रीन के शीर्ष पर दाएं कोने से नीचे की ओर स्वाइप करें। सूचना पैनल खोलने के लिए स्क्रीन के शीर्ष पर कहीं से भी नीचे की ओर स्वाइप करें।
अपने शीघ्र पैनल को मनमुताबिक बनाएं
ऐसा शीघ्र पैनल लेआउट बनाएं जो आपके लिए सही हो। आप शीघ्र पैनल के ऊपर दिए गए पेंसिल आइकॉन पर टैप करके संपादन मोड में प्रविष्ट हो सकते हैं, फिर अपनी पसंद के हिसाब से बटन और कंट्रोल्स को ऊपर और नीचे ले जा सकते हैं।
लाइव नोटिफिकेशंस
अभी क्या हो रहा है, इससे अवगत रहें। लाइव नोटिफिकेशंस आपको अचालू गतिविधियों जैसे टाइमर, वॉइस रिकॉर्डिंग्स, प्रयोग और बहुत कुछ की प्रगति दिखाते हैं, ताकि आप उनसे जुड़े तत्काल कार्य कर सकें। लाइव नोटिफिकेशंस लॉक स्क्रीन के नाउ बार में, स्टेटस बार पर और सूचना पैनल के ऊपर दिखाई देंगे।
नया नोटिफिकेशन लेआउट
आइकॉन के नोटिफिकेशंस अब आपकी होम स्क्रीन पर दिखाई देने वाले आइकॉन की तरह ही हैं, जो यह पहचानना आसान बना देता है कि कौन सी एप प्रत्येक नोटिफिकेशन भेजती है। ग्रुप के नोटिफिकेशंस ताश की गद्दी की तरह दिखाई देते हैं। ग्रुप में सभी नोटिफिकेशंस दर्शाने के लिए गद्दी पर टैप करें।
उपयोगी जानकारी का तुरंत इस्तेमाल करें
Google Gemini का इस्तेमाल करने के लिए साइड बटन को दबाएं और होल्ड करें
तेजी से Google Gemini या अन्य डिजिटल असिस्टेंट एप का इस्तेमाल करने के लिए, किनारे से स्वाइप करने के बजाए, साइड बटन एक नया तरीका है। आप सेटिंग्स में जाकर साइड बटन के कार्य को बदल सकते हैं।
एक ही बार पूछकर कई कार्य पूर्ण करें
Google Gemini को अब बिना रुकावट के Samsung Apps के साथ जोड़ दिया गया है, जैसे कैलेंडर, Notes, Reminder और घड़ी। आप एक सरल कमांड के जरिए Gemini से प्राप्त जानकारी के सहारे इन एप्स में कार्य पूर्ण कर सकते हैं। Google Gemini से किसी यूट्यूब वीडियो के बारे में पूछ कर देखें और परिणाम को Samsung Notes में सेव करें या Google Gemini से अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स टीम का शेड्यूल पूछ कर देखें और खेल को अपने कैलेंडर में जोड़ें।
इस पर सर्कल बनाएं और इसे खोजें। इसे सुनें और इसे खोजें।
Google की सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा से आप अपनी स्क्रीन पर कुछ भी खोज सकते हैं और AI अवलोकन से तेजी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बस ऑब्जेक्ट के चारों ओर सर्कल बनाना है—छवियां, वीडियो या टेक्स्ट सहित—और आपको तुरंत परिणाम प्राप्त होंगे। आप एप्स को स्विच किए बिना किसी गीत को भी खोज सकते हैं, जो आपने किसी समय सुना हो।
आसानी से छवियां कैप्चर करें
नया कैमरा लेआउट
कैमरा बटन, कंट्रोल और मोड को दोबारा व्यवस्थित किया गया है, ताकि आपको ज़रूरी फ़ीचर्स आसानी से मिल सकें और आप अपनी ली जाने वाली तस्वीर या रिकॉर्ड किए जाने वाले वीडियो का साफ़ प्रिव्यू देख सकें।
मोड चयन में सुधार
ज्यादा से ज्यादा मेन्यू मोड्स को दोबारा डिज़ाइन किया गया है। अब पूरी स्क्रीन भरने और कैमरा व्यू ब्लॉक करने के बजाय, आप एक छोटे पॉप-अप के जरिए केवल स्क्रीन के निचले हिस्से को कवर करने वाले मोड को चुन सकते हैं।
एनहांस्ड जूम कंट्रोल्स
सही जूम लेवल का चयन करना अब और आसान हो गया है। अब एक 2x जूम बटन डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध है और जब आप एक लेंस का चयन करने के बाद में अतिरिक्त जूम विकल्प दिखाई देते हैं।
अपग्रेड किया गया फ़िल्टर अनुभव
कैमरा फ़िल्टर को पूरी तरह से नया बनाया गया है। अब नए फ़िल्टर उपलब्ध हैं और मौजूदा फिल्टर्स में सुधार किया गया है। प्रत्येक फ़िल्टर से इंटेंसिटी, रंग का तापमान, कंट्रास्ट और सैचुरेशन में फ़ाइन-ट्यून समायोजन किए जा सकते हैं, जिससे आपको इसे अपनी पसंद का लुक देने में आसानी होती है। आपने जो-जो तस्वीर चुनी हैं, उनकी शैली और मूड के आधार पर आप कस्टम फ़िल्टर भी बना सकते हैं।
प्रत्येक मोड के लिए एक्सपोजर सेटिंग्स सेव करें
कैमरा के क्विक कंट्रोल में एक्सपोजर विकल्प के साहारे, आपकी छवि कितनी ब्राइट या डार्क हैं, इसे कंट्रोल करें। किसी मोड के लिए एक्सपोजर सेट करने के बाद, वह उस मोड में सेट रहेगा, भले ही आप एक नए मोड में स्विच कर दें और वापस आ जाएं।
बेहतर प्रो/प्रो वीडियो मोड्स
प्रो और प्रो वीडियो मोड्स का एक सरल सा लेआउट है, जिससे तस्वीर जो आप ले रहे हैं या वीडियो जो आप रिकॉर्ड कर रहे हैं, उस पर ध्यान देना आसान हो जाता है। प्रो वीडियो मोड में रिकॉर्डिंग के दौरान अब एक नया जूम कंट्रोल उपलब्ध है, जिससे आप जूम की गति को नियंत्रित कर सकते हैं ताकि ट्रांज़िशन स्मूथ हो। प्रो वीडियो मोड में माइक कंट्रोल्स को हटाकर क्विक कंट्रोल्स में ले जाया गया है।
वीडियो रिकॉर्डिंग के समय ऑडियो चलाएं
अब आप संगीत, पॉडकास्ट या किसी अन्य ऑडियो को रोके बिना वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। आपको बस एडवांस्ड वीडियो विकल्पों में ऑडियो प्लेबैक चालू करना है।
सटीक शॉट लेने के लिए निशाना साधें।
ग्रिड लाइंस और स्तरों की मदद से कैमरे की पोजीशन समायोजित करने में मदद प्राप्त करें। ग्रिड लाइंस को अब क्षैतिज स्तर से अलग चालू करना और बंद करना संभव है। इसके अलावा, ऊर्ध्वाधर स्तर दिखाने के लिए अब एक नया विकल्प दिया गया है।
अपने खास पलों का आनंद लें
नि:शुल्क-फॉर्म कोलाज
गैलरी में कोलाज के लिए प्रीसेट लेआउट से परे जाएं। अब आपके लिए अपना अनोखा लेआउट बनाने के लिए अपने कोलाज में छवियों का साइज़, पोजीशन और रोटेशन समायोजित करना संभव है।
स्टोरीज में कोलाज संपादित करें
मनचाहे तरीके से अपनी स्टोरी का कोलाज बनाएं। स्टोरीज में बनाए गए कोलाजेज संपादित करने के लिए अब आपके पास पूरा नियंत्रण है। छवियां बदलें, निकालें या छवियां जोडें या उनकी पोजीशन या साइज़ समायोजित करें।
शक्तिशाली वीडियो संपादन
अपने संपादन को पहले जैसा करें
गलतियां करने के बारे में चिंता न करें। वापस पहले जैसा करें और दोबारा करें के विकल्प अब ट्रांसफॉर्मेशन, फ़िल्टर और टोन संबंधी बदलावों जैसे कार्यों के लिए वीडियो को संपादित करते समय उपलब्ध हैं।
अपने वीडियो को एनिमेट करें
स्टूडियो में अपने वीडियो के स्टिकर्स और टेक्स्ट में मजेदार एनिमेशन प्रभाव जोड़ें। फेड इन, फेड आउट, वाइप्स, रोटेशन और बहुत कुछ में से चुनें।
अपने स्वास्थ्य का प्रबंधन करें
माइंडफुल रहें
Samsung Health का नया माइंडफुलनेस फ़ीचर तनाव प्रबंधित करने और दैनिक जीवन में बेचैनी दूर करने में आपकी सहायता कर सकता है। अपने मूड और भावनाओं पर नज़र रखें, श्वसन व्यायाम और मेडिटेशन करें, और भी बहुत कुछ करें।
नए Samsung Health बैज
प्रेरित रहें और अपने सेहत के लक्ष्यों की ओर बढ़ें, साथ ही Samsung Health में नए बैज अर्जित करें। ऊर्जा स्कोर, व्यायाम, गतिविधि, भोजन, जल, शारीरिक संरचना और साथ ही अन्य बहुत कुछ के लिए नए बैज अर्जित करने के लिए खुद को चुनौती दें।
अपनी उत्पादकता बढ़ाएं
मिनीमाइज्ड एप्स के लिए प्रिव्यू
जब एक ही एप की कई पॉप-अप Windows को मिनीमाइज किया जाता है, तो वे एक सिंगल आइकॉन में संयुक्त हो जाते हैं। आइकॉन को टैप करने से एप की खुली सभी Windows का प्रिव्यू दिखेगा, जिससे आप अपनी पसंद की Window का आसानी से चयन कर पाएंगे।
अपने अलार्म का समूह बनाएं
आप घड़ी एप में जिन अलार्म को साथ में नियंत्रित करना चाहते हैं, उनका समूह बनाएं। केवल एक बार टैप करके आप एक ही ग्रुप के सभी अलार्म को बंद कर सकते हैं।
अपने सभी अलार्म की वॉल्यूम एक समान रखें
आसान सेटअप के लिए, आपके सभी अलार्म डिफॉल्ट रूप से समान वॉल्यूम का इस्तेमाल करेंगे। अगर आपको प्रत्येक अलर्म के लिए अलग-अलग वॉल्यूम सेट करना पसंद है, तो आप ऐसा घड़ी की सेटिंग्स में जाकर कर सकते हैं।
एनहांस्ड फ़ाइल का चयन
नया फ़ाइल पिकर कई तरह की एप्स में फ़ाइल अटैच करना और उनका चयन करना आसान बनाता है। अलग-अलग स्टोरेज स्थान और श्रेणियों के बीच स्विच करना आसान होता है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप सही फ़ाइल प्राप्त करें, प्रिव्यू दिखाए जाते हैं।
दिनचर्या के लिए उन्नत विकल्प
जो कुछ भी आपका मन करने को करे, उसके लिए अपने फोन को प्रोग्राम करें। इफ़-एल्स लॉजिक और वेरिएबल के रूप में डेटा प्राप्त करने की क्षमता के साथ दिनचर्या अब अधिक शक्तिशाली हो गई है।
कार्यों और प्रसंगों की योजना बनाएं।
कैलेंडर से जुड़े प्रसंग को आसानी से दोबारा शेड्यूल करें।
बस अपने कैलेंडर के मंथ व्यू में किसी प्रसंग को एक तारीख से दूसरी तारीख पर ड्रैग और ड्रॉप करें और उसकी तारीख बदलें।
विजेट्स पर अलग कैलेंडर दर्शाएं
अब आप अधिक नियंत्रण के साथ यह तय कर सकते हैं कि आपके कैलेंडर विजेट्स में कौन-कौन से कैलेंडर दिखें। आप सिर्फ एक कैलेंडर चुन कर और अपनी होम स्क्रीन पर केवल उसी के प्रसंग दिखा सकते हैं, या फिर दो ऐसे अलग-अलग कैलेंडर विजेट बना सकते हैं, जिनमें हर एक पर अलग कैलेंडर हो।
महत्वपूर्ण प्रसंग के दिनों की गिनती करें
अब अपने कैलेंडर में किसी प्रसंग के लिए काउंटडाउन विजेट बनाना पहले से आसान हो गया है। प्रसंग विवरण पर जाएं, फिर अधिक विकल्प के मेन्यू से काउंटडाउन विजेट जोड़ें का चयन करें। आपकी होम स्क्रीन पर एक विजेट दिखाई देगा, जो आपके जन्मदिन, सालगिरह, छुट्टी या किसी अन्य चुने हुए प्रसंग के लिए शेष बचे दिनों की संख्या दिखाएगा।
सभी प्रसंगों को एक केंद्र से दूसरे में ले जाएं
एक-एक करके प्रसंगों को ले जाने की परेशानी से बचें। अब आप सभी प्रसंगों को एक केंद्र से दूसरे में ले जा सकते हैं, जैसे आपके फोन पर मौजूद कैलेंडर से सभी प्रसंगों को क्लाउड-आधारित कैलेंडर में ले जाना।
रिपीट होने वाले Reminder बनाने के लिए अधिक विकल्प
जब आप एक रिपीट होने वाला Reminder बनाते हैं, तो रिपीट करने के लिए अब आप एक के बजाए कई तिथियों को चुन सकते हैं।
एनहांस्ड शीघ्र जोड़ें मेन्यू
अब तेजी के साथ Reminders बनाना आसान हो गया है। शीघ्र जोड़ें मेन्यू अब समय और स्थान के हिसाब से शर्तों को प्रीसेट करने का विकल्प देता है।
अपने पूर्ण हो चुके Reminders को प्रबंधित करें
अपनी Reminder लिस्ट से बेकार की चीजों को मिटाना पहले से आसान है। एक नई सेटिंग से आप स्वचालित रूप से एक निश्चित अवधि के बाद, पूर्ण हो चुके Reminders को हटा सकते हैं। आप पूर्ण हो चुके Reminders का डुप्लिकेट भी बना सकते हैं, ताकि उन्हें दोबारा इस्तेमाल कर सकें बिना सभी जानकारी फिर से डाले।
कनेक्ट और साझा करें
आस-पास के डिवाइसेस से आसानी से कनेक्ट करें
अन्य सैमसंग डिवाइसेस जैसे TV, टैबलेट, PC, घड़ियां, इयरबड्स और अन्य से कनेक्ट करना अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। आपके आस-पास उपलब्ध डिवाइसेस को देखने के लिए, शीघ्र पैनल में निकटवर्ती डिवाइसेस पर टैप करें, फिर तत्काल कनेक्ट करने के लिए किसी एक डिवाइस को अपने फोन तक ड्रैग करें। आप किसी डिवाइस पर टैप करके देख सकते हैं कि फोन से कनेक्ट होने पर कौन-कौन से फ़ीचर्स उपलब्ध हैं। उदाहरण के लिए, जब आप TV पर टैप करेंगे, तो आपको Smart View शुरू करने का विकल्प दिखाई देगा।
क्विक शेयर के लिए सुझाए गए डिवाइसेस
साझा करने के लिए सही डिवाइस का पता आसानी से लगाएं अपने Samsung account में साइन इन किए गए डिवाइस और वे डिवाइसेस जिनके साथ आपने पहले साझा किया है, लिस्ट में सबसे ऊपर दिखेंगे ताकि उन्हें आसानी से ढूंढा जा सके।
इंटरनेट पर साझा करना जारी रखें
डिवाइसेस के बीच दूरी होने पर भी फ़ाइल अंतरण पूरा करें। क्विक शेयर के जरिए फ़ाइल साझा करते समय, यदि डिवाइसेस के बीच दूरी इतनी होती है कि डायरेक्ट ट्रांसफर न हो सके, तो Wi-Fi या मोबाइल डाटा का उपयोग करके बिना रुकावट इंटरनेट पर ट्रांसफर जारी रहेगा।
अपनी सुरक्षा को संरक्षित करें
अपने डिवाइसेस का सुरक्षा स्टेटस देखें
सुरक्षा जोखिम के बारे में जानें और तेजी से इनका समाधान करें। Knox Matrix आपके Samsung account में साइन इन किए गए समर्थित डिवाइसेस की निगरानी करता है और किसी भी सुरक्षा जोखिम का पता चलने पर आपको बताता है कि कैसे उनका समाधान करना है।
सुरक्षा खतरों से सुरक्षित रहें
जब अधिकतम प्रतिबंध चालू रहते हैं, तो ऑटो ब्लॉकर आपको साइबर हमलों से और भी बेहतर सुरक्षा देता है। 2ग्नेत्वोर्क को अब ब्लाक कर दिया गया है और आपका फोन गैर-सुरक्षित Wi-Fi नेटवर्क से स्वचालित रूप से फिर से कनेक्ट नहीं होगा। ये प्रतिबंध हमलावर को आपके नेटवर्क ट्रैफ़िक में रुकावट डालने से रोकने में मदद कर सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
पॉवर बचत के लिए अधिक विकल्प
अब आपके पास फोन के पॉवर बचत मोड में रहने पर क्या होता है, इस पर अधिक नियंत्रण रहता है। वही सुविधाएं चुनें जिन्हें आप सीमित करना चाहते हैं ताकि आपकी ज़रूरत के अनुसार बैटरी की बचत हो सके। पॉवर बचत के चालू रहने पर आप इन विकल्प को बदल भी सकते हैं।
बैटरी संरक्षण पर अधिक नियंत्रण
जब आप बैटरी संरक्षण चालू करते हैं, तो अब आप अधिकतम चार्जिंग स्तर को 80% से 95% के बीच कहीं भी समायोजित कर सकते हैं।
नया चार्जिंग प्रभाव
जब आप किसी चार्जर को प्लग इन करते हैं, चार्जिंग की पुष्टि छोटी होती है और स्क्रीन पर बीच के बजाए उसके नीचे दिखाई देती है ताकि बाधा को रोका जा सके और चार्जिंग स्टेटस देखना आभी भी आसान रहे।
सभी के लिए उपलब्ध
बस एक ही उंगली से जूम इन और जूम आउट करें
जूम इन और जूम आउट करना अब और भी आसान हो गया है। जो लोग पिंच जूम का इस्तेमाल करने में कठिनाई का सामना करते हैं, अब आप सहायक मेन्यू से 1-फिंगर जूम का विकल्प सक्रिय कर सकते हैं। जूम इन करने के लिए ऊपर या दाईं ओर स्वाइप करें। जूम आउट करने के लिए नीचे या बाईं ओर स्वाइप करें।
उन्नत स्क्रीन कंट्रोल्स
सहायक मेन्यू स्क्रीन को नियंत्रित करने के लिए अब आपकी और भी अधिक सहायता करता है। अब आप केवल एक ही बटन को टैप करके दो बार टैप और टच और होल्ड कर सकते हैं। नए स्क्रॉलिंग कंट्रोल्स से आप स्क्रीन पर एक निश्चित दूरी तक जा सकते हैं। इसके लिए, आपको बस स्क्रीन पर प्रारंभ और अंत के बिंदु को टैप करना होता है।
अपने टच इंटरेक्शन को मनमुताबिक बनाएं
अपने लिए सबसे अधिक आरामदायक सेटिंग्स चुनने के लिए मदद प्राप्त करें। टच और होल्ड करने का विलंब, टैप अवधि, और दोहराए गए टच को नजरअंदाज करने की सेटिंग्स के लिए नए परीक्षण उपलब्ध हैं। परीक्षण से आपको यह पता चल सकता है कि क्या आपकी मौजूदा सेटिंग्स उचित हैं या इन्हें समायोजित करने की आवश्यकता है।
और भी अधिक सुधार
AI सेलेक्ट में उपयोगी सलाह प्राप्त करें।
जब AI सेलेक्ट से स्क्रीन के एक हिस्से का चयन करते हैं तो आपके चयन के आधार पर उपयोगी कार्य करने की सलाह दी जाएगी। अगर आपकी चयन करी गई जानकारी में प्रसंग विवरण शामिल हैं, तो आपको इसे अपने कैलेंडर में जोड़ने का विकल्प मिलेगा। अगर आप कोई छवि चयन करते हैं, तो उसे संपादित करने के विकल्प सुझाए जाएंगे।
दोबारा वीडियोज़ देखें
वीडियो प्लेयर में, प्रत्येक वीडियो के अंत में एक बटन दिखाई देगा जिससे आप शुरुआत से वीडियो को दोबारा शुरू कर सकते हैं।
बेहतर संपर्क सूची
अधिक बेहतर अनुभव के लिए, वही संपर्क सूची अब फोन एप और संपर्क एप दोनों में दिखाई देती है। दोनों स्थान के मेन्यू और विकल्प एक जैसे ही हैं ताकि आप हमेशा उसे ढूंढ सकें जिसकी आपको तलाश हो। संपर्क खोजते समय, जिन संपर्कों को आपने बार-बार खोजा होता है, वे खोज परिणाम में सबसे ऊपर दिखाई देते हैं, जिससे आपको सही व्यक्ति को तेजी से ढूंढने में सहायता मिलती है।
Samsung Wallet में तेजी से बोर्डिंग पासेज जोड़ें
जब आप एक ऐसी सपोर्टेड एयरलाइन या यात्रा से संबंधित वेबपेज देखते हैं, जिसमें सैमसंग इंटरनेट में बोर्डिंग पास शामिल होता है, एक बटन दिखाई देगा ताकि आप इसे Samsung Wallet में तेजी के साथ और आसानी से जोड़ सकें।
गतिविधियों का पूर्वानुमान
अब यह देखना आसान हो गया है कि घर के बाहर गतिविधियां, जैसे दौड़ना, बागवानी करना, कैम्पिंग करना और बहुत कुछ करने के लिए मौसम की उपयुक्तता क्या है। आप मौसम एप में दिखाई देने के लिए अधिकतम 3 गतिविधियां चुन सकते हैं।
कस्टम प्लेस लेबल्स
मौसम एप में अलग-अलग स्थान को ट्रैक करना आसान है। अब आप जोड़े गए स्थानों को कस्टम लेबल दे सकते हैं, जैसे होम, ऑफिस, स्कूल या कोई अन्य स्थान जहां की आप मौसम जानकारी देखना चाहते हैं।
अपने खेल को मजबूत बनाएं
गेम बूस्टर के इन-गेम पैनल को फिर से डिज़ाइन किया गया है, जिससे मुकाबले से हटे बिना तेजी से सेटिंग्स बदलना आसान हो गया है।
प्रत्येक खेल के लिए परफॉरमेंस सेट करें
गेम बूस्टर से अब आप प्रत्येक खेल के लिए अपनी परफॉरमेंस सेटिंग्स को अलग से समायोजित कर सकते हैं। आप कुछ खेल को हाई परफॉरमेंस पर और अन्य को खेल की लंबी अवधि के लिए बैटरी सुरक्षित करें पर सेट कर सकते हैं। अपने लिए सर्वश्रेष्ठ सेटिंग्स चुनें।
Edge पैनल्स डाउनलोड करने के लिए सहायता का अंत
Galaxy Store से अब One UI 7 में Edge पैनल्स डाउनलोड नहीं किए जा सकते हैं। उन Edge पैनल्स का इस्तेमाल जारी रखें, जो आपने पहले ही डाउनलोड कर लिए हैं।
बिल्ड नंबर : S901EXXSCEYC1
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2025-03-26
सैमसंग पैच स्तर : 2025-03-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXSCEYB1
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2025-02-26
सैमसंग पैच स्तर : 2025-02-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXSBEYA1
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2025-01-22
सैमसंग पैच स्तर : 2025-01-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXSBEXL2
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2025-01-02
सैमसंग पैच स्तर : 2024-12-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXUBEXK5
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2024-12-03
सैमसंग पैच स्तर : 2024-11-01
• स्थिरता और विश्वसनीयता
डिवाइस के व्यवहार में सुधार किया गया है।
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXSAEXJ1
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2024-10-23
सैमसंग पैच स्तर : 2024-10-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXUAEXH7
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2024-09-23
सैमसंग पैच स्तर : 2024-09-01
One UI अपडेट
Galaxy AI
सरल रेखाचित्रों को अद्भुत छवियाँ में बदलें
एक साधारण चित्र से शुरू करें, अपनी शैली चुनें, और Galaxy AI को उसे कला के एक आकर्षक कार्य में बदलने दें। स्केच से इमेज बनाने की सुविधा, फोटो एडिटर, स्मार्ट चुनाव और Edge पैनल्स Samsung Notes में उपलब्ध है।
अनोखा पोर्ट्रेट बनाएँ
AI द्वारा जेनरेट किए गए पोर्ट्रेट शैलियों की एक विस्तृत विविधता के साथ, आप संपर्कों में अपनी या किसी और की प्रोफ़ाइल छवि के लिए एक बिल्कुल नया रूप बना सकते हैं, या फ़ोटो एडिटर का उपयोग करके अपनी किसी भी फोटो के लिए कुछ नया आविष्कार कर सकते हैं जिसमें चेहरे हों।
अपने फ़ोन को आपके लिए लेखन करने दें
जब आपको कुछ लिखने की आवश्यकता हो, चाहे वह टेक्स्ट हो, ईमेल हो या सोशल मीडिया पोस्ट हो, तो आप सैमसंग कीबोर्ड के नए कंपोजर को एक छोटा अनुरोध या टेक्स्ट का टुकड़ा देकर प्रारंभ कर सकते हैं, फिर Galaxy AI को बाकी काम करने दें।
अधिक एप्स में कॉल का अनुवाद करें
बस फोन पर बात करें और वास्तविक समय में अनुवाद प्राप्त करें, जिससे आपको भाषा संबंधी बाधाओं को तोड़ने में सहायता मिलेगी। और अब, सैमसंग फोन ऐप के अलावा, आप गूगल मीट और व्हाट्सऐप जैसे समर्थित वॉइस कॉल एप्स में वास्तविक समय का अनुवाद प्राप्त कर सकते हैं। कॉल के दौरान, अनुवाद शुरू करने के लिए शीघ्र पैनल में लाइव अनुवाद पर टैप करें।
वेबपेजेस पर छवि टेक्स्ट का अनुवाद करें
संपूर्ण वेबपेज अपनी भाषा में प्राप्त करें। जब आप सैमसंग इंटरनेट में किसी वेबपेज का अनुवाद करते हैं, तो पृष्ठ पर मौजूद सभी टेक्स्ट का अनुवाद हो जाता है, चाहे वह टेक्स्ट के रूप में फॉर्मेट किया हो या किसी छवि या फोटो का हिस्सा हो।
श्रवण मोड में अनुवाद करें
ध्यान से सुनें, चाहे कोई भी भाषा बोली जा रही हो। इंटरप्रेटर का नया श्रवण मोड आपको एकतरफा संचार, जैसे व्याख्यान या प्रस्तुति, को अपनी भाषा में अनुवाद करने की सुविधा देता है।
वॉइस रिकॉर्डिंग्स को Notes में बदलें
Samsung Notes के साथ Notes बनाना अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है, यहां तक कि आप केवल अपनी आवाज का भी उपयोग कर सकते हैं। अब आप वॉइस रिकॉर्डर को टेक्स्ट Notes में बदल सकते हैं, जिन्हें आप संपादित कर सकते हैं, समराइज़ कर सकते हैं, तथा और अधिक कुछ कर सकते हैं।
पीडीएफ का अनुवाद और समराइज़ करें
Note सहायता की अनुवाद और सारांश सुविधाएं अब पीडीएफ फाइलों के साथ काम करती हैं, उन्हें पहले Notes में परिवर्तित करने की आवश्यकता नहीं होती। अनूदित टेक्स्ट पीडीएफ के मूल फॉर्मेट में दिखाई देगा।
वॉइस रिकॉर्डर में भाषाओं का स्वतः पता लगाना
बैठकों, व्याख्यानों, वॉइस मेमो आदि की रिकॉर्डिंग को टेक्स्ट में परिवर्तित करने के लिए ट्रांसक्रिप्ट सहायता का उपयोग करें। आपकी रिकॉर्डिंग की भाषा अब स्वचालित रूप से पहचानी जाएगी, इसलिए आप भाषा का चयन छोड़कर सीधे ट्रांसक्रिप्ट पर जा सकते हैं।
वॉइस रिकॉर्डिंग्स और प्रतिलिपियाँ संपादित करें
वॉइस रिकॉर्डर में ट्रांसक्रिप्ट बनाने के बाद में, आप अब किसी भी त्रुटि को ठीक करने, अनावश्यक भागों को निकालने, या जो कुछ छूट गया है उसे जोड़ने के लिए टेक्स्ट को संपादित कर सकते हैं। आप ऑडियो रिकॉर्डिंग में से अनावश्यक अनुभागों को निकालकर उसे संपादित भी कर सकते हैं।
प्रभावशाली छवियाँ बनाएँ
लाइव प्रभावों के साथ फ़ोटो को जीवंत बनाएं
अपनी फोटो में लोगों और जानवरों पर आश्चर्यजनक सिनेमाई प्रभाव लागू करके अपने विषयों को जीवंत रूप दें।
मजेदार एनिमेटेड स्टिकर और GIFs बनाएँ
गति फोटो से किसी भी ऑब्जेक्ट को क्लिप करने के लिए उसे स्पर्श और होल्ड करें, फिर उसे तुरंत एनिमेटेड स्टिकर या GIF में बदल दें जिसे आप दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं।
बस वही क्लिप करें जिसकी आपको ज़रूरत है
किसी भी फोटो में किसी व्यक्ति या वस्तु को क्लिप करने के लिए उसे स्पर्श और होल्ड करें। अब आप एक बार में कई आइटम क्लिप कर सकते हैं। क्लिपिंग के बाद में, आप आसानी से अपने चयन को स्टिकर में बदल सकते हैं या इसे कहीं और कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं।
अपने स्वस्थ रूप को अनलॉक करें
नई जानकारियाँ डिस्कवर करें और प्रेरित रहें
Samsung Health में नए स्वास्थ्य युक्तियों के साथ अपने स्वास्थ्य अनुभव के दौरान प्रेरित रहें। स्वास्थ्य संबंधी युक्तियाँ आपको अपने स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करने के लिए बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और प्रोत्साहन प्रदान करते हैं।
अधिक विस्तृत नींद विश्लेषण प्राप्त करें
नई निद्रा अंतर्दृष्टि आपको आपकी निद्रा की गुणवत्ता का अधिक विस्तृत एवं सटीक विश्लेषण प्रदान करती है। आपकी व्यापक निद्रा रिपोर्ट में अब आपकी हृदय गति, श्वसन दर तथा लेटने के बाद में सोने में लगने वाला समय भी शामिल करता है।
अपने स्वयं की कसरत दिनचर्या बनाएँ
एक कस्टम कसरत दिनचर्या के लिए विभिन्न व्यायामों की शृंखला को संयुक्त करें। आप सेट, पुनरावृत्ति, समय आदि के लिए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या प्रारंभ करने के बाद में, जब आप अपना लक्ष्य पूरा कर लेते हैं तो आपकी घड़ी स्वचालित रूप से अगले व्यायाम पर स्विच हो जाती है। आप व्यायामों के बीच में वैकल्पिक रूप से ब्रेक जोड़ सकते हैं। आपकी दिनचर्या के समाप्त होने पर आप संपूर्ण दिनचर्या के परिणाम सभी एक स्थान पर देख सकते हैं।
साइकिलिंग पावर मीटर कनेक्ट करें
अपने साइकिलिंग कसरत से अधिक उपयोगी डाटा प्राप्त करें। Samsung Health अब आपकी बाइक से अटैच्ड साइकिलिंग पावर मीटर से कनेक्ट करने का समर्थन करता है। एक पावर मीटर आपको अपने कार्यात्मक थ्रेशोल्ड पावर (एफटीपी) को ट्रैक करने की अनुमति देता है ताकि आपको अपने प्रशिक्षण में अधिक जानकारी मिल सके।
अधिक उत्पादक बनें
स्मार्ट चयन के लिए सुझाई गई कार्रवाइयां
आपकी स्क्रीन पर जो दिख रहा है उसके आधार पर तुरंत कार्रवाई करें। जब आप स्मार्ट चयन के साथ अपनी स्क्रीन पर कुछ चुनते हैं, तो आपको अब अपने चयन से संबंधित सुझाए गए कार्य प्राप्त होंगे। आप शीघ्रता से फ़ोन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं, पते खोज सकते हैं, छवियों को बेहतर बना सकते हैं, तथा और भी अधिक कुछ कर सकते हैं। स्मार्ट चयन को अब Apps edge पैनल में उपलब्ध किया जा सकता है।
उन्नत मल्टी विंडो अनुभव
तस्वीर-में-तस्वीर और स्प्लिट स्क्रीन के बीच स्विच करना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। तस्वीर-में-तस्वीर में चल रहे वीडियो को स्पर्श और होल्ड करके रखें, फिर उसे स्क्रीन के उस ओर खींचें जहां आप उसे चलाना चाहते हैं।
फ़ाइल को कॉपी करना और ले जाना आसान
मेरी फाइलें में फाइलों को कॉपी या ले जाते समय सही फोल्डर खोजना पहले से कहीं अधिक आसान है। अब आप पॉप-अप विंडो में गंतव्य फोल्डर चुन सकते हैं कि काम समाप्त होने पर आप आसानी से मूल फोल्डर रिटर्न कर सकें।
होम स्क्रीन पर फ़ाइल शॉर्टकट बनाएँ
जिन फ़ाइलों का आप सबसे अधिक उपयोग करते हैं, उन तक तेज़ी से पहुँच प्राप्त करें। मेरी फ़ाइलें में किसी भी फ़ाइल को स्पर्श और होल्ड करें, फिर होम स्क्रीन पर नेविगेशन लिए अपने दूसरे हाथ का उपयोग करें। फ़ाइल का शॉर्टकट बनाने के लिए फ़ाइल को अपनी होम स्क्रीन पर कहीं भी छोड़ दें।
बेहतर थंबनेल छवि डिस्प्ले
छवियाँ खोलने से पहले देखें कि वे कैसी दिखाई देंगी। मेरी फ़ाइलें में तस्वीर और वीडियो के लिए थंबनेल छवियां अब मूल पक्ष अनुपात में दिखाई देती हैं।
मोड्स और दिनचर्याओं के साथ अपनी घड़ी को ऑटोमेट करें
आपके द्वारा अपने फोन पर सेट अप किए गए मोड, जैसे स्लीप मोड, व्यायाम मोड, या थिएटर मोड, अब इस आधार पर आपकी घड़ी की अधिक सेटिंग्स को स्वचालित रूप से नियंत्रित कर सकते हैं कि आप क्या कर रहे हैं या आप कहाँ हैं। वॉच फेस और परेशान न करें के अलावा, मोड अब Always On Display, सक्रिय करने के लिए कलाई उठाएँ, सक्रिय करने के लिए स्क्रीन पर टच करें, सक्रिय करने के लिए बेज़ल टच करें, ध्वनि मोड और डिस्कनेक्ट होने के सतर्क को भी नियंत्रित कर सकते हैं। आप इन घड़ी क्रियाओं को नियंत्रित करने के लिए दिनचर्या का भी उपयोग कर सकते हैं।
अधिक संदेश फ़िल्टर करने के विकल्प
जब आप एक दिनचर्या बनाते हैं जो संदेश या सूचना प्राप्त होने पर प्रारंभ होता है, तो अब आपके पास अधिक फ़ाइन-ट्यून नियंत्रण होता है। आप अनेक कीवर्ड जोड़ सकते हैं और दिनचर्या तब शुरू करना चुन सकते हैं जब सभी कीवर्ड शामिल हो जाएं या जब संदेश या सूचना में कोई भी कीवर्ड शामिल हो।
और भी अधिक सुधार
अपना प्रोफ़ाइल कार्ड डिज़ाइन करें और साझा करें
अपने नाम और तस्वीर के साथ अपना स्वयं का प्रोफ़ाइल कार्ड डिज़ाइन करें जिसे अन्य Galaxy उपयोगकर्ता तब देख सकें जब आप उन्हें कॉल करें या जब वे आपकी संपर्क जानकारी देखें। आप अपने संपर्कों में मौजूद अन्य लोगों के लिए प्रोफाइल कार्ड भी बना सकते हैं, ताकि जब वे आपको कॉल करें तो आप उनका कार्ड देख सकें।
वीडियो को जल्दी से देखें
वीडियो प्लेयर एप्स में नए वीडियो सीक नियंत्रणों के साथ समय और प्रयास सुरक्षित करें। 5 सेकंड अग्रेषित करने के लिए स्क्रीन के दाईं ओर दो बार टैप करें। 5 सेकंड वापस जाने के लिए स्क्रीन के बाईं ओर दो बार टैप करें।
स्वाइप के बजाय टैप कर के कॉल का उत्तर दें
यदि आपको स्वाइप करने में कठिनाई होती है, तो आप अपने फोन को एक बटन पर साधारण टैप कर के कॉल का उत्तर देने के लिए सेट कर सकते हैं।
स्पीकर का उपयोग करके सभी कॉल का उत्तर दें
आसान हस्तमुक्त कॉल का आनंद लें। यदि आप स्पीकर पर कॉल लेना पसंद करते हैं, तो एक नई सेटिंग आपको सभी कॉल के लिए मैनुअल रूप से स्विच करने के बजाय डिफॉल्ट रूप से स्पीकर पर सभी कॉल का उत्तर देने की सुविधा देती है।
लगातार मौसम अपडेट प्राप्त करें
अचानक मौसम मे बदलाव के लिए तैयार रहें। मौसम संबंधी जानकारी अब हर घंटे कम से कम एक बार स्वचालित रूप से अपडेट होती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपको हमेशा नवीनतम पूर्वानुमान प्राप्त हो।
अतिरिक्त मजबूत सुरक्षा
यदि आपकी विशेष सुरक्षा आवश्यकताएं हैं, तो अब आप मैलवेयर और सुरक्षा खतरों के विरुद्ध उच्चतम स्तर की सुरक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम प्रतिबंध लागू करने के लिए ऑटो ब्लॉकर को सेट कर सकते हैं। संदेशों में हाइपरलिंक और स्वचालित रूप से डाउनलोड होने वालें अटैचमेंट अवरुद्ध हो जाते हैं, तस्वीर साझा करते समय स्थान डाटा निकाल दिया जाता है, और गैलरी में साझा एल्बम्स का उपयोग नहीं किया जा सकता है।
उन्नत सहायक मेन्यू
अब आप केवल एक टैप से शीघ्र पैनल खोल सकते हैं। आपके पास भौतिक बटनों पर भी अधिक नियंत्रण होता है। सहायक मेन्यू का उपयोग करके साइड बटन को दबाकर होल्ड करें या दो बार दबाएँ।
बिल्ड नंबर : S901EXXSAEXGD
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2024-08-21
सैमसंग पैच स्तर : 2024-08-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXSAEXF8
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2024-07-22
सैमसंग पैच स्तर : 2024-07-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXS9EXE8
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2024-06-25
सैमसंग पैच स्तर : 2024-06-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXS9EXE4
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2024-05-31
सैमसंग पैच स्तर : 2024-05-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU8EXE1
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2024-05-13
सैमसंग पैच स्तर : 2024-04-01
One UI 6.1 अपग्रेड
गैलेक्सी AI
अपने स्क्रीन पर किसी भी चीज के लिए तत्काल खोजें
गूगल के साथ सर्कल बनाकर ढूंढें सुविधा आपको ऐप्स बदले बिना अपने स्क्रीन पर दिखने वाली किसी भी चीज के बारे में अधिक जानने की अनुमति देती है। बस होम बटन या नेविगेशन हैंडल को छुएं और होल्ड करें, फिर गूगल खोज शुरू करने के लिए स्क्रीन पर किसी भी चीज पर घेरा बनाएँ।
फोन कॉलों को तत्काल अनुवाद करें
किसी ऐसे व्यक्ति को कॉल करना है जो आपकी भाषा नहीं बोलता है? कोई समस्या नहीं! लाइव अनुवाद कॉल्स के साथ-साथ अनुवाद प्रदान करता है। कॉल के दूसरी ओर वाला व्यक्ति आपकी बात को अपनी भाषा में सुन सकता है, और आप उनके जवाबों को अपनी भाषा में सुन सकते हैं। अनुवाद स्क्रीन पर भी दिखाई देंगे।
व्यक्तिगत वार्तालापों का अनुवाद करें
नई दुभाषिया सुविधा आपको जब भी कभी किसी ऐसे व्यक्ति से बात करने की जरूरत होती है जो कोई और भाषा बोलता है तब आपको वार्तालाप का अनुवाद करने की अनुमति देती है। आप शीघ्र पैनल से दुभाषिये को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। अनुवादों को स्क्रीन पर पढ़ने के अलावा दोनों लोग उन्हें ऊँची आवाज़ में सुन भी सकते हैं।
तस्वीरों, संकेतों, दस्तावेजों, इत्यादि में मौजूद टेक्स्ट का अनुवाद करें
आपको जहाँ कहीं भी टेक्स्ट मिलता हो उसका तत्काल अनुवाद करें। बस अपने कैमरे को उस टेक्स्ट पर ले जाएँ जिसका आप अनुवाद करना चाहते हैं, फिर अधिक विकल्प दिखाने के लिए T बटन पर टैप करें। आप उस टेक्स्ट का भी अनुवाद कर सकते हैं जो आपकी गैलरी की छवियों में दिखाई देता है।
वेबपेजों का सारांश बनाएँ और अनुवाद करें
सैमसंग इंटरनेट में ब्राउजिंग सहायता के साथ वेबपेजों का सारांश बनाकर अपने लिए जरूरी जानकारी शीघ्रता से पाएँ। आप लंबी पठन सामग्री को केवल सबसे महत्वपूर्ण बुलेट पॉइंट्स में बदल सकते हैं। आप वेबपेजों का अपनी भाषा में अनुवाद भी कर सकते हैं।
नोट अधिक होशियार, लेकिन कठिन नहीं
Note सहायता आपको Samsung Notes में अब पहले से भी अधिक काम करने देती है। आप अपने नोट्स को स्वचालित रूप से फॉर्मेट कर सकते हैं, सारांश बना सकते हैं, अनुवाद कर सकते हैं, और उनके लिए कवर बना सकते हैं।
वॉइस रिकॉर्डिंग्स को स्वचालित रूप से ट्रांसक्राइब करें
बैठकों, लेक्चरों, वॉइस मेमोज़, इत्यादि को टेक्स्ट में बदलने के लिए Transcript सहायता का उपयोग करें, और फिर शीघ्र समीक्षा करने के लिए उनका सारांश बनाएँ। आप ट्रांस्क्रिप्टों और सारांशों को अन्य भाषाओं में समीक्षा के लिए उनका अनुवाद भी कर सकते हैं।
सैमसंग कीबोर्ड के साथ अधिक कार्य करें
लेखन सहायता के साथ अपने लेखन के टोन को बदल कर उसे पेशेवर या साधारण रूप दें, या सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए तैयार करें। आप चुनिंदा चैट और टेक्स्ट सन्देश ऐप्स में सन्देश के अनुवाद के अलावा वर्तनी और व्याकरण के लिए सुझाव भी प्राप्त कर सकते हैं।
अपनी तस्वीरों को नया रूप दें
जनरेटिव संपादन आपको अपनी तस्वीरों को संपादित करने के अधिक तरीके प्रदान करता है। आप अपनी तस्वीरों में लोगों और वस्तुओं की जगह बदल सकते हैं, उन्हें निकाल सकते हैं, या आकार बदल सकते हैं, फिर किसी भी गायब अंश को भरने के लिए नया बैकग्राउंड रच सकते हैं।
अनोखे वॉलपेपर्स बनाएँ
अपने होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन के लिए अनोखे वॉलपेपर्स बनाने के लिए AI का उपयोग करें। बस कुछ महत्वपूर्ण शब्द चुनें और बाकी काम AI पर छोड़ दें।
उन्नत इंटेलिजेंस सेटिंग्स
आपके पास इस बात का पूर्ण नियंत्रण होता है कि आप कौन सी AI सुविधाओं का उपयोग करना चाहते हैं और वे आपके डेटा को कैसे संसाधित करें। आप केवल एक टैप करके सभी सुविधाओं के लिए अपने डाटा के ऑनलाइन संसाधन को ब्लॉक भी कर सकते हैं।
प्रभावशाली छवियाँ बनाएँ
अपने फोटो को आसानी से बेहतर बनाएँ
अपने फोटो और वीडियोज़ को बेहतर बनाने के लिए विशेष AI अनुशंसाएँ प्राप्त करें। आपको स्टार ट्रेल, लंबा एक्सपोजर, रंग, इत्यादि जोड़ने के लिए विकल्प मिलेंगे। जब आप गैलरी में i बटन पर टैप करते हैं तो सुझाव प्रकट होते हैं।
एक छवि से दूसरी में कॉपी और पेस्ट करें
अपनी तस्वीर में गायब तत्व को वापस जोड़ें। बस गैलरी में किसी छवि की किसी वस्तु को क्लिप करें, फिर उस छवि पर जाएँ जहाँ आप उसे पेस्ट करना चाहते हैं और अधिक विकल्प मेन्यू में क्लिपबोर्ड से पेस्ट करें चुनें।
आसानी से कस्टम स्टिकर्स बनाएँ
कस्टम स्टिकर्स बनाना कभी इतना आसान नहीं था। गैलरी में किसी छवि को क्लिप करने के बाद, आप उसे शीघ्रता से स्टिकर में बदल सकते हैं और रूपरेखा, कटआउट, विंटेज, और कार्टून जैसी शैलियाँ लागू कर सकते हैं।
छवि की अधिक सटीक क्लिपिंग
बिना किसी अवांछित भाग के, ठीक अपनी पसंद के क्षेत्र को क्लिप करें जब आप गैलरी में किसी छवि को क्लिप करते हैं, तब उसे सहेजने से पहले आपके पास चयनित क्षेत्र को संपादित करने का विकल्प होता है ताकि आप अपने चयन को बिल्कुल सही रूप में पा सकें।
परिष्कृत गैलरी खोज
खोजें स्क्रीन को उपयोग में आसान बनाने के लिए फिर से डिजाइन किया गया है। परिणामों को अब प्रकार के अनुसार श्रेणीबद्ध किया गया है, जैसे कि लोग, स्थान, एल्बम, या स्टोरीज।
प्लेबैक की रफ्तार बदलें
अधिक वीडियोज़ अब प्लेबैक की रफ्तार को बदलने का समर्थन तब करते हैं जब आप गैलरी में किसी वीडियो को संपादित करते हैं। आप अपने वीडियो को आपके द्वारा चयनित विशिष्ट अनुभाग में या पूरे वीडियो के लिए तेज या धीमा चलने में सक्षम कर सकते हैं।
अनेक डिवाइसेस पर वीडियोज़ को संपादित करें
अब आप अपने संपादनों को अपने फोन, टैबलेट, या PC पर जारी रख सकते हैं। अपने स्टूडियो प्रोजेक्ट्स को एक फाइल में निर्यात करें जिसे अन्य गैलेक्सी डिवाइसों पर खोला जा सकता है।
अपने Galaxy को मनमुताबिक बनाएँ
नई वॉलपेपर्स संपादन सुविधाएँ
आपने वॉलपेपर्स को अपनी इच्छानुसार सजाएँ जब आप किसी छवि को अपने वॉलपेपर के रूप में उपयोग करने के लिए चुनते हैं, तब आप फ्रेम और प्रभाव लागू कर सकते हैं। जब आप अपने वॉलपेपर्स में किसी व्यक्ति या जानवर को शामिल करते हैं, तब आप उसे बैकग्राउंड से अलग दिखाने के लिए गहराई के प्रभाव लागू कर सकते हैं।
आपके लॉक स्क्रीन के लिए अधिक विजेट्स
आपके लॉक स्क्रीन और Always On Display के लिए अतिरिक्त विजेट्स उपलब्ध हैं ताकि आप अपने फोन को अनलॉक किए बिना उपयोगी जानकारी की शीघ्रता से जाँच कर सकें। नए विजेट्स में शामिल हैं, मौसम, Samsung Health, बैटरी, रिमाइंडर, कैलेंडर, और घड़ी।
अलार्म अलर्टों को मनमुताबिक बनाएँ
प्रत्येक अलार्म के लिए अपने खुद के कस्टम अलर्ट स्क्रीन बनाने के लिए छवि, वीडियो, या AR इमोजी का उपयोग करें। आप स्क्रीन पर अलार्म की जानकारी जहाँ पर दिखाई देती है उसके लेआउट को भी बदल सकते हैं।
आपके कैलेंडर को वैयक्तिकृत करने के लिए अधिक स्टिकर्स
अब आप अपने कैलेंडर पर प्रत्येक तिथि के लिए अधिकतम 2 स्टिकर्स जोड़ सकते हैं। प्रसंगों के लिए स्टिकर्स को अब माह के व्यू में प्रसंग के नाम के बगल में दिखाया जाता है।
परिष्कृत कैलेंडर सेटिंग्स
कैलेंडर सेटिंग्स को पुनर्व्यवस्थित करके अधिक सहज बनाया गया है। आप पूर्ण-स्क्रीन कैलेंडर अलर्टों के लिए बैकग्राउंड रंग और छवियाँ भी सेट कर सकते हैं।
रिमाइंडर अलर्टों को मनमुताबिक बनाएँ
अपने प्रत्येक रिमाइंडर के लिए सही बैकग्राउंड बनाएँ। अब आप पूर्ण-स्क्रीन रिमाइंडर अलर्टों के लिए रंग और बैकग्राउंड छवियाँ सेट कर सकते हैं।
रिमाइंडर श्रेणियों के साथ अधिक कार्य करें
अब आप प्रत्येक रिमाइंडर श्रेणी के लिए एक प्रतिनिधि आइकन चुन सकते हैं। आप बार-बार इस्तेमाल की जाने वाली श्रेणियों को श्रेणियों की सूची के शीर्ष पर पिन भी कर सकते हैं।
होम स्क्रीन से मोड ऑन या ऑफ करें
मोड्स को पहले से अधिक शीघ्रता से ऑन या ऑफ करें। नया मोड विजेट आपको अपने होम स्क्रीन पर सीधे मोड जोड़ने देता है।
अपने मोड्स के क्रम को बदलें
अब आप मोड्स और दिनचर्याएँ में मोड्स टैब पर सूचीबद्ध मोड्स का क्रम बदल सकते हैं।
नई दिनचर्या अवस्थाएँ
अब आप अपनी पसंद के अलार्म के बजना शुरू होने पर या जब Smart View कनेक्ट या डिसकनेक्ट होता है तब एक दिनचर्या शुरू कर सकते हैं।
Relumino आउटलाइन
छवियों और वीडियोज़ में वस्तुओं की रूपरेखाओं को हाइलाइट करने के लिए उपलब्धता सेटिंग्स में Relumino आउटलाइन ऑन करें ताकि मंद दृष्टि वाले लोगों के लिए उन्हें पहचानना आसान हो सके।
कनेक्ट और साझा करें
अधिक डिवाइसेस के साथ साझा करें
क्विक शेयर गूगल के Nearby Share के साथ विलय हो गया है। गैलेक्सी डिवाइस के अलावा अब आप इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी अन्य एन्ड्रॉइड डिवाइसेस के साथ साझा कर सकते हैं।
अपने डिवाइसेस का पता लगाएं
नया Samsung Find ऐप आपको यह देखने देता है कि आपके सभी गैलेक्सी डिवाइसेस किसी भी समय मानचित्र पर कहाँ हैं। यदि आपका कोई डिवाइस खो जाता है, तो डिवाइस को खोजने और आपके डाटा को संरक्षित करने में आपकी सहायता करने के लिए अतिरिक्त सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
अपने स्थान को दूसरों के साथ साझा करें
Samsung Find के साथ, आप अपने स्थान को परिवार, मित्रों, या किसी भी विश्वस्त व्यक्ति के साथ साझा कर सकते हैं। सीमित समय या सारे समय के लिए साझा करें। आप हमेशा यह नियंत्रित कर सकते हैं कि आपके स्थान को कौन देख सकता है।
Auracast के साथ ध्वनि का प्रसारण करें
अपने फोन से ध्वनि का प्रसारण करें ताकि अन्य लोग सुन सकें। ब्लूटूथ LE ऑडियो डिवाइस वाला आस-पास का कोई भी व्यक्ति आपके प्रसारण को सुन सकेगा।
इंटरनेट टैब समूहों को अन्य डिवाइसेस के साथ सिंक करें।
आप चाहे जिस भी डिवाइस का उपयोग कर रहे हों, अपने पिछले ब्राउज़िंग सत्र के दौरान आपने जहाँ छोड़ा था वहाँ से आसानी से पिक अप करें। आप एक डिवाइस पर जो टैब समूह बनाते हैं वे आपके Samsung account में साइन किए गए अन्य गैलेक्सी डिवाइसेस पर सैमसंग इंटरनेट में दिखेंगे।
अपने डाटा को संरक्षित करें
सैमसंग क्लाउड में उन्नत डाटा सुरक्षा
निश्चिंत रहें कि डाटा का उल्लंघन होने पर भी आपके सिवाय कोई भी आपके डाटा को एक्सेस नहीं कर सकता है। आप सैमसंग क्लाउड के साथ सिंक किए गए डाटा के लिए शुरू से लेकर अंत तक एन्क्रिप्शन ऑन कर सकते हैं।
पासकीज़ के साथ तेज और सुरक्षित साइन-इन्स
पासकीज़ पेचीदा पासवर्डों को याद रखने की जरूरत के बिना वेब साइन-इन के लिए अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। सैमसंग इंटरनेट में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के साथ समर्थित वेबसाइट्स में साइन इन करने के लिए पासकीज़ का उपयोग करें।
अपने स्वास्थ्य का प्रबंधन करें
व्यायाम का बेहतर अनुभव
अपने पिछले समय से आगे निकलने के लिए Samsung Health में अपने पिछले चलने के परिणामों के साथ स्पर्धा करें। आप आरंभ या अंत में अनावश्यक समय को हटाने के लिए अपने समाप्त करने के बाद व्यायामों को क्रॉप भी कर सकते हैं।
प्रतिदिन की गतिविधि के लक्ष्यों के लिए अधिक विकल्प
Samsung Health में अब आपके पास अपनी प्रतिदिन की गतिविधि को सेट करने के लिए अधिक विकल्प हैं। यदि किसी कदम का लक्ष्य आपके लिए काम नहीं करता है, तो आप उसे चढ़ी गई मंजिलों या सक्रिय घंटों में बदल सकते हैं।
बेहतर चक्र की ट्रैकिंग
जब आप अपने शारीरिक लक्षणों और मनोदशाओं को रिकॉर्ड करते हैं, तो आपके द्वारा विगत काल में बार-बार इस्तेमाल किए गए विकल्प स्क्रीन के शीर्ष पर दिखाई देंगे। यदि डिफॉल्ट विकल्प आपकी भावनाओं के साथ मेल नहीं खाते हैं तो अब आप कस्टम मनोदशाएँ सेट भी कर सकते हैं।
और भी अधिक सुधार
एक्सेस करने में आसान वीडियो कॉल प्रभाव और माइक मोड
अब वॉइस और वीडियो कॉल्स के दौरान वीडियो कॉल प्रभाव और माइक मोड शीघ्र पैनल पर दिखेंगे ताकि आप यह नियंत्रित कर सकें कि अन्य लोग कॉल्स के दौरान आपको कैसे देखते और सुनते हैं। आप बैकग्राउंड ध्वनियों इत्यादि को ब्लॉक करके अपनी वॉइस पर किसी बैकग्राउंड रंग या छवि को फोकस कर सकते हैं।
मौसम विजेट में अधिक जानकारी
जब आपके स्थानीय क्षेत्र की भविष्यवाणी में तेज आँधी-तूफान, या वर्षा या हिमपात की संभावना दिखाई देती है तो मौसम विजेट आपको बताएगा।
कीबोर्ड को छोड़े बिना वॉइस इनपुट
अब वॉइस इनपुट का उपयोग करते समय कीबोर्ड प्रदर्शित रहता है ताकि आप जरूरत पड़ने पर आसानी से टाइपिंग में वापस स्विच कर सकें। कीबोर्ड का उपयोग करते समय किसी भी समय अपनी वॉइस का उपयोग करके टेक्स्ट प्रविष्ट करने के लिए स्क्रीन के तल में माइक बटन पर टैप करें।
सभी छोटे किए गए ऐप्स को एक बार में खोलें
जब आप एक से अधिक पॉप-अप विंडो को छोटा करते हैं तो एक नया बटन आपको एक बार में सभी छोटे किए गए ऐप्स को फिर से खोलने देता है।
Finder में गूगल सर्च सुझाव
जब आप Finder का उपयोग करके खोज करते हैं, तो आपको गूगल से सुझाई गई वेब खोजें भी प्राप्त होंगी।
आपकी बैटरी को संरक्षित करने के अधिक तरीके
आपकी बैटरी के जीवनकाल को बढ़ाने में सहायता के लिए 3 अलग-अलग सुरक्षा विकल्पों में से चुनें। बुनियादी सुरक्षा आपके चार्ज को 95% और 100% के बीच रखती है। जब आप सो जाते हैं तो अनुकूलनीय सुरक्षा चार्जिंग को विराम की अवस्था में रखती है और आपके जागने से पहले चार्जिंग को समाप्त कर देती है। आप अधिकतम सुरक्षा के लिए अधिकतम चार्ज को 80% तक सीमित करने का चुनाव भी कर सकते हैं।
बिल्ड नंबर : S901EXXS8DXD2
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2024-04-16
सैमसंग पैच स्तर : 2024-04-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXS7DXC2
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2024-03-18
सैमसंग पैच स्तर : 2024-03-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXS7DXB8
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2024-03-12
सैमसंग पैच स्तर : 2024-02-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXS7DXA3
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2024-01-23
सैमसंग पैच स्तर : 2024-01-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU7DWL1
Android संस्करण : U(Android 14)
जारी करने की तिथि : 2024-01-17
सैमसंग पैच स्तर : 2023-12-01
One UI 6.0 अपग्रेड
क्विक पैनल
नया बटन लेआउट
शीघ्र पैनल में एक नया लेआउट है जो आपके द्वारा सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सुविधाओं तक पहुंच को आसान बनाता है। Wi-Fi और ब्लूटूथ के पास अब स्क्रीन के शीर्ष पर अपने स्वयं के समर्पित बटन हैं, जबकि डार्क मोड और आंखों को आराम देने वाली शील्ड जैसी दृश्य सुविधाओं को नीचे ले जाया गया है। अन्य शीघ्र सेटिंग्स बटन मध्य में एक अनुकूलन योग्य क्षेत्र में दिखाई देते हैं।
तुरंत पूर्ण शीघ्र पैनल तक पहुंचें
डिफॉल्ट रूप से, जब आप स्क्रीन के ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करते हैं तो नोटिफिकेशंस वाला एक कॉम्पैक्ट शीघ्र पैनल दिखाई देता है। फिर से नीचे की ओर स्वाइप करने पर सूचनाएं छिप जाती हैं और विस्तारित शीघ्र पैनल दिखाई देता है। यदि आप शीघ्र सेटिंग्स की त्वरित पहुंच चालू करते हैं, तो आप स्क्रीन के शीर्ष के दाईं ओर से केवल एक बार स्वाइप करके विस्तारित शीघ्र पैनल देख सकते हैं। बाईं ओर से नीचे की ओर स्वाइप करने पर नोटिफिकेशंस दिखाई देती हैं।
त्वरित रूप से चमक नियंत्रक तक पहुंचें
जब आप तेज और आसान चमक समायोजन के लिए स्क्रीन के ऊपर से एक बार नीचे की ओर स्वाइप करते हैं तो चमक नियंत्रण बार अब कॉम्पैक्ट शीघ्र पैनल में डिफॉल्ट रूप से दिखाई देता है।
बेहतर बनाया गया एल्बम कला डिस्प्ले
संगीत या वीडियो चलाते समय, यदि संगीत या वीडियो चलाने वाला ऐप एल्बम कला प्रदान करता है, तो एल्बम कला नोटिफिकेशन पैनल में संपूर्ण मीडिया नियंत्रक को कवर कर लेगा।
नोटिफिकेशंस के लिए बेहतर लेआउट
प्रत्येक नोटिफिकेशन अब एक अलग कार्ड के रूप में दिखाई देती है, जिससे व्यक्तिगत नोटिफिकेशंस को पहचानना आसान हो जाती है।
अधिक ज्वलंत नोटिफिकेशन आइकन
आप उन्हीं पूर्ण-रंगों वाले आइकन का उपयोग कर सकते हैं जो होम और एप्स स्क्रीन पर प्रत्येक ऐप के लिए उपयोग किए जाते हैं। आप इसे सेटिंग्स में चालू कर सकते हैं।
नोटिफिकेशंस को समय के अनुसार क्रमबद्ध करें
अब आप प्राथमिकता के बजाय समय के अनुसार क्रमबद्ध करने के लिए अपनी नोटिफिकेशन सेटिंग्स बदल सकते हैं ताकि आपकी नवीनतम नोटिफिकेशंस हमेशा शीर्ष पर रहें।
लॉक स्क्रीन
अपनी घड़ी का स्थान बदलें
अब आपको अपनी घड़ी को लॉक स्क्रीन पर अपनी पसंद की स्थिति में ले जाने की अधिक स्वतंत्रता है।
होम स्क्रीन
आइकन के सरलीकृत लेबल
साफ़ और सरल लुक के लिए ऐप आइकन के लेबल अब एक पंक्ति तक सीमित हैं। "Galaxy" और "Samsung" कई एप के नाम से निकाल दिए गए हैं ताकि उन्हें छोटा और स्कैन करना आसान हो सके।
2 हाथों से ड्रैग और ड्रॉप करें
अपनी होम स्क्रीन पर ऐप के आइकन या विजेट को एक हाथ से ड्रैग करना शुरू करें, फिर अपने दूसरे हाथ का उपयोग उस स्क्रीन पर नेविगेट करने के लिए करें जहां आप उन्हें छोड़ना चाहते हैं।
मल्टीटास्किंग
पॉप-अप विंडोज़ खुली रखें
जब आप हाल ही के स्क्रीनों पर जाते हैं तो पॉप-अप विंडोज़ को छोटा करने के बजाय, हाल ही के स्क्रीन छोड़ने के बाद भी पॉप-अप खुले रहेंगे ताकि आप जो काम कर रहे थे उसे जारी रख सकें।
सैमसंग कीबोर्ड
नया इमोजी डिज़ाइन
आपके सन्देश, सोशल मीडिया पोस्ट और आपके फोन पर अन्य जगहों पर दिखाई देने वाले इमोजी को एक नए डिजाइन के साथ अपडेट किया गया है।
कंटेंट शेयरिंग
तस्वीर के प्रिव्यू
जब आप किसी ऐप से तस्वीरें साझा करते हैं, तो प्रिव्यू छवियाँ शेयर पैनल के शीर्ष पर दिखाई देंगी ताकि आपको तस्वीरों को साझा करने से पहले उनकी समीक्षा करने का एक और मौका मिल सके।
मौसम
नया मौसम विजेट
मौसम अंतर्दृष्टि विजेट आपकी स्थानीय मौसम स्थितियों के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करता है। आप देख सकते हैं कि कब तेज़ तूफ़ान, बर्फ़बारी, बारिश और अन्य घटनाएं पूर्वानुमानित हैं।
मौसम ऐप में अधिक जानकारी
बर्फबारी, चंद्रमा के चरण और समय, वायुमंडलीय दबाव, दृश्यता की दूरी, ओसांक और हवा की दिशा के बारे में जानकारी अब मौसम ऐप में उपलब्ध है।
इंटरैक्टिव मानचित्र दृश्य
मानचित्र पर घूमने के लिए स्वाइप करें और स्थानीय मौसम की स्थिति देखने के लिए किसी स्थान पर टैप करें। यदि आप शहर का नाम नहीं जानते हैं तो भी मानचित्र मौसम की जानकारी प्राप्त करने में आपकी सहायता कर सकता है।
बेहतर चित्रण
वर्तमान मौसम स्थितियों के बारे में बेहतर जानकारी प्रदान करने के लिए मौसम विजेट और ऐप में चित्रणों को बेहतर किया गया है। दिन के समय के आधार पर बैकग्राउंड रंग भी बदलते हैं।
कैमरा
सरल और सहज ज्ञान युक्त डिज़ाइन
कैमरा ऐप के समग्र लेआउट को सरल बनाया गया है। समझने में आसान बनाने के लिए प्रिव्यू स्क्रीन पर शीघ्र सेटिंग्स बटन को फिर से डिज़ाइन किया गया है।
कैमरा के कस्टम विजेट
आप अपनी होम स्क्रीन पर कस्टम कैमरा विजेट जोड़ सकते हैं। आप प्रत्येक विजेट को एक विशिष्ट शूटिंग मोड में शुरू करने और अपनी पसंद के एल्बम में चित्रों को सहेजने के लिए सेट कर सकते हैं।
वॉटरमार्क्स के लिए संरेखण के अधिक विकल्प
अब आप चुन सकते हैं कि आपका वॉटरमार्क आपके फोटो के ऊपर या नीचे दिखाई दे।
दस्तावेज़ों को आसानी से स्कैन करें
स्कैन दस्तावेज़ सुविधा को दृश्य ऑप्टिमाइज़र से अलग कर दिया गया है ताकि आप दृश्य ऑप्टिमाइज़र बंद होने पर भी दस्तावेज़ों को स्कैन कर सके। जब भी आप किसी दस्तावेज़ की तस्वीर लेते हैं तो नया स्वतः स्कैन आपको दस्तावेज़ों को स्वचालित रूप से स्कैन करने देता है। किसी दस्तावेज़ को स्कैन करने के बाद, आपको संपादन स्क्रीन पर ले जाया जाएगा जहां आप अपने दस्तावेज़ को अपनी इच्छानुसार संरेखित करने के लिए घुमा सकते हैं।
रिजॉल्यूशन सेटिंग्स तक शीघ्र एक्सेस
फोटो और प्रो मोड में स्क्रीन के शीर्ष पर शीघ्र सेटिंग्स में एक रिजॉल्यूशन बटन अब उपलब्ध है ताकि आप अपने द्वारा ली गई तस्वीरों के रिजॉल्यूशन को तुरंत बदल सकें।
आसान वीडियो आकार के विकल्प
जब आप वीडियो आकार बटन पर टैप करते हैं तो एक पॉप-अप दिखाई देता है, जिससे सभी विकल्पों को देखना और सही विकल्पों को चुनना आसान हो जाता है।
अपनी तस्वीरों को समतल रखें
जब कैमरा सेटिंग्स में ग्रिड लाइंस चालू होती हैं, तो पैनोरमा को छोड़कर सभी मोड में रियर कैमरे का उपयोग करते समय स्क्रीन के बीच में समतल लाइन दिखाई देगी। रेखा यह दिखाने के लिए आगे बढ़ेगी कि आपकी तस्वीर ज़मीन से लेवल है या नहीं।
गुणवत्ता अनुकूलन
आप अपने द्वारा ली गई तस्वीरों के लिए गुणवत्ता अनुकूलन के 3 स्तरों के बीच चयन कर सकते हैं। उच्चतम गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्राप्त करने के लिए अधिकतम चुनें। यथाशीघ्र तस्वीरें लेने के लिए न्यूनतम चुनें। गति और गुणवत्ता का सर्वोत्तम संतुलन प्राप्त करने के लिए आप माध्यम भी चुन सकते हैं।
वीडियो के लिए नई ऑटो एफपीएस सेटिंग्स
ऑटो एफपीएस आपको कम रोशनी की स्थिति में बेहतर वीडियो रिकॉर्ड करने में सहायता कर सकता है। ऑटो एफपीएस में अब 3 विकल्प हैं। आप इसे बंद कर सकते हैं, इसे केवल 30 एफपीएस वीडियो के लिए उपयोग कर सकते हैं, या 30 एफपीएस और 60 एफपीएस वीडियो दोनों के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
कैमरा स्विच करने के लिए ऊपर/नीचे स्वाइप बंद करें
फ्रंट और रियर कैमरों के बीच स्विच करने के लिए ऊपर या नीचे स्वाइप करना अब वैकल्पिक है। यदि आप आकस्मिक स्वाइप के बारे में चिंतित हैं, तो आप इसे सेटिंग्स में बंद कर सकते हैं।
प्रभाव अधिक आसानी से लागू करें
फ़िल्टर और चेहरे के प्रभाव अब स्लाइडर के बजाय डायल का उपयोग करते हैं जिससे केवल एक हाथ से सटीक समायोजन करना आसान हो जाता है।
गैलरी
विस्तृत दृश्य में शीघ्र संपादन
कोई तस्वीर या वीडियो देखते समय, विवरण दृश्य पर जाने के लिए स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें। यह स्क्रीन अब उन प्रभावों और संपादन सुविधाओं तक शीघ्र एक्सेस प्रदान करती है जिन्हें आप तुरंत लागू कर सकते हैं।
2 हाथों से ड्रैग और ड्रॉप करें
तस्वीरों और वीडियो को एक हाथ से स्पर्श करके होल्ड करें, फिर अपने दूसरे हाथ का उपयोग करके उस एल्बम पर नेविगेट करें जहाँ आप उन्हें छोड़ना चाहते हैं।
क्लिप की गई छवियों को स्टिकर के रूप में सुरक्षित करें
जब आप किसी छवि से कुछ क्लिप करते हैं, तो आप इसे आसानी से स्टिकर के रूप में सुरक्षित कर सकते हैं जिसका उपयोग आप बाद में तस्वीरों या वीडियो संपादित करते समय कर सकते हैं।
उन्नत स्टोरी दृश्य
कहानी देखते समय, जब आप स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करते हैं तो एक थंबनेल दृश्य दिखाई देता है। थंबनेल दृश्य में, आप अपनी कहानी में तस्वीरें और वीडियो जोड़ या निकाल सकते हैं।
फोटो एडिटर
बेहतर लेआउट
नया टूल्स मेन्यू आपके लिए आवश्यक संपादन सुविधाओं को ढूंढना आसान बनाता है। ट्रांसफ़ॉर्म मेन्यू में सीधा करना और परिप्रेक्ष्य विकल्प संयुक्त कर दिए गए हैं।
सुरक्षित करने के बाद सजावट को समायोजित करें
अब आप सुरक्षित करने के बाद भी फोटो में जोड़े गए आरेखों, स्टिकर और टेक्स्ट में बदलाव कर सकते हैं।
पहले जैसा करें और पुनः करें
गलतियाँ करने के बारे में चिंता न करें। परिवर्तनों, फिल्टर्स और टोन को आसानी से पहले जैसा कर सकते या पुनः कर सकते हैं।
कस्टम स्टिकर आरेखित करें
कस्टम स्टिकर बनाते समय, अब आप अपने स्टिकर को और भी अधिक व्यक्तिगत और अद्वितीय बनाने के लिए ड्रॉइंग टूल का उपयोग कर सकते हैं।
नए टेक्स्ट बैकग्राउंड और शैलियाँ
किसी फोटो में टेक्स्ट जोड़ते समय, आप सही लुक प्राप्त करने में सहायता के लिए कई नए बैकग्राउंड और शैलियों में से चुन सकते हैं।
स्टूडियो (वीडियो एडिटर)
अधिक शक्तिशाली वीडियो संपादन
स्टूडियो एक नया प्रोजेक्ट-आधारित वीडियो संपादक है, जो अधिक जटिल और शक्तिशाली संपादन की अनुमति देता है। आप गैलरी में ड्रॉअर मेन्यू से स्टूडियो तक पहुंच सकते हैं या त्वरित पहुंच के लिए अपनी होम स्क्रीन पर एक आइकन जोड़ सकते हैं।
समयरेखा लेआउट
स्टूडियो आपको अपने पूरे प्रोजेक्ट को कई वीडियो क्लिप वाली समयरेखा के रूप में देखने की सुविधा देता है। बहुस्तरीय संरचना आपको क्लिप, स्टिकर, उपशीर्षक और अन्य ऑब्जेक्ट जोड़ने और उनकी स्थिति और लंबाई को आसानी से समायोजित करने देती है।
प्रोजेक्टों को सहेजें और संपादित करें
आप अधूरी मूवी परियोजनाओं को बाद में संपादित करना जारी रखने के लिए भी सुरक्षित कर सकते हैं।
वीडियो प्लेयर
बेहतर लेआउट
वीडियो प्लेयर के नियंत्रण अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गए हैं। समान फ़ंक्शन वाले बटनों को एक साथ समूहीकृत किया गया है, और प्ले बटन को स्क्रीन के केंद्र में ले जाया गया है।
बेहतर प्लेबैक गति के नियंत्रण
0.25x और 2.0x के बीच कई वीडियो प्लेबैक गति में से चुनें। गति नियंत्रणो को अब स्लाइडर के बजाय समर्पित बटनों से एक्सेस करना आसान हो गया है।
Samsung Health
होम स्क्रीन का नया रूप
Samsung Health के होम स्क्रीन को पूर्णतः नया रूप दिया गया है। अधिक जानकारी दिखाई जाती है, जबकि बोल्ड फ़ॉन्ट और रंग उस जानकारी को देखना आसान बनाते हैं जिसकी आपको सबसे अधिक आवश्यकता होती है। आपके नवीनतम व्यायाम परिणाम स्क्रीन के शीर्ष पर दिखाए गए हैं, और आपके निद्रा स्कोर के साथ-साथ कदम, गतिविधि, पानी और भोजन के लिए आपके दैनिक लक्ष्यों के बारे में अधिक फीडबैक प्रदान किया गया है।
कस्टम वॉटर कप के आकार
अब आप Samsung Health वॉटर ट्रैकर में कप के आकार को उस कप के आकार से मेल खाने के लिए मनमुताबिक बना सकते हैं जिससे आप आमतौर पर पीते हैं।
कैलेंडर
आपका शेड्यूल एक नज़र में
नया शेड्यूल दृश्य आपके आगामी ईवेंट्स, कार्य और रिमाइंडर सभी को कालानुक्रमिक क्रम में एक साथ प्रदान करता है।
कैलेंडर में अपने रिमाइंडर देखें
अब आप रिमाइंडर ऐप खोले बिना कैलेंडर ऐप में रिमाइंडर देख और जोड़ सकते हैं।
घटनाओं को 2 हाथों से स्थानांतरित करें
दिन या सप्ताह दृश्य में, जिस इवेंट को आप ले जाना चाहते हैं उसे एक हाथ से स्पर्श करके होल्ड करें, फिर अपने दूसरे हाथ का उपयोग करके उस दिन पर जाएँ जहाँ आप उसे ले जाना चाहते हैं।
रिमाइंडर
परिष्कृत रिमाइंडर सूची दृश्य
मुख्य सूची दृश्य को पुनः डिज़ाइन किया गया है। आप स्क्रीन के शीर्ष पर श्रेणियां प्रबंधित कर सकते हैं। श्रेणियों के नीचे, आपके रिमाइंडर तिथि के अनुसार व्यवस्थित दिखाए जाएंगे। छवियों और वेब लिंक वाले रिमाइंडर के लेआउट को भी बेहतर किया गया है।
नई रिमाइंडर श्रेणियां
स्थान श्रेणी में ऐसे रिमाइंडर होते हैं जो आपको किसी विशिष्ट स्थान पर होने पर सतर्क करते हैं, और कोई सतर्क नहीं है श्रेणी में ऐसे रिमाइंडर होते हैं जो कोई सतर्क प्रदान नहीं करते हैं।
रिमाइंडर बनाने के लिए अधिक विकल्प
रिमाइंडर ऐप पर सामग्री साझा करते समय, आपका रिमाइंडर बनाने से पहले आपको पूर्ण संपादन विकल्प मिलेंगे। रिमाइंडर बनाते समय आप कैमरे का उपयोग करके तस्वीरें भी ले सकते हैं।
पूरे दिन के लिए रिमाइंडर बनाएं
अब आप पूरे दिन के लिए रिमाइंडर बना सकते हैं और उस समय को मनमुताबिक बना सकते हैं जिसके बारे में आप सतर्क होना चाहते हैं।
सैमसंग इंटरनेट
बैकग्राउंड में वीडियो चलाएं
भले ही आप वर्तमान टैब छोड़ दें या इंटरनेट ऐप छोड़ दें, तब भी वीडियो की आवाज चलाते रहें।
बड़ी स्क्रीन के लिए बेहतर उन्नत टैब सूची दृश्य
बड़ी स्क्रीन पर इंटरनेट का उपयोग करते समय, जैसे कि भू-दृश्य में टैबलेट या Samsung DeX, टैब सूची दृश्य को 2 कॉलम में दिखाया जाएगा ताकि आप एक ही समय में स्क्रीन पर अधिक जानकारी देख सकें।
बुकमार्क और टैब को 2 हाथों से हिलाएं
जिस बुकमार्क या टैब को आप ले जाना चाहते हैं उसे एक हाथ से स्पर्श करके होल्ड करें, फिर अपने दूसरे हाथ का उपयोग करके उस बुकमार्क फ़ोल्डर या टैब समूह पर जाएँ जहाँ आप उसे ले जाना चाहते हैं।
स्मार्ट चुनें
पिन की गई सामग्री से टेक्स्ट का आकार बदलें और निकालें
जब आप किसी छवि को स्क्रीन पर पिन करते हैं, तो अब आप उसका आकार बदल सकते हैं या उसमें से टेक्स्ट निकाल सकते हैं।
मैग्नीफाइड दृश्य
स्क्रीन के किसी क्षेत्र का चयन करते समय, मैग्नीफाइड दृश्य दिखाई देगा ताकि आप अपना चयन सही स्थान पर शुरू कर सकें और समाप्त कर सकें।
Bixby text call
कॉल के दौरान Bixby पर स्विच करें
आप किसी भी समय Bixby text call पर स्विच कर सकते हैं, भले ही कॉल पहले से ही चालू हो।
मोड्स और दिनचर्याएँ
अपनी लॉक स्क्रीन की दिखावट बदलें
जब आप ड्राइव कर रहे हों, काम कर रहे हों, व्यायाम कर रहे हों और अधिक कुछ कर रहे हों, तो उनके अपने वॉलपेपर और घड़ी शैली के साथ अलग-अलग लॉक स्क्रीन सेट अप करें। स्लीप मोड के लिए डार्क वॉलपेपर या रिलैक्स मोड के लिए शांत वॉलपेपर आज़माएं। जब आप किसी मोड के लिए लॉक स्क्रीन को संपादित करते हैं, तो जब भी वह मोड चालू होगा, आपको वह वॉलपेपर दिखाई देगा।
नई स्थितियाँ
अब आप एक दिनचर्या तब भी प्रारंभ कर सकते हैं जब कोई ऐप मीडिया चला रहा हो।
नये कार्य
आपकी दिनचर्या अब पहले से कहीं अधिक काम कर सकती है, जैसे कि आपका सैमसंग कीबोर्ड सेटिंग्स बदलना।
स्मार्ट सुझाव
नया रूप और अनुभव
स्मार्ट सुझाव विजेट को एक ऐसे लेआउट के साथ फिर से डिज़ाइन किया गया है जो आपके होम स्क्रीन पर अन्य आइकन के साथ बेहतर रूप से संरेखित होता है।
अधिक कस्टमाइजेशन
अब आप पारदर्शिता को समायोजित कर सकते हैं और सफेद या काले बैकग्राउंड के बीच चयन कर सकते हैं। आप ऐप्स को सुझावों से बाहर करने के लिए भी सेट कर सकते हैं।
Finder
ऐप्स के लिए शीघ्र कार्रवाइयां
जब कोई ऐप आपके खोज परिणामों में दिखाई देता है, तो आप ऐप का उपयोग करके किए जाने वाले कार्यों तक शीघ्र एक्सेस प्राप्त करने के लिए ऐप को स्पर्श करके होल्ड कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप कैलेंडर ऐप खोजते हैं, तो कोई ईवेंट जोड़ने या अपना कैलेंडर खोजने के लिए बटन दिखाई देंगे। यदि आप ऐप के बजाय कार्रवाई का नाम खोजते हैं तो ऐप गतिविधियां भी खोज परिणामों में अपने आप दिखाई देंगी।
मेरी फाइलें
स्टोरेज स्थान खाली करें
स्टोरेज स्थान खाली करने में आपकी सहायता के लिए अनुशंसा कार्ड दिखाई देंगे। मेरी फाइलें अनावश्यक फाइलों को हटाने की अनुशंसा करेंगी, आपको क्लाउड स्टोरेज सेट अप करने के लिए युक्तियाँ देगी, और आपको यह भी बताएगी कि आपके फोन पर कौन से ऐप्स सबसे ज्यादा स्टोरेज स्थान का उपयोग कर रहे हैं।
गैलरी और वॉइस रिकॉर्डर के साथ एकीकृत ट्रैश
मेरी फाइलें, गैलरी और वॉइस रिकॉर्डर ट्रैश सुविधाओं को संयुक्त कर दिया गया है। जब आप मेरी फाइलें में ट्रैश खोलते हैं, तो आप पुनर्स्थापित करने या स्थायी रूप से हटाने के विकल्पों के साथ-साथ आपके द्वारा सभी हटाई गई फ़ाइलें, चित्र, वीडियो और वॉइस रिकॉर्डिंग्स देख पाएंगे।
2 हाथों से फ़ाइलें कॉपी करें
जिस फ़ाइल को आप कॉपी करना चाहते हैं उसे एक हाथ से स्पर्श करके होल्ड करें, फिर अपने दूसरे हाथ का उपयोग करके उस फ़ोल्डर पर जाएँ जहाँ आप उसे कॉपी करना चाहते हैं।
Samsung Pass
पासकी के साथ सुरक्षित साइन-इन
समर्थित एप्स और वेबसाइटों में साइन इन करने के लिए पासकी का उपयोग करें। पासवर्ड के विपरीत, आपकी पासकी केवल आपके फोन पर संग्रहीत होती है और इसे वेबसाइट सुरक्षा उल्लंघन के माध्यम से लीक नहीं किया जा सकता है। पासकी आपको फ़िशिंग हमलों से भी संरक्षित रखते हैं क्योंकि वे केवल उस वेबसाइट या ऐप पर काम करते हैं जहां वे पंजीकृत थे।
सेटिंग्स
स्मार्टर एयरप्लेन मोड
यदि आप एयरप्लेन मोड चालू होने पर Wi-Fi या ब्लूटूथ चालू करते हैं, तो आपका फोन याद रखेगा। अगली बार जब आप एयरप्लेन मोड का उपयोग करेंगे, तो Wi-Fi या ब्लूटूथ बंद होने के बजाय चालू रहेगा।
बैटरी सेटिंग्स तक आसान पहुंच
बैटरी सेटिंग्स में अब अपना स्वयं का शीर्ष-स्तरीय सेटिंग्स मेन्यू है ताकि आप आसानी से अपने बैटरी उपयोग की जांच कर सकें और बैटरी सेटिंग्स प्रबंधित कर सकें।
सुरक्षा खतरों को रोकें
अपने एप्स और डेटा के लिए अतिरिक्त स्तर की सुरक्षा प्राप्त करें। ऑटो ब्लॉकर अज्ञात एप्स को इंस्टॉल होने से रोकता है, मैलवेयर की जांच करता है, और USB केबल का उपयोग करके दुर्भावनापूर्ण कमांड को आपके फोन पर भेजे जाने से रोकता है
उपलब्धता
दृष्टि बेहतर होने से ढूंढना आसान है
त्वरित, सरल पहुंच के लिए बोलने में सहायता और दृश्यता सुधार मेन्यू को एक दृष्टि बेहतर करने के मेन्यू में संयोजित किया गया है।
नये मैग्निफिकेशन विकल्प
आपकी मैर्निफिकेशन विंडो कैसी दिखेगी इसे मनमुताबिक बनाएँ। आप पूर्ण स्क्रीन, आंशिक स्क्रीन चुन सकते हैं या दोनों के बीच स्विच करने की अनुमति दे सकते हैं।
कर्सर की मोटाई मनमुताबिक बनाएँ
अब आप टेक्स्ट संपादित करते समय दिखाई देने वाले कर्सर की मोटाई बढ़ा सकते हैं ताकि इसे देखना आसान हो जाए।
उपलब्धता के बारे में अधिक जानें
Samsung उपलब्धता वेब पेज का एक लिंक उपलब्धता सेटिंग्स में जोड़ा गया है ताकि आप उपलब्धता सुविधाओं और हमारे उत्पादों को सभी के लिए सुलभ बनाने के हमारे प्रयासों के बारे में अधिक जान सकें।
डिजिटल कल्याण
बेहतर लेआउट
डिजिटल कल्याण की मुख्य स्क्रीन को फिर से डिज़ाइन किया गया है, जिससे आपके लिए आवश्यक जानकारी ढूंढना आसान हो गया है।
आपकी साप्ताहिक रिपोर्ट में अधिक सामग्री
आपकी साप्ताहिक उपयोग रिपोर्ट अब आपको असामान्य उपयोग पैटर्न, आपके चरम उपयोग समय और आप अपने स्क्रीन समय को कैसे संतुलित करते हैं, इसके बारे में बताती है।
बिल्ड नंबर : S901EXXS7CWK1
Android संस्करण : T(Android 13)
जारी करने की तिथि : 2023-12-12
सैमसंग पैच स्तर : 2023-11-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXS7CWI1
Android संस्करण : T(Android 13)
जारी करने की तिथि : 2023-10-17
सैमसंग पैच स्तर : 2023-10-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXS7CWH6
Android संस्करण : T(Android 13)
जारी करने की तिथि : 2023-09-19
सैमसंग पैच स्तर : 2023-09-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU6CWH3
Android संस्करण : T(Android 13)
जारी करने की तिथि : 2023-08-24
सैमसंग पैच स्तर : 2023-08-01
• फंक्शंस की संपूर्ण स्थिरता बेहतर की गई है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXS6CWF6
Android संस्करण : T(Android 13)
जारी करने की तिथि : 2023-07-17
सैमसंग पैच स्तर : 2023-07-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU5CWEC
Android संस्करण : T(Android 13)
जारी करने की तिथि : 2023-06-20
सैमसंग पैच स्तर : 2023-06-01
• फंक्शंस की संपूर्ण स्थिरता बेहतर की गई है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXS4CWD4
Android संस्करण : T(Android 13)
जारी करने की तिथि : 2023-05-11
सैमसंग पैच स्तर : 2023-05-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU4CWCE
Android संस्करण : T(Android 13)
जारी करने की तिथि : 2023-04-13
सैमसंग पैच स्तर : 2023-04-01
• कैमरा और गैलरी कार्यों में सुधार किया गया है।
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXS3CWB5
Android संस्करण : T(Android 13)
जारी करने की तिथि : 2023-03-16
सैमसंग पैच स्तर : 2023-03-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU3CWAI
Android संस्करण : T(Android 13)
जारी करने की तिथि : 2023-02-20
सैमसंग पैच स्तर : 2023-02-01
One UI 5.1 अपडेट
One UI 5.1 आपके फोन को नई गैलरी सुविधाओं के साथ-साथ उत्पादकता और वैयक्तिकरण संवर्द्धन के साथ अगले स्तर पर ले जाता है।
कैमरा और गैलरी
सेल्फीज के लिए रंग टोन को तेजी से बदलें
स्क्रीन के शीर्ष पर प्रभाव बटन का उपयोग कर आपके सेल्फीज के रंग टोन को बदलना ज़्यादा आसान है।
Expert RAW डिस्कवर करें
Expert RAW आपको उच्च-गुणवत्ता वाले शॉट्स लेने देता है, जो उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो पूर्ण नियंत्रण और बाद में फ़ोटो संपादित करना चाहते हैं। Expert RAW तक कैमरा में अधिक मेन्यू से ज़्यादा आसानी से पहुँच सकते हैं।
अधिक शक्तिशाली खोज
अब आप एक ही समय में एक से अधिक व्यक्ति या विषय के लिए अपनी गैलरी खोज सकते हैं। यहाँ तक कि आप लोगों के नाम टैग किए बिना केवल उनके चेहरों पर टैप करके उन्हें खोज सकते हैं।
संवर्धित छवि रीमास्टर करना
रीमास्टर करना शैडो और प्रतिबिंबों को हटा कर आपकी तस्वीरों को शानदार बनाने के लिए अधिक काम करता है। आप बेहतर रिजॉल्यूशन और स्पष्टता के लिए GIFs को भी रीमास्टर कर सकते हैं। रीमास्टर करें के साथ मूल तस्वीर की तुलना को और आसान बनाने के लिए प्रिव्यू में भी सुधार किया गया है।
साझा परिवार एल्बम बनाएँ
अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। गैलरी आपक द्वारा चुने गए आपके परिवार के सदस्यों के चेहरों को पहचान कर आपके साझा परिवार एल्बम में जोड़ने के लिए तस्वीरों की अनुशंसा करेगी। आपको परिवार के हर सदस्य के लिए 5 GB का स्टोरेज प्राप्त होता है (6 लोगों तक)।
बेहतर किया गया जानकारी डिस्प्ले
जब आप अपनी गैलरी में एक तस्वीर या वीडियो को देखते हुए ऊपर स्वाइप करते हैं, तब आप देख सकते हैं कि तस्वीर कब और कहाँ ली गई थी, किस डिवाइस ने तस्वीर ली थी, तस्वीर कहाँ स्टोर की गई है, और बहुत कुछ। अब एक ज़्यादा सरल लेआउट के साथ।
मल्टीटास्किंग
आसानी से मिनीमाइज़ करें या पूर्ण स्क्रीन पर स्विच करें
अब आप विकल्प मेन्यू में गए बिना एक एप विंडो को मिनीमाइज़ या मैक्सिमाइज़ कर सकते हैं। बस किसी एक किनारे को खींचें।
विभाजित स्क्रीन में अपने सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले एप्स तक पहुँचें
जब आप विभाजित स्क्रीन दृश्य शुरू करते हैं, तो आप जिन एप्स का सबसे ज़्यादा उपयोग करते हैं, उन्हें आपको जिन एप्स को ज़्यादा तेजी से खोजने में सहायता करने के लिए, उन्हें आपके हाल ही में उपयोग किए गए एप्स के नीचे दिखाया जाएगा।
DeX में बेहतर की गई मल्टीटास्किंग
विभाजित स्क्रीन दृश्य में, आप अब आप दोनों विंडो का आकार बदलने के लिए डिवाइडर को स्क्रीन के बीच में खींच सकते हैं। आप स्क्रीन के एक चौथाई हिस्से को भरने के लिए किसी एक कोने में विंडो को स्नैप भी कर सकते हैं।
मोड्स और दिनचर्याएँ
अपने मोड के आधार पर वॉलपेपर बदलें
अपनी वर्तमान गतिविधि के आधार पर एक अलग वॉलपेपर सेट करें। एक वॉलपेपर काम के लिए, एक व्यायाम और बहुत कुछ के लिए एक वॉलपेपर चुनें।
दिनचर्या के लिए अधिक कार्रवाइयाँ
नई कार्रवाइयाँ आपको शीघ्र साझा और टच संवेदनशीलता को नियंत्रित, आपकी रिंगटोन को बदलने और आपकी अक्षर शैली को बदलने देती हैं।
मौसम
उपयोगी जानकारी के लिए शीघ्र एक्सेस
खराब मौसम के लिए अलर्ट, रोज के मौसम के सारांश, और सूरज के उगाने/डूबने के समय को मौसम एप के शीर्ष पर देखें। दिन भर में तापमान कैसे बदलता है, इसे दिखने के लिए तापमान ग्राफ अब रंग का उपयोग करता है।
प्रति घंटा वर्षा ग्राफ
प्रति घंटा ग्राफ अब दिखाता है कि दिन के अलग-अलग समय में कितनी वर्षा हुई है।
मौसम विजेट पर सारांश
वर्तमान मौसम की स्थिति का एक संक्षिप्त सारांश अब मौसम विजेट पर दिखाई देता है ताकि आपको पता चल सके कि धूप है, बादल छाए हुए हैं, बारिश हो रही है या बर्फबारी हो रही है।
सैमसंग इंटरनेट
एक अन्य डिवाइस पर ब्राउज़िंग जारी रखें
यदि आप एक Galaxy फोन या टैबलेट पर वेब ब्राउज़िंग कर रहे हैं और बाद में उसी Samsung account में साइन इन किए गए किसी अन्य गैलेक्सी डिवाइस पर इंटरनेट ऐप खोलते हैं, तो एक बटन दिखाई देगा, जो आपको आखिरी वेबपेज खोलने देता है जिसे आप दूसरी डिवाइस पर देख रहे थे।
बेहतर की गई खोज
अब आपकी खोजों में बुकमार्क फोल्डरों और टैब समूहों के नाम शामिल हैं। बेहतर किया गया खोजें लॉजिक आपको आप जो खोज रहे हैं, उसे खोज लेने देता है, चाहे उसकी वर्तनी सही न हो, तब भी।
अतिरिक्त बदलाव
आपकी डिवाइसेस की बैटरी के स्तर की जाँच करें
नया बैटरी विजेट आपको सीधे होम स्क्रीन से अपने डिवाइस के बैटरी स्तर की जाँच करने देता है। आप देख सकते हैं कि आपके फोन, Galaxy Buds, Galaxy Watch और अन्य समर्थित डिवाइसेस में कितनी बैटरी बची है।
AR इमोजी कैमरा में 3 इमोजी तक उपयोग करें
मास्क मोड में अपने दोस्तों के साथ मजेदार तस्वीरें और वीडियो लें। आप हर व्यक्ति के चेहरे पर एक अलग इमोजी लगा सकते हैं।
सेटिंग्स सुझाव
अपने Samsung account में साइन इन रहने के दौरान, आपको अपने गैलेक्सी डिवाइस पर अपने अनुभव को साझा करने, कनेक्ट करने और बढ़ाने में सहायता करने के लिए सेटिंग्स स्क्रीन के शीर्ष पर सुझाव दिखाई देंगे।
Spotify सुझाव
स्मार्ट सुझाव विजेट अब आपकी वर्तमान गतिविधि के आधार पर Spotify ट्रैक्स और प्लेसूची की अनुशंसा करता है। ड्राइव, व्यायाम और अधिक कुछ करने के दौरान बिलकुल सटीक ट्यून्स प्राप्त करें। सुझाव प्राप्त करने के लिए, आपको Spotify ऐप के नवीनतम संस्करण में Spotify खाते में साइन इन करने की जरूरत होती है।
चुनें कि स्क्रीनशॉट्स और स्क्रीन रिकॉर्डिंग्स को कहाँ सुरक्षित करना है
अब आप उस फोल्डर को बदल सकते हैं जहां स्क्रीनशॉट्स और Screen Recorder सुरक्षित किए जाते हैं।
बिल्ड नंबर : S901EXXS2BWA2
Android संस्करण : T(Android 13)
जारी करने की तिथि : 2023-01-19
सैमसंग पैच स्तर : 2023-01-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU2BVKM
Android संस्करण : T(Android 13)
जारी करने की तिथि : 2023-01-09
सैमसंग पैच स्तर : 2022-12-01
• फंक्शंस की संपूर्ण स्थिरता बेहतर की गई है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU2BVKB
Android संस्करण : T(Android 13)
जारी करने की तिथि : 2022-11-30
सैमसंग पैच स्तर : 2022-11-01
• फंक्शंस की संपूर्ण स्थिरता बेहतर की गई है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU2BVJA
Android संस्करण : T(Android 13)
जारी करने की तिथि : 2022-11-01
सैमसंग पैच स्तर : 2022-10-01
One UI 5 अपग्रेड (एन्ड्रॉइड 13)
One UI 5 आपको अधिक शक्तिशाली पर्सनलाइज़ेशन देता है और आपकी सभी गैलेक्सी डिवाइसेस पर विभिन्न कार्यों को पूरा करना और आसान बनाता है।
विज़ुअल डिज़ाइन
नए एप आइकन्स और चित्र
आइकन सिम्बल्स अब हैं अधिक बड़े, जिनसे मिलता है एक अधिक बोल्ड लुक जिसे स्कैन करना अधिक आसान होता है। बैकग्राउंड के गूढ़ उतार-चढ़ाव और बेहतर कंट्रास्ट एक नया और अधिक कुदरती अनुभव देते हैं। हमने नए सहायता चित्र बनाए हैं ताकि सभी एप्स को एक जैसा लुक मिले।
अब तक का सबसे स्मूद UI
नए एनिमेशन्स और ट्रांज़िशन प्रभाव स्क्रीन्स के बीच स्विच करने के अनुभव को अधिक कुदरती बनाते हैं। जब आप स्क्रीन को छूते हैं तो एनिमेशन्स और अन्य विज़ुअल फ़ीडबैक तुरंत दिखने लगते हैं, जिससे इंटरेक्शन अधिक सहज बनते हैं। हमने स्क्रॉलिंग स्पीड भी बढ़ा दी है ताकि पूरे-के-पूरे One UI में स्क्रॉलिंग और अधिक स्मूद लगे।
बेहतर ब्लर प्रभाव और रंग
शीघ्र पैनल। होम स्क्रीन और पूरे One UI पर बैकग्राउंड ब्लर प्रभाव को एक ज़्यादा स्पष्ट और अधिक संगत अनुभव के लिए ज़्यादा चमकदार रंग द्वारा बेहतर किया गया है। एप्स की रंग योजनाओं को सरल बनाया गया है ताकि आपका ध्यान न बँटे और आप अपने मौजूदा कार्य पर फ़ोकस कर सकें।
मनमुताबिक बनाना
अपनी लॉक स्क्रीन को अपने मनमुताबिक बनाएँ
लॉक स्क्रीन में बदलाव करने के लिए बस उसे छुएँ और होल्ड करें। इससे सरल और क्या होगा? लाइव प्रिव्यू की मदद से अपने वॉलपेपर, घड़ी शैली, सूचना सेटिंग्स और तमाम दूसरी चीज़ों को अपने मनमुताबिक बनाएँ, वह भी सब कुछ एक ही स्थान से।
अधिक वॉलपेपर विकल्प
हमने वॉलपेपर सेटिंग्स को नए सिरे से डिज़ाइन किया है; अब आप अपनी होम और लॉक स्क्रीन्स के लिए बिल्कुल सही वॉलपेपर आसानी से ढूँढ़ सकते हैं। आपके चुनने के लिए हमने पहले से कहीं अधिक छवियाँ, वीडियोज़, रंग और फ़िल्टर्स दिए हैं।
आपके रंग पैलेट के लिए अधिक विकल्प
अपने लिए सही रंग ढूँढ़ना अब पहले से और आसान है। अपने वॉलपेपर के आधार पर 16 रंग थीम्स में से चुनें; साथ ही प्रीसेट रंग थीम्स भी हैं जो देखने में शानदार लगती हैं।
आसानी से देखें कि कौन कॉल कर रहा है
प्रत्येक संपर्क के लिए एक अलग कॉल बैकग्राउंड सेट करें ताकि आप बस एक नज़र में आसानी से देख सकें कि कौन कॉल कर रहा है।
मोड्स और दिनचर्याएँ
अपनी गतिविधि के आधार पर मोड्स चुनें
आप जो कर रहे हैं, जैसे व्यायाम, कार्य या सुस्ताना, उसके आधार पर एक मोड चुनें, और फिर चुनें कि आप हर परिस्थिति में अपने फोन से क्या करवाना चाहते हैं। जैसे, जब आप सुस्ता रहे हों तब ‘परेशान न करें’ ऑन करें या जब आप ड्राइव कर रहे हों तब संगीत चलाएँ।
सोने के समय का मोड अब स्लीप मोड है
स्लीप मोड आपको सोने का समय होने पर और अधिक कार्यों को स्वचालित बनाने की सुविधा देता है, जैसे स्क्रीन का डार्क मोड चालू करना और ध्वनि मोड बदलना।
प्रीसेट दिनचर्याओं को ढूँढ़ना अब है पहले से और आसान
हमने लेआउट को और सरल बना दिया है जिससे आप अपने लिए उपयोगी दिनचर्याएँ और आसानी से ढूँढ़ सकते हैं।
चुटकी में देखें कि कौन-कौनसी दिनचर्याएँ चल रही हैं
फ़िलहाल चल रहीं दिनचर्याएँ अब दिनचर्या स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिखती हैं; इससे आप समझ सकते हैं कि क्या हो रहा है और अगर ज़रूरत हो तो आप बदलाव कर सकते हैं।
आपकी दिनचर्याओं के लिए और अधिक क्रियाएँ और शर्तें
एयरप्लेन मोड या मोबाइल हॉटस्पॉट का उपयोग करने पर दिनचर्याएँ अपने-आप शुरू करें। अब दिनचर्याएँ एप पेयर्स चालू कर सकती हैं और बायें/दायें ध्वनि संतुलन में फेर-बदल कर सकती हैं।
होम स्क्रीन विजेट्स
अपनी होम स्क्रीन पर विजेट्स को एक-के-ऊपर-एक लगाएँ
अपनी होम स्क्रीन पर स्थान बचाने के लिए समान आकार वाले कई विजेट्स को संयुक्त करके एक विजेट में बदल दें। स्टैक बनाने के लिए एक विजेट को खींचकर दूसरे पर छोड़ दें, और एक से दूसरे विजेट पर जाने के लिए स्वाइप करें। आप किसी भी समय तब विजेट खींचकर और छोड़कर अपने स्टैक में और विजेट्स जोड़ सकते हैं।
अपनी होम स्क्रीन पर सुझाव प्राप्त करें
नया स्मार्ट सुझाव विजेट आपसे पहले जान जाता है कि आपको क्या चाहिए। यह उपयोग के लिए एप्स, कॉल करने के लिए लोगों के नाम, और अन्य उपयोगी सुझाव सुझाता है। सुझाव आपके उपयोग के पैटर्न्स पर आधारित होते हैं।
मल्टीटास्किंग
जेस्चर के साथ अपना दृश्य बदलें
स्क्रीन के नीचे से दो अंगुलियों से ऊपर की ओर स्वाइप करके पूर्ण स्क्रीन से विभाजित स्क्रीन दृश्य पर स्विच करें। स्क्रीन के शीर्ष पर किसी भी कोने से एक अंगुली से अंदर की ओर स्वाइप करके पूर्ण स्क्रीन से पॉप-अप दृश्य पर स्विच करें। जेस्चर्स को सेटिंग्स लैब्स में ऑन या ऑफ़ किया जा सकता है।
एप्स को विभाजित स्क्रीन में तेज़ी से खोलें
हाल ही के स्क्रीन से उस एप को स्क्रीन के उस किनारे तक खींचें जहाँ आप उसे खोलना चाहते हैं।
कनेक्टेड डिवाइसेस
अपने कनेक्टेड डिवाइसेस के साथ और अधिक चीज़ें करें
हमने सेटिंग्स में कनेक्टेड डिवाइसेस मेन्यू जोड़ दिया है; इससे दूसरे डिवाइसेस के साथ कार्य करने वाली सुविधाओं, जैसे शीघ्र साझा, Smart View और Samsung DeX, आदि तक पहुँचना अब और तेज़ और आसान हो गया है।
अपने TV पर नोटिफिकेशंस छिपाएँ
Smart View की मदद से अपने फोन से TV पर सामग्री देखते समय, आप अपने TV पर नोटिफिकेशंस छिपाना चुन सकते हैं ताकि दूसरे लोग आपकी व्यक्तिगत जानकारी न देख सकें।
अपने फोन या किसी भी क्रोमकास्ट डिवाइस से साउंड चलाएँ
जब आप अपने फोन पर शीघ्र पैनल में मीडिया आउटपुट पर टैप करेंगे तो उपलब्ध क्रोमकास्ट डिवाइसेस दिखने लगेंगी। बस उस डिवाइस पर टैप कर दें जिस पर आप संगीत या अन्य ऑडियो सामग्री चलाना चाहते हैं।
कैमरा और गैलरी
एक हाथ से और आसानी से ज़ूम करें
हमने ज़ूम बार का आकार घटा दिया है; अब आप बस एक स्वाइप में कहीं अधिक ज़ूम इन या ज़ूम आउट कर सकते हैं।
प्रो मोड से मदद प्राप्त करें
प्रो और प्रो वीडियो मोड्स में एक सहायता आइकन दिखता है। आइकन पर टैप करें और विभिन्न लेंसेज़, विकल्पों और नियंत्रणों के उपयोग से जुड़े सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त करें।
प्रो मोड में हिस्टोग्राम
हिस्टोग्राम देखकर हर टोन की ब्राइटनेस जाँचें; इससे परफ़ेक्ट एक्सपोज़र पाना आसान हो जाएगा।
अपनी तस्वीरों में वॉटरमार्क्स जोड़ें
हर तस्वीर में अपने-आप वॉटरमार्क जोड़ें जिसमें तस्वीर खींचने का तिथि और समय, आपके फोन का मॉडल नाम, या आपके मनमुताबिक अन्य जानकारी होती है।
अब फ़ूड मोड में टेलीफोटो लेंस का उपयोग हो सकता है
टेलीफोटो लेंस से भोजन के और भी बेहतर क्लोज़-अप शॉट्स खींचें।
बिल्कुल नया सिंगल टेक
हमने सिंगल टेक मोड को और आसान और व्यवस्थित बना दिया है। हमने विकल्पों की संख्या और रिकॉर्डिंग का समय, दोनों घटा दिए हैं जिससे शानदार शॉट्स खींचना और भी तेज़ और आसान हो गया है।
अधिक आसानी से फ़िल्टर्स चुनें
हमने कैमरा, फोटो संपादक, और वीडियो संपादक में फ़िल्टर चयन मेन्यू को और आसान बना दिया है। सारे फ़िल्टर्स एक ही लिस्ट में उपलब्ध हैं; यानि अब आप अपनी तस्वीर या वीडियो के लिए परफ़ेक्ट फ़िल्टर और आसानी से ढूँढ़ सकते हैं।
गैलरी में एल्बम्स को मनमुताबिक बनाएँ
चुनें कि डिफ़ॉल्ट रूप से कौनसे एल्बम्स दिखेंगे और कम प्रयोग होने वाले एल्बम्स को छिपाकर भीड़-भाड़ घटाएँ। आप एक जैसे नामों वाले एल्बम्स को आपस में मिला भी सकते हैं और ऐसे एल्बम्स भी बना सकते हैं जिनमें आपकके द्वारा चुने गए लोगों की तस्वीरें अपने-आप अपडेट हो जाएँ।
स्टोरीज़ के लिए बिल्कुल नया लुक
आपकी गैलरी में अपने-आप बनने वाली स्टोरीज़ को एक इंटरैक्टिव स्लाइड शो दृश्य के साथ बिल्कुल नया रूप दिया गया है। अपनी स्टोरी में अगली-पिछली तस्वीरों और वीडियोज़ पर आने-जाने के लिए आपको बस टैप या स्वाइप करना है।
फोटो और वीडियो संपादक
किसी भी तस्वीर से स्टिकर्स बनाएँ
अपनी गैलरी की किसी भी तस्वीर से बार-बार उपयोग योग्य स्टिकर्स बनाएँ। आपको बस उस तस्वीर का वह हिस्सा चुनना है जिसे आप स्टिकर के रूप में प्रयोग करना चाहते हैं, और फिर रूपरेखा की मोटाई और रंग में मनमुताबिक फेर-बदल करना है।
GIF को संपादित करने के और अधिक तरीक़े
आप एनिमेटेड GIF को बिल्कुल सही आकार की बनाने के लिए उनमें काट-छाँट कर सकते हैं और उनके अनुपात को घटा-बढ़ा सकते हैं। आप अपनी GIF को मनचाहे ढंग से सजाने के लिए उन्हीं संपादन सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं जो स्थिर छवियों के लिए उपलब्ध हैं।
संपादन के बाद भी पोर्ट्रेट मोड के प्रभाव बनाए रखें
अब क्रॉप करने या फ़िल्टर्स बदलने के बाद भी पोर्ट्रेट मोड के प्रभाव बने रहते हैं, इसलिए आप किसी भी समय बैकग्राउंड ब्लर को घटा-बढ़ा सकते हैं।
तस्वीरों और वीडियोज़ पर बिल्कुल सही आकृतियाँ बनाएँ
पेन टूल का उपयोग करके वृत्त, त्रिभुज, आयत या दिल जैसी आकृतियाँ आरेखित करें। जब आप आकृति बना चुके हों तो अपनी अंगुली स्क्रीन पर होल्ड करें जिससे तुरंत ही उस आकृति की रेखाएँ बिल्कुल सीधी हो जाएँगी और कोण बिल्कुल सही बन जाएँगे।
फोटोज़ और वीडियोज़ के लिए नए स्टिकर्स
आपकी तस्वीरों और वीडियोज़ की सजावट के लिए 60 नए पहले से लोड किए हुए ईमोजी स्टिकर्स उपलब्ध हैं।
AR इमोजी और स्टिकर्स
नए AR इमोजी और स्टिकर्स
जब आप कोई नया AR ईमोजी बनाते हैं तो 15 स्टिकर्स डिफ़ॉल्ट रूप से बना दिए जाते हैं जिससे आपको अपने मन की बात ज़ाहिर करने के और भी अधिक तरीक़े मिल जाते हैं। यदि इतना काफ़ी नहीं है, तो हमने आपकी सेवा में और भी अधिक AR ईमोजी स्टिकर्स डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए हैं, ताकि आपको आपकी भावनाओं से मेल खाने वाला कोई-न-कोई स्टिकर मिल ही जाए।
अपने AR ईमोजी के साथ करें और भी नई-नई चीज़ें
AR ईमोजी स्टिकर्स के लिए पारदर्शी बैकग्राउंड का उपयोग करें, या AR ईमोजी कैमरा में अपनी ईमोजी के बैकग्राउंड के रूप में उपयोग के लिए अपनी गैलरी से कोई भी तस्वीर चुनें। आप दो ईमोजी का पेयर बनाकर मजेदार डांस और पोज़ भी बना सकते हैं।
सैमसंग कीबोर्ड
ईमोजी पेयर्स के लिए नए ईमोजी उपलब्ध
सैमसंग कीबोर्ड में ईमोजी पेयर बनाने के लिए 80 से भी अधिक अतिरिक्त ईमोजी उपलब्ध हैं। अब आप चेहरे के हाव-भाव के साथ-साथ पशुओं, भोजन, और अन्य वस्तुओं के आधार पर भी ईमोजी संयुक्त कर सकते हैं। अपनी भावना दूसरे तक पहुँचाने के लिए परफ़ेक्ट कॉम्बिनेशन चुनें।
सैमसंग कीबोर्ड में हाव-भाव के बटन्स अपने हिसाब से लगाएँ
इमोजी, स्टिकर, और अन्य बटन्स को अपने हिसाब से लगाने के लिए उन्हें छूकर होल्ड करें।
सीधे सैमसंग कीबोर्ड से काओमोजी प्रविष्ट करें
कीबोर्ड प्रतीकों का उपयोग करके बनाए गए चेहरे के प्रीसेट हाव-भावों (*^.^*) से अपने चैट और टेक्स्ट को रोचक बनाएँ।
सैमसंग कीबोर्ड में स्पेसबार पंक्ति को अपने मनमुताबिक बनाएँ
आप चुन सकते हैं कि स्पेसबार के बगल में कीबोर्ड की निचली पंक्ति में कौन सी फ़ंक्शन कुंजियाँ और विराम चिह्न दिखाने हैं।
टेक्स्ट निकालें और स्कैन करें
किसी भी छवि या स्क्रीन से टेक्स्ट निकालें
सैमसंग कीबोर्ड, इंटरनेट, या गैलरी का उपयोग करके, या जब भी आप कोई स्क्रीनशॉट लें तब, टेक्स्ट निकालें। परिणाम किसी भी संदेश, ईमेल, या डॉक्युमेंट में पेस्ट करें और टाइपिंग के झंझट से बचें।
छवियों में मौजूद टेक्स्ट के आधार पर सुझाव प्राप्त करें
जब गैलरी, कैमरा या अन्य एप्स में किसी छवि में टेक्स्ट दिखाई देता है, तो टेक्स्ट के आधार पर क्रियाएँ सुझाई जाएँगी। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी फोन नंबर या वेब पते वाले किसी चिह्न की तस्वीर लेते हैं, तो आप उस पर टैप करके उस नंबर पर कॉल कर सकते हैं या उस साइट पर जा सकते हैं।
टेक्स्ट निकालने और सुझाने की सुविधाएँ केवल अंग्रेज़ी, कोरियाई, फ़्रांसीसी, इतालवी, जर्मन, स्पेनिश, पुर्तगाली, और चीनी भाषा के लिए उपलब्ध हैं।
Samsung DeX
Samsung DeX में और भी बेहतर टास्कबार
हमने एक खोज बटन जोड़ा है ताकि आप अपनी मनचाही एप्स और आसानी से ढूँढ़ सकें, और आप एप के भीतर कार्यों तक तेज़ी से पहुँचने के लिए कुछ एप्स में राइट-क्लिक भी कर सकते हैं। आप यह भी तय कर सकते हैं कि आपकी टास्कबार में कौन-कौनसे बटन दिखने चाहिए।
DeX में नया नोटिफिकेशन इंडीकेटर
आपके द्वारा पिछली बार सूचना पैनल खोले जाने के बाद से यदि कोई नया नोटिफिकेशन आया है तो आपकी टास्कबार में नोटिफिकेशन बटन पर एक लाल बिंदु दिखेगा।
DeX में मिनी कैलेंडर
आपकी टास्कबार में तिथि पर क्लिक करने से अब एक मिनी कैलेंडर खुलता है, जिसकी मदद से आप पूर्ण कैलेंडर एप खोले बिना ही अपना शेड्यूल फटाफट देख सकते हैं।
नोटिफिकेशंस
केवल वही नोटिफिकेशंस प्राप्त करें जिनकी आप अनुमति देते हैं
जब आप पहली बार किसी एप का उपयोग करेंगे तब आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप इससे नोटिफिकेशंस प्राप्त करना चाहते हैं। जिन एप्स के खलल से आप परेशान होना नहीं चाहते उन्हें बेहिचक न कह दें।
एप नोटिफिकेशन नियंत्रकों की आसान उपलब्धता
क्या कोई एप आपको बहुत अधिक नोटिफिकेशंस भेज रहा है? हमने सूचना सेटिंग्स का क्रम बदलकर एप नोटिफिकेशन नियंत्रकों को सबसे ऊपर रख दिया है, इसलिए अब ऐसे एप को ब्लॉक करना पहले से कहीं अधिक आसान है। आप सूचना पैनल में सबसे नीचे दिए गए बटन का उपयोग करके भी सीधे एप सूचना सेटिंग्स में जा सकते हैं।
चुनें कि एप्स किस-किस प्रकार के नोटिफिकेशंस भेज सकती हैं
अब आपके पास इसके लिए अलग-अलग नियंत्रण है कि एप्स पॉप-अप नोटिफिकेशंस, एप आइकन बैजेस, और लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशंस में से क्या-क्या दिखा सकती हैं और क्या-क्या नहीं। चाहें तो सभी प्रकारों की अनुमति दें, कुछ की दें या किसी की भी न दें। आप जैसा चाहेंगे वैसा होगा।
नोटिफिकेशंस के लिए नया लेआउट
एप आइकन्स अब पहले से बड़े हैं, यानि यह देखना अब और आसान है कि नोटिफिकेशन किस एप से आया है। हमने टेक्स्ट अलाइनमेंट को भी बेहतर बनाया है ताकि नोटिफिकेशंस को और आसानी से पढ़ा जा सके।
सेटिंग्स
हर एप के लिए अलग-अलग भाषा सेट करें
कुछ एप्स का उपयोग एक भाषा में और अन्य एप्स का उपयोग किसी अन्य भाषा में करना चाहते हैं? अब आप सेटिंग्स में चुन सकते हैं कि हर एप के लिए किस भाषा का उपयोग होगा।
‘परेशान न करें’ के अपवाद सेट करें
अब आप अलग-अलग संपर्कों को ‘परेशान न करें’ के अपवादों के रूप में सेट कर सकते हैं। जब आपके चुने लोग आपको कॉल करेंगे और संदेश भेजेंगे तो आपका फोन बजेगा या कंपन करेगा, तब भी जब ‘परेशान न करें’ ऑन हो। ‘परेशान न करें’ ऑन होने पर भी कुछ एप्स से नोटिफिकेशन अलर्ट्स पाने के लिए उन एप्स को अपवादों के रूप में सेट करना भी अब पहले से आसान है। आपको बस नए ग्रिड से वे एप्स चुनने हैं जिन्हें आप अनुमति देना चाहते हैं।
बेहतर ध्वनि और कंपन सेटिंग्स
हमने मेन्यू फिर से बनाए हैं ताकि आप अपनी ज़रूरत का ध्वनि और कंपन विकल्प आसानी से ढूँढ़ सकें। अपनी रिंगटोन सेट करें, वॉल्यूम बदलें, और कंपन सेटिंग्स बदलें, सब कुछ एक स्थान से।
RAM Plus के लिए और अधिक विकल्प
यदि आपको RAM Plus की ज़रूरत नहीं है या आप नहीं चाहते कि वह थोड़ा-सा भी स्टोरेज स्थान घेरे तो अब आप उसे डिवाइस केयर में पूरी तरह ऑफ़ कर सकते हैं।
ऑटो ऑप्टिमाइज़ेशन
डिवाइस केयर अपने-आप बैकग्राउंड में ऑप्टिमाइज़ेशन की क्रियाएँ करते रहकर आपके फोन का संचालन स्मूद बनाए रखता है। अपने फोन को सर्वोत्तम स्थिति में बनाए रखने के लिए, आप अपने फोन को ज़रूरत पड़ने पर अपने-आप रीस्टार्ट होने के लिए सेट कर सकते हैं।
सुरक्षा और गोपनीयता
एक नज़र में अपने फोन की सुरक्षा स्थिति जानें
सेटिंग्स में मौजूद नया सुरक्षा डैशबोर्ड यह दिखाता है कि आपके फोन में कोई सुरक्षा संबंधी समस्या है या नहीं और आपको उन्हें फटाफट ठीक करने में सहायता देता है।
व्यक्तिगत जानकारी का ग़लती से साझा होना रोकें
यदि आप संवेदनशील जानकारी, जैसे क्रेडिट कार्ड, ID कार्ड, या पासपोर्ट वाले फोटो साझा करने की कोशिश करेंगे तो ‘साझा करें’ पैनल आपको सचेत करेगा, ताकि आप पुनः यह विचार कर सकें कि आप सच में उन्हें साझा करना चाहते हैं या नहीं।
वेबसाइट्स की सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी जानकारी
साइट की सुरक्षा स्थिति दिखाने के लिए Samsung इंटरनेट की एड्रेस बार में एक आइकन दिखेगा। वेबसाइट कौन-कौनसी जानकारी एकत्र और ट्रैक करती है यह जानने के लिए आइकन पर टैप करें।
उपलब्धता
शीघ्र पैनल में अब और अधिक उपलब्धता विकल्प
आसान पहुँच के लिए शीघ्र शीघ्र पैनल में हाई कंट्रास्ट फॉन्ट्स, रंग इनवर्ज़न, रंग एडजस्टमेंट, और रंग फिल्टर जोड़े जा सकते हैं।
मैग्नीफ़ायर तक पहुँचना अब और आसान है
मैग्नीफ़ायर सुविधा तक शीघ्र एक्सेस के लिए उपलब्धता सेटिंग्स में मैग्नीफ़ायर शॉर्टकट को ऑन कर दें। मैग्नीफ़ायर आपके फोन के कैमरा का उपयोग करके असल दुनिया की चीज़ों को बड़ा करके दिखाता है ताकि आप उन्हें क़रीब से देख सकें या उन्हें पढ़ना आसान हो जाए।
अधिक उच्चारित सहायता
यदि आप स्क्रीन साफ़-साफ़ नहीं देख सकते तब भी अपने फोन का उपयोग करने में सहायता पाने के लिए विभिन्न प्रकार के वॉइस फ़ीडबैक चुनें। आप अपने फोन से कीबोर्ड इनपुट बुलवा सकते हैं ताकि आप निश्चित हो सकें कि आपने सही वर्ण टाइप किया है, आप आस-पास की चीज़ों की पहचान करने और वे क्या हैं यह जानने के लिए Bixby Vision का उपयोग कर सकते हैं, और किसी वीडियो में क्या हो रहा है यह जानने के लिए ऑडियो वर्णन ऑन कर सकते हैं (केवल समर्थित वीडियोज़ के लिए)।
अपने उपलब्धता बटन को आसानी से संपादित करें
उपलब्धता बटन के उपयोग से आप जिन-जिन सुविधाओं तक पहुँच सकते हैं उन्हें फटाफट बदलने के लिए बटन पर टैप करके होल्ड करें।
कॉर्नर क्रियाओं के लिए नई क्रियाएँ उपलब्ध
यदि आप माउस या ट्रैकपैड का उपयोग कर रहे हैं तो आपके लिए स्क्रीन के 4 में से किसी भी कोने में माउस पॉइंटर ले जाने पर होने वाली नई क्रियाएँ उपलब्ध हैं। अब आप क्लिक और होल्ड कर सकते हैं, ड्रैग कर सकते हैं, या ड्रैग और ड्रॉप कर सकते हैं।
अतिरिक्त बदलाव
एक साथ कई टाइमर्स का उपयोग करें
अब आप पहले से कोई टाइमर चल रहा होने पर भी घड़ी एप में नया टाइमर शुरू कर सकते हैं।
कैलेंडर प्रसंग में आमंत्रित व्यक्तियों पर अधिक नियंत्रण
Samsung कैलेंडर एप में आपके गूगल कैलेंडर में कोई प्रसंग जोड़ते समय, अब आप यह चुन सकते हैं कि आमंत्रित व्यक्तियों को यह देखने की अनुमति है या नहीं कि प्रसंग में और कौन-कौन आमंत्रित है, और आप यह भी चुन सकते हैं कि वे व्यक्ति और लोग को आमंत्रित कर सकते हैं या नहीं।
अपने प्रसंगों में वीडियो कॉन्फ़रेंसेज़ जोड़ें
Samsung एप में कोई गूगल कैलेंडर प्रसंग बनाते समय, आप साथ-के-साथ वीडियो कॉन्फ़रेंस भी सेट-अप कर सकते हैं। आपके प्रसंग में आमंत्रित हर व्यक्ति को वीडियो कॉन्फ़रेंस का लिंक मिलेगा।
अपने गूगल कैलेंडर में स्टिकर्स जोड़ें
Samsung कैलेंडर एप के भीतर गूगल कैलेंडर प्रसंगों में स्टिकर्स जोड़ें ताकि उन्हें एक नज़र में आसानी से देखा जा सके। स्टिकर्स कैलेंडर दृश्य और एजेंडा दृश्य, दोनों में दिखते हैं।
आज के रिमाइंडर्स की पूरी जानकारी और नियंत्रण रखें
नई ‘आज’ श्रेणी केवल आज के रिमाइंडर दिखाती है। आप रिमाइंडर एप में मुख्य स्क्रीन पर सबसे ऊपर भी आज के रिमाइंडर देख सकते हैं।
पूरे हो चुके रिमाइंडर दिखाएँ और छिपाएँ
आप किसी भी श्रेणी में पूरे हो चुके रिमाइंडर दिखा या छिपा सकते हैं। आप क्या-क्या कर चुके हैं यह देखने के लिए पूरे हो चुके रिमाइंडर दिखाएँ, या जो चीज़ें करना बाक़ी है उन पर फ़ोकस करने के लिए पूरे हो चुके रिमाइंडर छिपाएँ।
अपने रिमाइंडर्स के लिए सही दृश्य चुनें
स्क्रीन पर एक बार में अधिक रिमाइंडर देखने के लिए सरल दृश्य चुनें, या फिर आप विस्तृत दृश्य चुन सकते हैं जो नियत तिथि और दोहराने की शर्तें/स्थितियाँ जैसे विवरण भी दिखाता है।
बुकमार्क्स को एक से दूसरे फ़ोल्डर में ड्रैग और ड्रॉप करें
अपने Samsung इंटरनेट बुकमार्क्स को एक से दूसरे फ़ोल्डर में ड्रैग और ड्रॉप करते हुए उन्हें व्यवस्थित रखें।
मेरी फ़ाइल्स में अधिक शक्तिशाली खोज
चुनें कि सभी फ़ाइल्स खोजनी हैं या केवल मौजूदा फ़ोल्डर में मौजूद फ़ाइल्स खोजनी हैं। आप केवल फ़ाइल के नाम से खोजने या फ़ाइल्स के अंदर की जानकारी, जैसे दस्तावेज़ों में टेक्स्ट या छवियों में स्थान की जानकारी, में खोजने के बीच चयन कर सकते हैं। खोज पूरी हो जाने पर आप परिणामों को नाम, तिथि, आकार या फ़ाइल के प्रकार के क्रम में लगा सकते हैं।
नए सिरे से डिज़ाइन किया गया डिजिटल कल्याण
नया डैशबोर्ड अधिक स्पष्ट उपयोग विवरण प्रदान करता है और आपकी ज़रूरत की सुविधाओं, जैसे एप टाइमर्स और स्क्रीन समय रिपोर्ट्स, तक पहुँचना और आसान बनाता है।
आपातस्थिति में सहायता पाएँ
आपातकालीन सेवाओं को कॉल करने के लिए साइड कुंजी तेज़ी से 5 बार दबाएँ; आप यह सुविधा तब भी प्रयोग कर सकते हैं जब आपका फोन आपकी जेब में हो या आप बात नहीं कर सकते हों।
एकीकृत आपातकालीन संपर्क सूची
आप आपातस्थिति में जिन लोगों से संपर्क करना चाहते हों उन्हें शामिल करते हुए एक आपातकालीन संपर्क सूची बनाएँ। इस एक संपर्क सूची का उपयोग आपकी घड़ी और आपके फोन, दोनों पर मौजूद आपातकालीन सुविधाओं के लिए किया जा सकता है।
Apps edge पैनल में एप्स के नाम दिखाएँ
एप आइकन्स के नीचे एप्स के नाम दिखाने के लिए शो एप नेम (एप का नाम दिखाएँ) ऑन करें।
One UI 5 अपग्रेड के बाद कुछ एप्स को अलग से अपडेट करना होगा।
बिल्ड नंबर : S901EXXS2AVI7
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-10-04
सैमसंग पैच स्तर : 2022-10-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXS2AVHD
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-09-14
सैमसंग पैच स्तर : 2022-09-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU2AVH9
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-08-26
सैमसंग पैच स्तर : 2022-08-01
• फंक्शंस की संपूर्ण स्थिरता बेहतर की गई है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU2AVG6
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-08-15
सैमसंग पैच स्तर : 2022-08-01
• फंक्शंस की संपूर्ण स्थिरता बेहतर की गई है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU2AVF9
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-07-04
सैमसंग पैच स्तर : 2022-07-01
• फंक्शंस की संपूर्ण स्थिरता बेहतर की गई है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU2AVF1
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-06-20
सैमसंग पैच स्तर : 2022-06-01
• फंक्शंस की संपूर्ण स्थिरता बेहतर की गई है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXS2AVDD
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-05-02
सैमसंग पैच स्तर : 2022-05-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU1AVCJ
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-04-08
सैमसंग पैच स्तर : 2022-04-01
• फंक्शंस की संपूर्ण स्थिरता बेहतर की गई है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU1AVC9
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-03-25
सैमसंग पैच स्तर : 2022-03-01
• इस सॉफ्टवेयर अपडेट कर के आपकी डिवाइस निम्न करेगी:
- खेलने के दौरान प्रारंभिक चरणों में CPU/GPU को सीमित नहीं करेगी
* डिवाइस के तापमान के आधार पर प्रदर्शन प्रबंधन सुविधा को बनाए रखेगी
- गेम बूस्टर में “वैकल्पिक गेम कार्यप्रदर्शन प्रबंधन मोड” प्रदान करेगी
- तीसरी पार्टी एप्स को गेम अनुकूलन सेवा को बाइपास करने देगी
• कैमरा की स्थिरता को सुधारा गया है।
• आपकी डिवाइस की समग्र स्थिरता में सुधार किया गया है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।
बिल्ड नंबर : S901EXXU1AVBF
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-03-07
सैमसंग पैच स्तर : 2022-03-01
• फंक्शंस की संपूर्ण स्थिरता बेहतर की गई है।