सॉफ्टवेयर अपडेट में निम्न शामिल हो सकते हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं है
अपने डिवाइस का सर्वश्रेष्ठ लाभ लेने के लिए, कृपया अपना डिवाइस अप टू डेट रखें और नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट्स जांचें।

Galaxy Tab S6 (SM-T865)


बिल्ड नंबर : T865XXU6DXE1
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2024-05-30
सैमसंग पैच स्तर : 2023-08-01
• आपकी डिवाइस की समग्र स्थिरता में सुधार किया गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXS6DWH1
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2023-08-23
सैमसंग पैच स्तर : 2023-08-01
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU5DWC3
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2023-03-27
सैमसंग पैच स्तर : 2023-03-01
• स्थिरता और विश्वसनीयता
डिवाइस के व्यवहार में सुधार किया गया है।
• सुरक्षा
डिवाइस को बेहतर सुरक्षा से संरक्षित किया गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU5DVK1
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-11-23
सैमसंग पैच स्तर : 2022-10-01
• आपकी डिवाइस की समग्र स्थिरता में सुधार किया गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU5DVJ1
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-10-13
सैमसंग पैच स्तर : 2022-10-01
• आपकी डिवाइस की समग्र स्थिरता में सुधार किया गया है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU5DVH2
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-09-13
सैमसंग पैच स्तर : 2022-08-01
One UI 4.1.1 अपडेट करें


मल्टीटास्किंग

एप्स के बीच तेज़ी से स्विच करें
एप्स के बीच तेज नेविगेशन के लिए अब स्क्रीन के नीचे एक टास्कबार दिखाई देता है।

विभाजित स्क्रीन या पॉप-अप विंडो में एप्स को तुरंत खोलें
एप्स को खोलने के लिए उन्हें टास्कबार या हाल ही के स्क्रीन से खींच कर लाएं, हालांकि यह आपके लिए सबसे अधिक सुविधाजनक है। स्प्लिट स्क्रीन में खोलने के लिए स्क्रीन के ऊपरी, निचले, बाएँ या दाएँ किनारे पर खींच कर लाएं। पॉप-अप में खोलने के लिए स्क्रीन के केंद्र में खींच कर लाएं।

एप पेयर्स तेज़ी से खोलें
उन एप्स को पेयर करें जिनका आप अक्सर एक साथ उपयोग करते हैं, फिर उन्हें होम स्क्रीन या टास्कबार में जोड़ें ताकि आप उन्हें केवल एक टैप से स्प्लिट स्क्रीन में खोल सकें।

पॉप-अप दृश्य से विभाजित स्क्रीन पर आसानी से स्विच करें
जब आप पॉप-अप दृश्य में किसी ऐप का उपयोग कर रहे हों, तो बस विंडो हैंडल के अंदर विभाजित स्क्रीन बटन पर टैप करें। आप इसके साथ में खोलने के लिए एक दूसरा ऐप चुन सकेंगे।

जेस्चर के साथ अपना दृश्य बदलें
बाईं ओर से, दाईं ओर से, या स्क्रीन के नीचे से दो अंगुलियों से अंदर की ओर स्वाइप करके पूर्ण स्क्रीन से विभाजित स्क्रीन दृश्य पर स्विच करें। स्क्रीन के शीर्ष पर किसी भी कोने से एक उंगली से अंदर की ओर स्वाइप करके पूर्ण स्क्रीन से पॉप-अप दृश्य पर स्विच करें। जेस्चर्स को सेटिंग्स में ऑन या ऑफ किया जा सकता है।

एप्स Edge पैनल में ऐप के नाम दिखाएं
ऐप के नाम ऐप आइकन के नीचे दिखाने के लिए शो ऐप नेम ऑन करें।


टेक्‍स्‍ट निकालें और स्कैन करें

किसी भी छवि या स्क्रीन से टेक्‍स्‍ट निकालें
सैमसंग कीबोर्ड, इंटरनेट, गैलरी का उपयोग करके, या जब कभी आप स्क्रीनशॉट लेते हैं, तो टेक्‍स्‍ट को निकालें। परिणाम टाइप करने के बजाय किसी सन्देश, ईमेल या दस्तावेज़ में पेस्ट करें।
कोरियाई, अंग्रेजी, फ्रेंच, इतालवी, जर्मन, पुर्तगाली, स्पेनिश और चीनी टेक्‍स्‍ट निकाले जा सकते हैं।

छवियों में टेक्‍स्‍ट के आधार पर सुझाव प्राप्त करें
जब गैलरी, कैमरा या अन्य एप्स में किसी छवि में टेक्‍स्‍ट दिखाई देता है, तो टेक्‍स्‍ट के आधार पर क्रियाओं की अनुशंसा की जाएगी। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी फ़ोन नंबर या वेब पते वाले किसी चिह्न की तस्वीर लेते हैं, तो आप उस नंबर पर कॉल करने के लिए टैप कर सकते हैं या साइट पर जा सकते हैं।


नए कॉलिंग विकल्प

आसानी से देखें कि कौन कॉल कर रहा है
प्रत्येक संपर्क के लिए एक अलग कॉल बैकग्राउंड सेट करें ताकि आप आसानी से देख सकें कि कौन कॉल कर रहा है बस एक शीघ्र नजर से।

गूगल मीट द्वारा वीडियो कॉल
गूगल डुओ को गूगल मीट में मिला दिया गया है। अब आप गूगल मीट द्वारा 1:1 वीडियो कॉल के साथ-साथ समूह वीडियो कॉन्फ्रेंस में एक ही स्थान पर शामिल हो सकते हैं।


सैमसंग कीबोर्ड के साथ खुद को अभिव्यक्त करें

अभिव्यक्ति बटन पुनर्व्यवस्थित करें
इमोजी, स्टिकर और अन्य बटनों को पुनर्व्यवस्थित करने के लिए उन्हें स्पर्श करके होल्ड करें।

काओमोजी प्रत्यक्ष रूप से कीबोर्ड से प्रविष्ट करें
कीबोर्ड प्रतीकों का उपयोग करतो हुए, प्रीसेट जापानी-शैली के चेहरे के हाव-भाव द्वारा अपने चैट और टेक्‍स्‍ट को रोचक बनाएं। (*^.^*)


अधिक सुधार

मेरी फाइलें में अधिक शक्तिशाली खोज
चुनें कि सभी फाइलों को खोजना है या केवल मौजूदा फ़ोल्डर में मौजूद फाइलों को खोजना है। आप केवल फाइल के नाम खोजने या फ़ाइलों के अंदर जानकारी खोजने के बीच चयन कर सकते हैं, जैसे दस्तावेज़ों में टेक्‍स्‍ट या छवियों में स्थान की जानकारी। जब आपकी खोज पूरी हो जाती है, तो आप परिणामों को नाम, तिथि, आकार या फ़ाइल के प्रकार के आधार पर क्रमबद्ध कर सकते हैं।

बुकमार्क्स को फ़ोल्डरों के बीच ड्रैग और ड्रॉप करें
अपने सैमसंग इंटरनेट बुकमार्क्स को फोल्डरों के बीच ड्रैग और ड्रॉप करते हुए व्यवस्थित रखें।

अपने लॉक स्क्रीन वॉलपेपर संग्रह को संपादित करें
अपने लॉक स्क्रीन वॉलपेपर के लिए छवियों के समूह का चयन करने के बाद, आप बाद में छवियों को आसानी से जोड़ या निकाल सकते हैं।

बिल्ड नंबर : T865XXU5DVG6
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-08-01
सैमसंग पैच स्तर : 2022-06-01
• आपकी डिवाइस की समग्र स्थिरता में सुधार किया गया है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU5DVE1
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-05-12
सैमसंग पैच स्तर : 2022-03-01
• आपकी डिवाइस की समग्र स्थिरता में सुधार किया गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU5DVD2
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-04-25
सैमसंग पैच स्तर : 2022-03-01
• आपकी डिवाइस की समग्र स्थिरता में सुधार किया गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU5DVD1
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-04-13
सैमसंग पैच स्तर : 2022-03-01
• आपकी डिवाइस की समग्र स्थिरता में सुधार किया गया है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU5DVC3
Android संस्करण : S(Android 12)
जारी करने की तिथि : 2022-03-21
सैमसंग पैच स्तर : 2022-02-01
One UI 4 अपग्रेड (एन्‍ड्रॉइड 12)
One UI 4.1 आपके Galaxy डिवाइसेस के लिए नई सुविधाओं और एन्हांस्मेंट की एक विस्तृत शृंखला लाता है। पहले से कहीं अधिक सहजज्ञान युक्त, अधिक मजेदार, अधिक सुरक्षित और आसान।
रंग पैलेट
अपने वॉलपेपर के आधार पर अपने टैबलेट को अनूठे रंगों के साथ कस्टमाइज़ करें।
गोपनीयता
एक नज़र में अनुमति की जानकारी
देखें कि अनुमति के उपयोग में प्रत्येक एप संवेदनशील अनुमतियों जैसे स्थान, कैमरा या माइक्रोफोन तक कब पहुँचता है।
कैमरा और माइक्रोफोन इंडिकेटर
जब कोई एप कैमरा या माइक्रोफोन का उपयोग कर रहा होगा तब स्क्रीन के ऊपरी दाएँ कोने में एक हरा बिंदु दिखाई देगा।
सैमसंग कीबोर्ड
GIF, इमोजी, और स्टिकर्स तक शीघ्र एक्सेस
कीबोर्ड के एक ही बटन से अपने इमोजी, GIF और स्टिकर्स प्राप्त करें।
एनिमेटेड इमोजी जोड़े
अपनी भावनाओं को वास्तव में व्यक्त करने के लिए दो इमोजी एक साथ मिलाएं और फिर एक एनिमेशन जोड़ें।
लेखन सहायक
Grammarly (केवल अंग्रेज़ी) द्वारा चालित नए लेखन सहायक के साथ अपने व्याकरण और वर्तनी को बिलकुल सही रखें।
होम स्क्रीन
नया विजेट डिजाइन
विजेट्स ऐसी जानकारी के साथ पहले से बेहतर दिखते हैं जिसे एक नज़र में देखना आसान है और जो एक अधिक सुसंगत शैली में है।
आसान विजेट चयन
प्रत्येक एप से क्या उपलब्ध है, यह देखने के लिए विजेट सूची में से स्क्रॉल करें। उपयोगी विजेट्स को आज़माने के लिए आपको रिकमेंडेशन भी मिलेंगे।
लॉक स्क्रीन
जहाँ आप चाहें वहाँ सुनें
लॉक स्क्रीन से ऑडियो आउटपुट को बड्स से स्पीकर में और वहाँ से अपने टैबलेट पर स्विच करें।
वॉइस रिकॉर्डिंग
अपने टैबलेट को अनलॉक किए बिना वॉइस मेमो रिकॉर्ड करें।
एक बार में कैलेंडर और निर्धारण
लॉक स्क्रीन पर बाकी माह के लिए अपने कैलेंडर के साथ आज का निर्धारण देखें।
कैमरा
अधिक स्पष्ट फोटो मोड
दृश्‍य ऑप्टिमाइजर बटन फोटो मोड में केवल तभी दिखाई देता है जब कम प्रकाश हो या जब आप किसी दस्तावेज़ को स्कैन कर रहे होते हैं।
अधिक स्पष्ट ज़ूम लेवल
लेंस आइकन मैग्नीफिकेशन स्तर दिखाते हैं, ताकि आप जान सकें कि आपने कितना जूम-इन किया है।
शीघ्रता से वीडियो लें
फोटो मोड में, शीघ्र एक वीडियो रिकॉर्ड करना प्रारंभ करने के लिए आप शटर बटन को स्पर्श करके होल्ड रख सकते हैं, फिर रिकॉर्डिंग जारी रखने के लिए शटर को दबाए बिना अपनी अंगुली को लॉक चिह्न पर खींचकर ले जा सकते हैं।
गैलरी
एन्हांस्ड स्टोरीज
प्रत्येक स्टोरी के शीर्ष पर प्रिव्यू पर टैप करके स्वचालित रूप से बनाए गए हाइलाइट वीडियो का आनंद लें। आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपकी स्टोरीज की तस्वीरें नए मानचित्र दृश्य में कहाँ खींची गई थीं।
अधिक आसान एल्बम
एल्बमों को इस आधार पर छाँटें कि उनमें कितनी तस्वीरें और वीडियो हैं। जब आप कोई एल्बम देखते हैं तो स्क्रीन के शीर्ष पर एक कवर छवि भी दिखाई देती है।
जानकारी पर अधिक नियंत्रण
इसे ठीक करने या इसे निजी रखने के लिए अपनी तस्वीरों की तिथि, समय और स्थान को बदलें या निकालें।
फोटो और वीडियो संपादक
इमोजी और स्टिकर्स
एक शर्मीले दोस्त का चेहरा ढकने या मजेदार तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए स्टिकर्स जोड़ने के लिए इमोजी का उपयोग करें।
वीडियो कोलाज
मूविंग कोलाज बनाएँ जिनमें तस्वीरें, वीडियो या दोनों का एक संयोजन शामिल हो।
प्रकाश नियंत्रण
लाइट संतुलन सुविधा उन्हें दिखने में शानदार बनाने के लिए खराब प्रकाश वाले शॉट्स से सभी विवरणों को बाहर निकालने में आपकी सहायता करती है।
मूल प्रति को कभी न खोएँ
अब आप तस्वीरों और वीडियो दोनों को सुरक्षित किए जाने के बाद उनके मूल संस्करणों में वापस ला सकते हैं, या मूल और संपादित दोनों संस्करणों को रखने के लिए उन्हें कॉपी के रूप में सुरक्षित कर सकते हैं।
AR इमोजी
अपने प्रोफाइल को पॉलिश करें
संपर्क और Samsung account में अपने प्रोफाइल तस्वीर के रूप में एक AR इमोजी का उपयोग करें।
चेहरे के स्टिकर्स
अपने इमोजी के चेहरे के नए स्टिकर्स को अपना इमोजी होने की कल्पना करें।
डांस करते रात बिता दें
#मजेदार, #सुंदर, और #पार्टी सहित 10 अलग-अलग श्रेणियों के मूव्स के साथ अपने इमोजी से डांस करवाएं।
अपने खुद के कपड़े डिजाइन करें
अपने AR इमोजी के लिए विशिष्ट कपड़े बनाने के लिए अपने स्वयं के आरेखों का उपयोग करें।
साझा करना
अधिक कस्टमाइजेशन
सामग्री साझा करते समय दिखाई देने वाले एप्स की सूची को कस्टमाइज़ करें ताकि अव्यवस्था दूर रहे और केवल उन एप्स पर ध्यान केंद्रित हो जिनका आप नियमित रूप से उपयोग करते हैं।
अधिक आसान नेविगेशन
जब आप साझा कर रहे हों तब एप्स और संपर्कों में होकर स्क्रॉल करने के लिए बाएं या दाएं स्वाइप करें।
कैलेंडर
शीघ्र प्रसंग जोड़ें
जल्दी से अपने कैलेंडर में कुछ जोड़ने की आवश्यकता है? बस एक टाइटल प्रविष्ट करें और आपका काम पूर्ण।
हटाए गए प्रसंगों को पुनःप्राप्त करें
आपके द्वारा हटाए गए प्रसंग ट्रैश में 30 दिनों तक रहेंगे।
दूसरों के साथ साझा करें
अपने कैलेंडर को अन्य Galaxy उपयोगकर्ताओं के साथ साझा करना अब अधिक आसान हो गया है।
सैमसंग इंटरनेट
होम स्क्रीन से खोजें
नया खोज विजेट आपको सीधे होम स्क्रीन से जिसकी आप खोज कर रहे हैं उसे खोजने में सहायता करता है।
गुप्त मोड में शुरू करें
यदि आप अपने पिछले ब्राउजिंग सत्र के दौरान गुप्त मोड का उपयोग कर रहे थे, तो सैमसंग इंटरनेट स्वत: गुप्त मोड में शुरू हो जाएगा।
डिवाइस केयर
बैटरी और सुरक्षा एक नज़र में
बैटरी और सुरक्षा समस्याएँ ठीक मुख्य स्क्रीन पर ही दिखाई देंगी ताकि आप समस्याओं को शीघ्र हल कर सकें।
अपने टैबलेट की पूरी स्थिति को समझें
आपके टैबलेट की पूरी स्थिति इमोजी के रूप में दिखाई जाती है, जिससे आप तुरंत ही समझ सकते हैं।
निदान जाँचें
डिवाइस केयर से अब आप Samsung Members निदान का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।  यदि आपके टैबलेट में कुछ गड़बड़ प्रतीत होती है, तो समस्या का पता लगाने के लिए निदान परीक्षणों को चलाएँ और इसका हल करने के लिए सुझाव प्राप्त करें।
Bixby Routines
अधिक शर्तें
कॉल के दौरान जब कोई खास सूचना आती है, तब दिनचर्या शुरू करें, इत्यादि।
अधिक कार्य
एक दिनचर्या के साथ एन्हांस्ड प्रोसेसिंग और अन्य सुविधाएं चालू करें।
अधिक नियंत्रण
कार्यों को छूकर और रोक कर उन्हें रीऑर्डर करें। आपके लिए कार्रवाई शुरू होने से पहले प्रतीक्षा करने, कार्रवाइयों की पुष्टि करने, और अधिक करने के लिए उन्नत विकल्प जोड़े गए हैं।
उपलब्धता
जब आपको इसकी आवश्यकता हो तब हमेशा वहाँ
हमेशा उपलब्ध रहते फ्लोटिंग बटन के साथ एक्सेसिबिलिटी सुविधाएँ अधिक शीघ्र एक्सेस करें।
माउस जेस्चर
अपने माउस पॉइंटर को स्क्रीन के 4 कोनों में से किसी एक पर ले जाकर अधिक शीघ्रता से कार्य करें।
अपना स्क्रीन एक बार में एडजस्ट करें
कस्टम डिस्प्ले मोड के साथ एक ही समय में कंट्रास्ट व आकार को समायोजित करें (उच्च कंट्रास्ट या बड़ा डिस्प्ले)।
आँखों को आराम
आप अपनी आँखों को आराम देने के लिए पारदर्शिता या धुँधलेपन को कम कर सकते हैं।
एक्स्ट्रा डिम स्क्रीन
अँधेरे में अधिक आरामदेह ढंग से पढ़ने के लिए एक्स्ट्रा डिम चालू करें।
अधिक सुविधाएँ और सुधार
वर्धित गहरा मोड
गहरा मोड अब वॉलपेपरों और चिह्नों को स्वतः डिम कर देता है। Samsung Apps के चित्रों में अब अधिक गहरे रंगों को साथ गहरा मोड संस्करण हैं।
सुरक्षा और आपातकालीन मेन्यू
सेटिंग्स में रहा नया सुरक्षा और आपातकालीन मेन्यू आपको अपने आपातकालीन संपर्कों और सुरक्षा जानकारी को एक ही स्थान पर प्रबंधित करने देता है।
अपनी दृष्टि मार्ग पर रखें
डिजिटल कल्याण का नया ड्राइविंग मॉनिटर यह ट्रैक करता है कि आप गाड़ी चलाते समय अपने फोन का इस्तेमाल किस समय करते हैं।
अलार्म को बस एक बार छोड़ें
आप अलार्म को केवल एक बार के लिए बंद कर सकते हैं। यह छोड़े जाने के बाद खुद-ब-खुद वापस ऑन हो जाएगा।
टेक्स्ट से कॉल में स्विच करें
वार्तालाप में सबसे ऊपर व्यक्ति के नाम पर टैप करके उनका विवरण देखें या वॉइस या वीडियो कॉल शुरू करें।
अधिक पूर्ण डेस्कटॉप अनुभव
Samsung DeX में अधिक एप्स का आकार बदला जा सकता है। आप Dex सेटिंग्स में टचपैड स्क्रॉलिंग की दिशा भी बदल सकते हैं।
गेम अनुकूलन सेवा
खेलने के दौरान प्रारंभिक चरणों में CPU/GPU को सीमित नहीं सीमित होगी। (डिवाइस के तापमान के आधार पर प्रदर्शन प्रबंधन सुविधा बनी रहेगी।) गेम बूस्टर में “वैकल्पिक गेम कार्यप्रदर्शन प्रबंधन मोड” प्रदान किया जाएगा।
One UI 4.1 अपग्रेड के बाद कुछ एप्स को अलग से अपडेट करना होगा।

बिल्ड नंबर : T865XXU5CVB1
Android संस्करण : R(Android 11)
जारी करने की तिथि : 2022-02-18
सैमसंग पैच स्तर : 2022-02-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXS5CUL1
Android संस्करण : R(Android 11)
जारी करने की तिथि : 2021-12-20
सैमसंग पैच स्तर : 2021-12-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU5CUK1
Android संस्करण : R(Android 11)
जारी करने की तिथि : 2021-11-10
सैमसंग पैच स्तर : 2021-11-01
• आपकी डिवाइस की समग्र स्थिरता में सुधार किया गया है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU5CUI4
Android संस्करण : R(Android 11)
जारी करने की तिथि : 2021-10-05
सैमसंग पैच स्तर : 2021-09-01
• निम्नलिखित एप्लीकेशन या सुविधाएं जोड़ी गईं: RAM Plus
• निम्नलिखित एप्लीकेशन या सुविधाओं की बेहतर उपयोगिता: शीघ्र साझा, कॉल करें, संपर्क, सन्देश
• आपकी डिवाइस की समग्र स्थिरता में सुधार किया गया है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXS4CUG1
Android संस्करण : R(Android 11)
जारी करने की तिथि : 2021-08-10
सैमसंग पैच स्तर : 2021-08-01
· आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU4CUE1
Android संस्करण : R(Android 11)
जारी करने की तिथि : 2021-05-25
सैमसंग पैच स्तर : 2021-05-01
• उन्नत शीघ्र साझा
- शीघ्र साझा का उपयोग करके Galaxy डिवाइसेस के बीच फाइल साझा करना सुधारें
• एक बेहतर कैमरा अनुभव के लिए नई सुविधाएँ प्रदान 
- परिष्कृत पोर्ट्रेट व्यूअर : स्टूडियो, हाई-की मोनो/लो-की मोनो, पृष्ठभूमि प्रभाव जोड़ा गया।
- कैमरा का कार्यप्रदर्शन सुधारा गया है
• वीडियो कॉल
- वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड प्रभाव फ़ंक्शन का समर्थन कुछ तृतीय पक्ष एप्स के माध्यम से करता है।
• S Pen से टेक्स्ट कार्य का समर्थन करता है।
- अब आप S Pen हस्‍तलेखन के साथ टेक्‍स्‍ट को इनपुट फील्ड में डाल सकते हैं।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU4CUC1
Android संस्करण : R(Android 11)
जारी करने की तिथि : 2021-04-01
सैमसंग पैच स्तर : 2021-04-01
• 360 ऑडियो का कार्यप्रदर्शन सुधारा गया है
• फंक्शंस की संपूर्ण स्थिरता बेहतर की गई है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU4CUB7
Android संस्करण : R(Android 11)
जारी करने की तिथि : 2021-03-02
सैमसंग पैच स्तर : 2021-03-01
One UI 3.1 अपग्रेड (एन्‍ड्रॉइड 11)

जो चीज़ मायने रखती है उस पर ध्यान केंद्रित करने में आपकी सहायता के लिए One UI 3.1 को डिज़ाइन किया गया है। हमारे विज़ुअल रिडिज़ाइन ने होम स्क्रीन और शीघ्र पैनल जैसी आपके द्वारा सबसे अधिक देखे जाने वाले स्थानों को विकर्षण कम करने, महत्वपूर्ण जानकारी को उजागर करने और आपके अनुभव को और अधिक सुसंगत बनाने के लिए सुधार किया है। प्रदर्शन में सुधार कम बैटरी पावर का उपयोग करते हुए एप्स को तेज़ी से चलाने में सहायता करेगा। और One UI 3.1 नए प्राइवेसी कंट्रोल, वन-टाइम परमिशन और बढ़ाए गए डिजिटल कल्याण द्वारा नियंत्रण आपके हाथों में रखता है।



परिवर्तनों की पूरी सूची के लिए नीचे स्क्रॉल करें।



विज़ुअल डिज़ाइन

हमने बहुत सारे बड़े और छोटे तरीकों, नए और अधिक सुसंगत आइकन से लेकर शीघ्र पैनल और सूचनाओं के होशियार व्यवस्थापन तक, के द्वारा One UI 3.1 के लुक और फील को ताजा किया है। सामान्य इंटरैक्शन के लिए बेहतर एनिमेशन और हैप्टिक फीडबैक के साथ गति पहले से कहीं अधिक सहज और स्वाभाविक है। और इंटरफ़ेस किसी भी डिवाइस पर सबसे अच्छा अनुभव प्रदान करने के लिए विभिन्न स्क्रीन आकारों पर प्रतिक्रिया करता है, चाहे वह फोन हो, फोल्डेबल या टैबलेट हो।



बेहतर प्रदर्शन

हमने संवर्धित डायनेमिक मेमोरी आवंटन के साथ One UI 3.1 को अनुकूलित किया है, ताकि एप्स तेज़ी से चलें और बेहतर प्रदर्शन करें। हमने बेहतर प्रदर्शन और पॉवर यूसेज प्रदान करने के लिए बैकग्राउंड गतिविधियों को भी प्रतिबंधित किया है।



बेहतर कस्टमाइज़ेशन

• नई छवि श्रेणियों को डायनामिक लॉक स्क्रीन में जोड़ा गया है, और आप एक बार में 5 श्रेणियों तक का चयन कर सकते हैं।

• लॉक स्क्रीन पर, आप अपने उपयोग के समय की जांच करने के लिए एक विजेट जोड़ सकते हैं।

• वॉलपेपर सेट करते समय एक इंटरैक्टिव प्रिव्यू प्राप्त करें।

• लॉक स्क्रीन को समायोजित करना अधिक आसान है।

• जब आप कॉल करते हैं या प्राप्त करते हैं, तो तस्वीर या वीडियो देखने के लिए एक कॉल बैकग्राउंड जोड़ें।

• Samsung इंटरनेट में, आप टैब को फिर से रिऑर्डर और लॉक कर सकते हैं।

• Bixby Routines में आपके जीवन को स्वचालित बनाने में आपकी सहायता करने के लिए और भी अधिक नियंत्रण हैं।

• नए आइकन और लॉक स्क्रीन विजेट्स आपकी दिनचर्या को खोजना और नियंत्रित करना आसान बनाते हैं।

• अलग-अलग व्यक्तिगत और कार्य प्रोफाइल के साथ डिजिटल कल्याण का उपयोग करें।



उन्नत सुविधाएँ

होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन

• होम स्क्रीन पर एक ऐप को छूते और रोके हुए विजेट्स को जोड़ें।

• होम या लॉक स्क्रीन पर खाली स्थान पर डबल टैप करके स्क्रीन बंद करें। (इसे सेटिंग्स > उन्नत सुविधाएँ > गति और जेस्चर्स में जाकर सेट करें।)

• लॉक स्क्रीन पर, कैलेंडर, मौसम और संगीत जैसे विजेट देखने के लिए घड़ी क्षेत्र पर टैप करें।



कॉल और चैट

• सूचना पैनल में अलग से वार्तालाप देखें। सन्देश और आपके पसंदीदा चैट एप्स के साथ काम करता है।

• संपर्कों में समान खाते में संग्रहित दोहरे संपर्कों को आसानी से निकालें। हटाए गए संपर्कों की स्टोरेज अवधि 15 दिनों से बढ़ाकर 30 दिनों की कर दी गई है।

• अकलेी स्क्रीन से अनेक लिंक संपर्कों को संपादित करने के लिए योग्यता को जोड़ा गया है।

• संदेशों में ट्रैश जोड़ा गया ताकि हाल ही में हटाए गए संदेश 30 दिनों के लिए संग्रहित हो सकें।



तस्वीर और वीडियो

• बेहतर स्वतः फोकस और स्वतः एक्सपोजर के साथ तेज़ी से तस्वीरें लें।

• गैलरी से अधिक आसानी से तस्वीरें और वीडियो देखें, संपादित करें और साझा करें।

• गैलरी में नई खोज सुविधाओं और श्रेणियों के साथ तस्वीरों और वीडियो को तेज़ी से खोजें।

• अपने सुरक्षित की गई तस्वीरों को सुरक्षित करने के बाद भी उनके मूल संस्करणों में संपादित करें, ताकि आप कभी कोई भी शॉट न गंवाएं।



सेटिंग्स

• सेटिंग्स में एक नया सरल लुक और अनुभव है। आपका Samsung account शीर्ष पर दिखाया गया है, और होम स्क्रीन सेटिंग्स तक पहुंच अब और भी आसान हो गई है।

• नई खोज सुविधाओं के साथ उन सेटिंग्स को अधिक आसानी से ढूँढ़ें जिनकी आपको आवश्यकता है। आपको पर्यायवाची और सामान्य गलत वर्तनी के लिए बेहतर परिणाम मिलेंगे, और आप संबंधित सेटिंग्स के समूहों को देखने के लिए टैग पर टैप कर सकते हैं।

• शीघ्र सेटिंग्स बटन केवल सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली सुविधाओं को प्रदान करने के लिए ही कम किए गए हैं। अपने खुद के कस्टमाइज़्ड शीघ्र पैनल को बनाने के लिए आप बटन भी जोड़ सकते हैं।



Samsung कीबोर्ड

• इनपुट भाषाओं की संख्या बढ़ाकर 370 कर दी गई।

• कॉपी की गई छवियों और सत्यापन कोडों को टेक्‍स्‍ट संदेशों से पेस्‍ट करना आसान बना दिया गया है।

• टेक्स्ट-आधारित इमोटिकॉन प्रविष्ट करते समय इमोजी और स्टिकर के सुझाव देना जोड़ा गया है।

• पुनर्गठित कीबोर्ड सेटिंग्स ताकि अक्सर उपयोग की जाने वाली सेटिंग्स तक पहुंचना आसान हो।



उत्पादकता

दोहराव वाले और जटिल कार्यों को कम से सम करके और उन्हें कुशलता से करके काम और जीवन के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाए रखें।

• आपके दैनिक जीवन और उपयोग के पैटर्न के आधार पर नई दिनचर्या की सिफारिश की जाएगी।

• Bixby Routines, दिनचर्या चलने से पहले की तरह सब कुछ रिटर्न करने के लिए एक सेटिंग्स प्रदान करती है।

• इंटरनेट में, आप अधिक मगन करने वाले अनुभव के लिए स्टेटस और नेविगेशन बार छिपा सकते हैं और जल्दी से वेबपृष्ठों का अनुवाद कर सकते हैं।

• आपको उन वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए इशारा दिया जाएगा जो बहुत अधिक पॉप-अप या सूचनाएं भेजती हैं।

• आप ब्राउज़ कर सकते हैं और मेरी फाइलें में फ़ाइल चयन स्क्रीन से क्लाउड ड्राइव फ़ाइलों का चयन कर सकते हैं।

• अब आप स्टोरेज स्थान को आसानी से खाली करने के लिए मेरी फाइलें में कैश फाइलें हटा सकते हैं।

• कैलेंडर में एक ही प्रारंभ समय वाले कार्यक्रम महीने में एक साथ प्रदर्शित होते हैं और सूची दृश्य में होते हैं।

• Samsung DeX में अपने फोन या टैबलेट एप चिह्न लेआउट का उपयोग करें, ताकि आपको पता हो कि सब कुछ कहाँ है।

• अपने फोन या टैबलेट पर नेविगेशन बार से टच पैड को खोलें।



आसान मीडिया और डिवाइस नियंत्रण

सूचनाओं में बेहतर मीडिया पैनल के साथ मीडिया और डिवाइस नियंत्रण आसान है। आप हाल ही में उपयोग किए गए मीडिया एप्स देख सकते हैं और प्लेबैक डिवाइस को तेज़ी से बदल सकते हैं। आप सेटिंग्स में उन्नत सुविधाएँ मेनू में एन्‍ड्रॉइड स्वतः सेटिंग्स की भी जाँच कर सकते हैं।



अपनी डिजिटल आदतों को पहचानें और उनमें सुधार करें

बेहतर डिजिटल कल्याण फ़ीचर्स यह जांचना आसान बनाते हैं कि आप अपने फोन या टैबलेट का उपयोग कैसे कर रहे हैं और ये अच्छी डिजिटल आदतें बनाने में आपकी सहायता करते हैं। वाहन चलाते समय अपने उपयोग की जाँच करें या उन्नत स्क्रीन रिपोर्ट के माध्यम से एक नज़र में फंक्शन द्वारा अपने स्क्रीन समय में साप्ताहिक परिवर्तन देखें।



प्रत्येक के लिए उपलब्धता

One UI 3.1 आपके उपयोग के आधार पर आपके लिए उपयोगी उपलब्धता सुविधाओं की सिफारिश करता है। बेहतर उपलब्धता शॉर्टकट, उपलब्धता सुविधाओं को शुरू करने और उपयोग करने में आसान बनाता है। TalkBack के बंद होने पर भी आप अपने टाइपिंग के वॉइस फीडबैक को प्राप्त करने के लिए कीबोर्ड इनपुट को जोर से बोलें फीचर का उपयोग कर सकते हैं।



मज़बूत गोपनीयता संरक्षण

अब आप एक एप को अपने माइक्रोफ़ोन, कैमरा या स्थान को केवल एक बार एक्सेस करने दे सकते हैं। कोई भी अनुमति जिसका किसी एप ने कुछ समय तक उपयोग नहीं किया हो स्वत: निरस्त हो जाएगी। अब आप नियमित अनुमति पॉपअप में एप्स को हमेशा अपना स्थान देखने की अनुमति नहीं दे सकते हैं। जब वे उपयोग में न हों, तो एप्स को आपके स्थान पर पहुंच देने के लिए, आपको सेटिंग में ऐप के लिए स्थान अनुमति पृष्ठ पर जाने की आवश्यकता होगी।



अन्य डिवाइसों के साथ बढ़ी हुई कनेक्टिविटी।

• टैबलेट को कंप्यूटर के लिए अतिरिक्त डिस्प्ले डिवाइस के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

• Galaxy फोन और टैबलेट के बीच बड्स स्वतः स्विचिंग का समर्थन करता है (दोनों डिवाइसों में एक ही Samsung account का उपयोग किए जाने पर)।

• एक ही Samsung account का उपयोग करने वाली डिवाइसों के बीच सैमसंग इंटरनेट और Samsung Notes का समर्थन करता है।

• एक ही Samsung account का उपयोग करने वाली डिवाइसों के बीच टेक्‍स्‍ट्स के कॉपी पेस्‍ट का समर्थन करता है।

• स्मार्टफोन के साथ टैबलेट कीबोर्ड केस को साझा करके टैबलेट कीबोर्ड से इनपुट्स का समर्थन करता है।



अतिरिक्त सुधार

• घड़ी में, आप अलार्म बजने पर अलार्म के जोर से पढ़े जाने के समय और प्रीसेट नाम को सुन सकते हैं।



One UI 3.1 अपडेट के बाद कुछ एप्स को अलग से अपडेट करना होगा।



आप अब अन्य डिवाइस पर फाइलों को भेजने के लिए Wi-Fi Direct का उपयोग नहीं कर सकते। आप इसकी बजाय पास के साझा का उपयोग कर सकते हैं। आप अभी भी Wi-Fi Direct का उपयोग करके फाइलों को प्राप्त कर सकते हैं।



आप अब Smart View का उपयोग करके Chromecast से कनेक्ट नहीं कर सकते हैं। आप इसकी बजाय गूगल होम का उपयोग कर सकते हैं।

बिल्ड नंबर : T865XXS4BUA1
Android संस्करण : Q(Android 10)
जारी करने की तिथि : 2021-01-13
सैमसंग पैच स्तर : 2021-01-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU4BTK2
Android संस्करण : Q(Android 10)
जारी करने की तिथि : 2020-11-17
सैमसंग पैच स्तर : 2020-11-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU4BTJ2
Android संस्करण : Q(Android 10)
जारी करने की तिथि : 2020-10-15
सैमसंग पैच स्तर : 2020-09-01
• फंक्शंस की संपूर्ण स्थिरता बेहतर की गई है।

बिल्ड नंबर : T865XXU4BTI1
Android संस्करण : Q(Android 10)
जारी करने की तिथि : 2020-09-09
सैमसंग पैच स्तर : 2020-09-01
Samsung DeX
- वायरलेस DeX कनेक्शन सहायता।

Wi-Fi
- यदि आस-पास के Wi-Fi राउटर के बारे में गुणवत्ता की जानकारी मापी जा सकती है, तो यह जानकारी बहुत तेज, तेज, सामान्य या धीमी दिखाई देगी।
  * इस सुविधा को "नेटवर्क क्वालिटी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले" सेटिंग्स में चालू या बंद किया जा सकता है।
- पासवर्ड के साथ Wi-Fi राउटर तक पहुंचने का प्रयास करते समय, एक नई जोड़ी गई सुविधा अब उपयोगकर्ता को आसपास के किसी व्यक्ति से Wi-Fi राउटर के पासवर्ड का अनुरोध करने देती है जो उसकी संपर्क सूची में सहेजा गया है और पहले से ही उस राउटर से कनेक्ट है।
  * जब आप पासवर्ड का अनुरोध कर करेंगे तो Wi-Fi पासवर्ड इनपुट स्क्रीन पर "पासवर्ड का अनुरोध करें" बटन दिखाई देगा।

मल्टी विंडो
- स्क्रीन को अब 3 अनुभाग में विभाजित किया जा सकता है।

निम्नलिखित फंक्शंस जोड़ दिए हैं: AR जोन, Edge पैनल, वॉइस रिकॉर्डर, Samsung Galaxy।

आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU3BTF2
Android संस्करण : Q(Android 10)
जारी करने की तिथि : 2020-06-16
सैमसंग पैच स्तर : 2020-05-01
• शीघ्र साझा की स्थिरता को सुधारा गया है।
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU2BTC7
Android संस्करण : Q(Android 10)
जारी करने की तिथि : 2020-04-03
सैमसंग पैच स्तर : 2020-03-01
Android 10 के साथ One UI 2 अपग्रेड

One UI 2, आपके लिए लाया है Android 10, जिसमें आपके जैसे उपयोगकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर सैमसंग और गूगल की नई मजेदार सुविधाएँ शामिल हैं।
अपग्रेड करने के दौरान अपने महत्वपूर्ण डाटा को सुरक्षित रखने के लिए हम आपको उनका बैकअप लेने की अनुशंसा करते हैं।
आपके द्वारा अपना OS अपडेट करने के बाद कैल्कुलेटर, सैमसंग इंटरनेट और Samsung Notes सहित कुछ एप्स को व्यक्तिगत रूप से अपडेट करने की आवश्यकता होगी।

नया क्या है, ये रहा।

गहरा मोड
- चमकदार छवि, टेक्स्ट और दिन तथा रात के वातावरण के लिए रंग समायोजन।
- गहरा मोड चालू होने के दौरान गहरे वॉलपेपर्स, विजेट्स और अलार्म्स।

चिह्न और रंग
- स्पष्ट एप चिह्न और सिस्टम रंग।
- स्क्रीन की खाली जगह को भरने के लिए शीर्षक और बटन्स हेतु बेहतर लेआउट्स।

सुचारू एनिमेशंस
- मजेदार टच के साथ उन्नत एनिमेशंस।

पूर्ण स्क्रीन जेस्चर्स
- नए नेविगेशन जेस्चर्स जोड़े गए हैं।

परिष्कृत सहभागिता
- बड़ी स्क्रीन्स पर उँगली के कम उपयोग के साथ और भी सहजता से नेविगेट करें।
- स्पष्ट हाइलाइट किए हुए बटन्स के साथ जरूरी चीजों पर आसानी से ध्यान केंद्रित करें।

उपलब्धता
- उच्च कंट्रास्ट कीबोर्ड्स और बड़े टेक्स्ट के लिए लेआउट्स को बेहतर किया गया है।
- लाइव बोली सुनें और उसे टेक्स्ट के रूप में दिखाएँ।

वॉलपेपर्स के ऊपर बेहतर टेक्स्ट
- वॉलपेपर के ऊपर टेक्स्ट को और भी स्पष्ट तरीके से देखें, क्योंकि One UI नीचे दी गई छवि में प्रकाश और गहरे क्षेत्र तथा रंग कंट्रास्ट के आधार पर फॉन्ट के रंगों को स्वचालित रूप से समायोजित करता है।

मीडिया और डिवाइसेस
- SmartThings पैनल को मीडिया और डिवाइसेस के साथ बदल दिया गया है।
- मीडिया: अपने फोन के साथ ही साथ अन्य डिवाइसेस पर चल रहे संगीत और वीडियो को नियंत्रित करें।
- डिवाइसेस: अपने SmartThings डिवाइसेस को सीधे शीघ्र पैनल से जांचें और नियंत्रित करें।

डिवाइस केयर
- बैटरी उपयोग का ग्राफ अब और भी विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।

डिजिटल कल्याण
- अपने फोन के उपयोग को नियंत्रण में रखने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें।
- अपने फोन से होने वाले विकर्षण से बचने के लिए, फोकस मोड का उपयोग करें।
- नए अभिभावकीय नियंत्रण के माध्यम से अपने बच्चों की गतिविधि पर नजर बनाए रखें।

कैमरा
- स्क्रीन के निचले भाग में दिखाई देने वाले मोड्स को संपादित करने की क्षमता जोड़ी गई है।
- और भी अधिक टैब प्रदान किए गए हैं ताकि आप प्रिव्यू स्क्रीन से छिपाए गए मोड्स को शीघ्रता से एक्सेस कर सकें।
- लेआउट को बेहतर किया गया है ताकि आप बीच में सेटिंग्स प्रदर्शित हुए बिना तस्वीरें लेने पर ध्यान लगा सकें।

इंटरनेट
- आप जिन सुविधाओं का उपयोग सबसे अधिक करते हैं, उनमें तुरंत एक्सेस पाने के लिए शीघ्र मेन्यू को अनुकूलित करें।
- एप बार से और अधिक जानकारी प्राप्त करें।
- और भी अधिक सुविधाएँ प्राप्त करने के लिए, Galaxy Store से एड-ऑन्स स्थापित करें।

सैमसंग संपर्क
- संपर्क के लिए ट्रैश की सुविधा जोड़ी गई है। आपके द्वारा हटाए जाने वाले संपर्क, हमेशा के लिए हटाए जाने से पहले 15 दिनों तक ट्रैश में रहेंगे।

कैलेंडर
- स्टिकर्स को बिना कोई प्रसंग बनाए किसी तिथि पर जोड़ा जा सकता है।
- प्रसंग सतर्कों के लिए, रिंगटोन्स का उपयोग किया जा सकता है।

रिमाइंडर
- दोहराए जाने वाले रिमाइंडर्स के लिए और भी अधिक विकल्प उपलब्ध हैं।
- किसी विशिष्ट समय अवधि के लिए स्थान आधारित रिमाइंडर्स सेट करें।
- अपने पारिवारिक समूह और अन्य साझा समूहों के साथ रिमाइंडर्स साझा करें।
- बिना किसी प्रसंग के किसी विशिष्ट तिथि के लिए, रिमाइंडर्स सेट करें।

मेरी फाइलें
- एक ट्रैश की सुविधा बनाई गई है ताकि आप अगर कुछ गलती से हटा देते हैं, तो आप उन फाइलों को रीस्टोर कर सकें।
- और भी अधिक फिल्टर्स जोड़े गए है जिनका उपयोग आप खोज करने के दौरान चीजें जल्दी ढूंढने में कर सकते हैं।
- अब आप एक ही समय में एक से अधिक फाइलों और फोल्डर्स को अलग-अलग गंतव्यों पर कॉपी कर सकते हैं या ले जा सकते हैं।

कैल्कुलेटर
- इकाई कनवर्टर में गति और समय की इकाइयाँ जोड़ी गईं हैं।

सैमसंग कीबोर्ड
- एक बहुभाषी अनुवाद सुविधा जोड़ी गई है।
- टेक्स्ट को पूर्ववत/फिर से करें की एक सुविधा जोड़ी गई है।
- अब आप सीधे कीबोर्ड से Spotify में संगीत की खोज कर सकते है।
- Samsung Pass खोलने के लिए एक चिह्न जोड़ा गया है।

शीघ्र साझा
- शीघ्र साझा का उपयोग करके फाइलें अब शीघ्रतापूर्वक और आसानी से नजदीकी सैमसंग डिवाइसेस के साथ साझा की जा सकती हैं।

Music Share
- Music Share अब किसी ब्लूटूथ ऑडियो डिवाइस का उपयोग करके अपने मित्रों के साथ संगीत साझा करने देता है।

Samsung Daily
- Bixby Home को Samsung Daily के साथ बदल दिया गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU2ASL3
Android संस्करण : Pie(Android 9)
जारी करने की तिथि : 2019-12-13
सैमसंग पैच स्तर : 2019-12-01
• आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXS2ASK1
Android संस्करण : Pie(Android 9)
जारी करने की तिथि : 2019-11-08
सैमसंग पैच स्तर : 2019-11-01
· बेहतर फिंगरप्रिंट पहचान एल्गोरिदम
※ बेहतर पहचान के लिए, हम यह अनुशंसित करते हैं कि आप अपने फिंगरप्रिंट्स को निकालें और उन्हें फिर से पंजीकृत करें।

· आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU1ASJ1
Android संस्करण : Pie(Android 9)
जारी करने की तिथि : 2019-10-07
सैमसंग पैच स्तर : 2019-09-01
· भू-दृश्य मोड समर्थित है : Samsung Pass, Samsung Flow
· आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।

बिल्ड नंबर : T865XXU1ASH6
Android संस्करण : Pie(Android 9)
जारी करने की तिथि : 2019-08-23
सैमसंग पैच स्तर : 2019-08-01
· कैमरा की स्थिरता को सुधारा गया है।
· आपके डिवाइस की सुरक्षा को सुधारा गया है।